Friday, May 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Agra Lucknow Expressway accident: सड़क किनारे रुकी बस से उतरी मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिद्धार्थनगर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस सड़क किनारे रुकी थी। इसी दौरान टॉयलेट के लिए उतरी मां-बेटी को तेज रफ्तार वैगनआर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।

by SYED BUSHRA
May 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Agra Lucknow Expressway accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सिद्धार्थनगर से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस सड़क किनारे खड़ी थी और यात्री नीचे उतरकर टॉयलेट करने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार वैगनआर कार ने मां-बेटी को टक्कर मार दी।

सड़क किनारे रुकी थी स्लीपर बस

जानकारी के मुताबिक, स्लीपर बस सिद्धार्थनगर से दिल्ली जा रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 3:33 बजे बस चालक ने थाना उसराहार क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 128+900 पर बस रोक दी। बताया जा रहा है कि बस को किसी निर्धारित टोल प्लाजा या सुरक्षित पार्किंग स्थल के बजाय सीधे सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया था।

RELATED NEWS

Expressway Bus Accident: झपकी बनी काल, एक्सप्रेसवे पर पलटी स्लीपर बस, दारोगा समेत छह यात्रियों की मौत

Expressway Bus Accident: झपकी बनी काल, एक्सप्रेसवे पर पलटी स्लीपर बस, दारोगा समेत छह यात्रियों की मौत

May 26, 2026
Unnao Agra Lucknow Expressway Bus Accident

Road Accident:उन्नाव एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, छह यात्रियों की मौत, कई घायल, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

May 26, 2026

बस रुकते ही कई यात्री नीचे उतर गए। कुछ यात्री टॉयलेट के लिए एक्सप्रेसवे किनारे चले गए। इसी दौरान गांव खोजपुर, जिला सिद्धार्थनगर निवासी 50 वर्षीय कुसुम और उनकी 13 वर्षीय पुत्री अंजलि भी नीचे उतरीं।

अंधेरे में डिवाइडर की ओर चली गईं मां-बेटी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंधेरा होने की वजह से मां-बेटी एक्सप्रेसवे के डिवाइडर की ओर चली गईं। तभी पीछे से तेज गति से आ रही वैगनआर कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

सूचना मिलते ही थाना उसराहार पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को एंबुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए सैफई भेज दिया। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को भी दे दी गई है।

पुलिस के मुताबिक, वैगनआर चालक की पहचान हर्ष पांडे पुत्र सुरेश चंद्र पांडे निवासी गांव दावतपुर, जिला फतेहपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने कार और बस दोनों को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा करा दिया है।

बस चालक की लापरवाही पर उठे सवाल

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक ने सुरक्षित स्थान के बजाय एक्सप्रेसवे किनारे बस खड़ी कर दी थी। इसी वजह से यात्री नीचे उतर गए और यह हादसा हो गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और बस चालक की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
हालांकि हादसे के बाद भी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहा।

Tags: agra-lucknow expresswayROAD ACCIDENT
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Expressway Bus Accident: झपकी बनी काल, एक्सप्रेसवे पर पलटी स्लीपर बस, दारोगा समेत छह यात्रियों की मौत

Expressway Bus Accident: झपकी बनी काल, एक्सप्रेसवे पर पलटी स्लीपर बस, दारोगा समेत छह यात्रियों की मौत

by Kirtika Tyagi
May 26, 2026

Agra Lucknow Expressway: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर...

Unnao Agra Lucknow Expressway Bus Accident

Road Accident:उन्नाव एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, छह यात्रियों की मौत, कई घायल, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

by SYED BUSHRA
May 26, 2026

Unnao Agra Lucknow Expressway Bus Accident:उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा...

Barabanki Dumper Accident

Barabanki News:भीषण गर्मी और बिजली कटौती के कारण बाहर सो रहे परिवार पर चढ़ा तेज़ रफ्तार डंपर, पिता समेत चार की मौत

by SYED BUSHRA
May 23, 2026

Barabanki Dumper Accident:उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को...

Nepal Wedding Bus Accident

नेपाल में बारात की बस दुर्घटनाग्रस्त, 8 की मौत, 45 घायल दूल्हा-दुल्हन सुरक्षित,नेपाल में बढ़ते सड़क हादसे चिंता का कारण

by SYED BUSHRA
February 6, 2026

Nepal Wedding Bus Accident:नेपाल के बैतडी जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी की बारात ले...

Drunk driving car crash in Etah

Etah News: नशे में धुत कार सवारों का तांडव, शिकोहाबाद रोड पर कई वाहनों को टक्कर मारकर दुकान में घुसी कार

by SYED BUSHRA
February 6, 2026

Drunk driving car crash in Etah:नशे में धुत कार सवारों की लापरवाही एक बड़े हादसे का कारण बनते-बनते रह गई।...

Next Post
Builder Murder Update: लखनऊ में बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड, पूर्वांचल कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस, कई जिलों में दी दबिश

Builder Murder Update: लखनऊ में बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड, पूर्वांचल कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस, कई जिलों में दी दबिश

BJP Leader Murder: लखनऊ में बीजेपी नेता की हत्या, सिगरेट को लेकर शुरू हुआ विवाद, पीट-पीटकर ले ली जान

BJP Leader Murder: लखनऊ में बीजेपी नेता की हत्या, सिगरेट को लेकर शुरू हुआ विवाद, पीट-पीटकर ले ली जान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist