शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Road Accident:उन्नाव एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, छह यात्रियों की मौत, कई घायल, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

उन्नाव के औरास क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है।

by SYED BUSHRA
मई 26, 2026
in उत्तर प्रदेश
Unnao Agra Lucknow Expressway Bus Accident
Share on FacebookShare on Twitter

Unnao Agra Lucknow Expressway Bus Accident:उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। औरास थाना क्षेत्र के दिपवल गांव के पास दिल्ली से गोरखपुर जा रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बस पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि बस के परखच्चे उड़ गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस काफी तेज गति में थी। हादसे के बाद कई यात्री बस के अंदर फंस गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया।

छह यात्रियों की मौत, कई घायल

इस दर्दनाक हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सीएचसी औरास पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
मृतकों में एक सब-इंस्पेक्टर और एक कैदी भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक सब-इंस्पेक्टर रामचंद्र कैदी छत्रपाल को लेकर बिहार के सीवान से दिल्ली गए थे और वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद पुलिस मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने में जुटी रही।

RELATED NEWS

Unnao Road Accident :बस-कार की टक्कर के बाद बस पुल से गिरी, पांच की मौके पर मौत, आठ घायल, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

Unnao Road Accident: बस-कार की टक्कर, रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी बस, पांच की मौत, आठ घायल, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

जुलाई 1, 2026
Agra Lucknow Expressway accident: सड़क किनारे रुकी बस से उतरी मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत

Agra Lucknow Expressway accident: सड़क किनारे रुकी बस से उतरी मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत

मई 29, 2026

चालक को झपकी आने की आशंका

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को झपकी आना मानी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक तेज रफ्तार बस अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पार करते हुए पुलिया से टकरा गई और पलट गई। सूचना मिलते ही औरास थाना प्रभारी संजीव कुमार कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। क्रेन की मदद से बस को हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने हादसे का तत्काल संज्ञान लेते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों के समुचित इलाज और मृतकों के परिजनों को मुआवजा उपलब्ध कराने के आदेश भी जारी किए।

एक्सप्रेसवे पर लगातार बढ़ रहे हादसे

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ था। सड़क किनारे खड़े ट्रक के पास हवा चेक कर रहे चालक और परिचालक को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों ने एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags: agra-lucknow expresswayUnnao Bus Accident
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Unnao Road Accident :बस-कार की टक्कर के बाद बस पुल से गिरी, पांच की मौके पर मौत, आठ घायल, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

Unnao Road Accident: बस-कार की टक्कर, रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी बस, पांच की मौत, आठ घायल, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026

Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क...

Agra Lucknow Expressway accident: सड़क किनारे रुकी बस से उतरी मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत

Agra Lucknow Expressway accident: सड़क किनारे रुकी बस से उतरी मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत

by SYED BUSHRA
मई 29, 2026

Agra Lucknow Expressway accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो...

Expressway Bus Accident: झपकी बनी काल, एक्सप्रेसवे पर पलटी स्लीपर बस, दारोगा समेत छह यात्रियों की मौत

Expressway Bus Accident: झपकी बनी काल, एक्सप्रेसवे पर पलटी स्लीपर बस, दारोगा समेत छह यात्रियों की मौत

by Kirtika Tyagi
मई 26, 2026

Agra Lucknow Expressway: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर...

Agra-Lucknow एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना, डबल डेकर बस पलटने से 21 लोग घायल

Agra-Lucknow एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना, डबल डेकर बस पलटने से 21 लोग घायल

by Kirtika Tyagi
अक्टूबर 15, 2024

Agra : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है,  बता दें, कि तेज रफ्तार डबल...

Accident on Expressway: कोहरे के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, मची चीख-पुकार, 3 यात्रियों की मौत 18 गंभीर रूप से घायल

by Juhi Tomer
जनवरी 9, 2023

ठंड का सितम लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यूपी में भीषण कोहरे के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा...

Next Post
Ghaziabad Premier League: गाजियाबाद में कब से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, जीपीएल के लिए टीमें और खिलाड़ी भिड़ने को तैयार

GPL Jersey And Trophy Launch: गाजियाबाद रॉयल्स के ऑनर अनुराग चड्ढा ने लॉन्च की GPL 2026 की जर्सी-ट्रॉफी, टूर्नामेंट की हुई धमाकेदार शुरुआत

Modi Government Big Decisions

Modi Government के 12 साल, दुनिया में बजा डंका, बदलते भारत की नई कहानी, जानिए वह 12 फैसले जिन्होंने बदली देश की तस्वीर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist