शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Expressway Bus Accident: झपकी बनी काल, एक्सप्रेसवे पर पलटी स्लीपर बस, दारोगा समेत छह यात्रियों की मौत

उन्नाव एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से स्लीपर बस पलट गई। हादसे में बिहार पुलिस के दारोगा, एक कैदी समेत छह लोगों की मौत हुई, जबकि 22 यात्री घायल हो गए।

by Kirtika Tyagi
मई 26, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Agra Lucknow Expressway: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार स्लीपर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जबकि 22 यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि Shri Saroj Travels की स्लीपर बस में करीब 45 यात्री सफर कर रहे थे। सुबह लगभग छह बजे अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे। उसी दौरान चालक को झपकी आ गई, जिससे बस औरास क्षेत्र के निंभाखेड़ा के पास अंडरपास के कंक्रीट डिवाइडर से टकरा गई।

RELATED NEWS

Unnao Road Accident :बस-कार की टक्कर के बाद बस पुल से गिरी, पांच की मौके पर मौत, आठ घायल, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

Unnao Road Accident: बस-कार की टक्कर, रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी बस, पांच की मौत, आठ घायल, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

जुलाई 1, 2026
Agra Lucknow Expressway accident: सड़क किनारे रुकी बस से उतरी मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत

Agra Lucknow Expressway accident: सड़क किनारे रुकी बस से उतरी मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत

मई 29, 2026

डिवाइडर से टकराकर पलटी बस

टक्कर इतनी तेज थी कि बस का संतुलन बिगड़ गया। बस एल्यूमिनियम गार्ड रेल तोड़ते हुए भारी वाहनों वाली लेन में पलट गई। बस पलटते ही अंदर बैठे यात्री सीटों से उछलकर एक-दूसरे पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

करीब 10 मिनट बाद यूपीडा और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

दारोगा और कैदी की भी गई जान

हादसे में बिहार के सिवान निवासी दारोगा रविचरण और हरियाणा निवासी कैदी छत्रपाल तोमर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दारोगा कैदी को बयान दर्ज कराने दिल्ली लेकर गए थे और वापस लौट रहे थे। उनके साथ मौजूद एक सिपाही घायल हो गया। इसके अलावा गोरखपुर निवासी सुरेश जायसवाल, विजेशी गुप्ता और विजय कुमार की भी जान चली गई। एक अन्य मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

कई यात्री गंभीर रूप से घायल

हादसे में घायल यात्रियों में बिहार, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, महाराजगंज और दिल्ली के लोग शामिल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 21 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए King George’s Medical University रेफर किया गया है।

एक घंटे तक बाधित रहा ट्रैफिक

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे की दोनों लेन पर लंबा जाम लग गया। भारी और हल्के वाहनों की आवाजाही करीब एक घंटे तक प्रभावित रही। बाद में क्रेन की मदद से बस को हटाया गया और रास्ता साफ कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएम घनश्याम मीना और एसपी जयप्रकाश सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अब हादसे की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में चालक को आई झपकी को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे

यह हादसा एक बार फिर लंबी दूरी की यात्रा में चालक की थकान और लापरवाही पर सवाल खड़े कर रहा है। एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और नींद की वजह से पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं। प्रशासन यात्रियों से सतर्क रहने और रात के सफर में सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है।

Tags: agra-lucknow expresswayUnnao Bus Accident
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Unnao Road Accident :बस-कार की टक्कर के बाद बस पुल से गिरी, पांच की मौके पर मौत, आठ घायल, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

Unnao Road Accident: बस-कार की टक्कर, रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी बस, पांच की मौत, आठ घायल, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026

Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क...

Agra Lucknow Expressway accident: सड़क किनारे रुकी बस से उतरी मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत

Agra Lucknow Expressway accident: सड़क किनारे रुकी बस से उतरी मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत

by SYED BUSHRA
मई 29, 2026

Agra Lucknow Expressway accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो...

Unnao Agra Lucknow Expressway Bus Accident

Road Accident:उन्नाव एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, छह यात्रियों की मौत, कई घायल, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

by SYED BUSHRA
मई 26, 2026

Unnao Agra Lucknow Expressway Bus Accident:उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा...

Agra-Lucknow एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना, डबल डेकर बस पलटने से 21 लोग घायल

Agra-Lucknow एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना, डबल डेकर बस पलटने से 21 लोग घायल

by Kirtika Tyagi
अक्टूबर 15, 2024

Agra : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है,  बता दें, कि तेज रफ्तार डबल...

Accident on Expressway: कोहरे के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, मची चीख-पुकार, 3 यात्रियों की मौत 18 गंभीर रूप से घायल

by Juhi Tomer
जनवरी 9, 2023

ठंड का सितम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यूपी में भीषण कोहरे के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा...

Next Post
Ganga Dussehra: गंगा दशहरा पर मातम, आस्था के बीच क्यों डूब गईं कई जिंदगियां, आखिर कब सुधरेंगे घाटों के सुरक्षा इंतजाम?

Ganga Dussehra: गंगा दशहरा पर मातम, आस्था के बीच क्यों डूब गईं कई जिंदगियां, आखिर कब सुधरेंगे घाटों के सुरक्षा इंतजाम?

Cyber Crime:  साइबर ठग विदेशी नंबरों से लोगों को बना रहे निशाना, बैंक खाते खाली होने का बढ़ा खतरा

Cyber Crime: साइबर ठग विदेशी नंबरों से लोगों को बना रहे निशाना, बैंक खाते खाली होने का बढ़ा खतरा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist