गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

BJP Leader Murder: लखनऊ में बीजेपी नेता की हत्या, सिगरेट को लेकर शुरू हुआ विवाद, पीट-पीटकर ले ली जान

लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में बीजेपी युवा मोर्चा के नेता शिवम सिंह की सिगरेट मांगने को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

by SYED BUSHRA
मई 29, 2026
in लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow BJP Leader Shivam Singh Murder Case: राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद एक युवक की मौत का कारण बन गया। बीजेपी युवा मोर्चा के जिला कमेटी सदस्य शिवम सिंह की बदमाशों ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक के दोस्तों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्या निवासी 28 वर्षीय शिवम सिंह अपने दोस्तों नीलेश और जीशान के साथ पार्टी करने लखनऊ आए थे। तीनों ने विभूतिखंड स्थित जलवा क्लब में देर रात तक पार्टी की। बताया जा रहा है कि 26 मई की सुबह करीब 3 बजे जब सभी क्लब से बाहर निकले, तभी बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और शिवम से सिगरेट मांगी।

RELATED NEWS

Lucknow Murder : शराब के नशे में कहासुनी के बाद युवक की पीटकर हत्या, दो आरोपी हिरासत में

Lucknow Murder : शराब के नशे में कहासुनी के बाद युवक की पीटकर हत्या, दो आरोपी हिरासत में

सितम्बर 25, 2026
Court Lockup: लखनऊ में चोरी की आरोपी महिला ने लॉकअप में दिया बच्चे को जन्म, पेशी के दौरान अचानक उठी प्रसव पीड़ा

Court Lockup: लखनऊ में चोरी की आरोपी महिला ने लॉकअप में दिया बच्चे को जन्म, पेशी के दौरान अचानक उठी प्रसव पीड़ा

सितम्बर 19, 2026

सिगरेट मांगने पर बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि शिवम ने पहले एक सिगरेट दे दी थी, लेकिन जब दोबारा सिगरेट मांगी गई तो उन्होंने मना कर दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों युवकों ने शिवम के साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि हमलावरों ने शिवम पर ईंट और पत्थरों से हमला किया। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह बुरी तरह घायल हो गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

रास्ते में दोबारा घेरकर किया हमला

घटना के बाद शिवम ने अपने परिचित आशीष को फोन कर पूरी बात बताई थी। आशीष ने उन्हें विवाद खत्म कर घर लौटने की सलाह दी। इसके बाद शिवम अपने दोस्तों के साथ कार से वहां से निकल गए।

जानकारी के मुताबिक, कठौता झील रोड स्थित एलपीएस स्कूल के पास वही युवक दोबारा पहुंच गए और कार को घेर लिया। हमलावरों ने कार पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। मजबूर होकर शिवम को कार रोकनी पड़ी। जैसे ही वह बाहर निकले, बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद वह सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

पुलिस के अनुसार, 26 मई की सुबह करीब 4 बजे एक राहगीर ने सड़क किनारे घायल हालत में पड़े शिवम को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन्हें पहले डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गई। हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें गोमतीनगर स्थित केएनएस अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान 27 मई की रात करीब 12 बजे शिवम सिंह की मौत हो गई।

दोस्तों पर परिवार का शक

मृतक के छोटे भाई सौरभ सिंह ने दोस्तों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि घटना की जानकारी उन्हें किसी अनजान व्यक्ति के फोन से मिली। परिवार का आरोप है कि शिवम के दोस्तों ने समय पर मदद नहीं की और सही जानकारी भी नहीं दी।

पुलिस अब क्लब और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही शिवम के दोस्तों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Tags: Lucknow crimeShivam Singh Murder
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow Murder : शराब के नशे में कहासुनी के बाद युवक की पीटकर हत्या, दो आरोपी हिरासत में

Lucknow Murder : शराब के नशे में कहासुनी के बाद युवक की पीटकर हत्या, दो आरोपी हिरासत में

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

Lucknow Youth Murder: राजधानी लखनऊ के सभा खेड़ा इलाके में गुरुवार शाम शराब के नशे में हुआ विवाद खूनी वारदात...

Court Lockup: लखनऊ में चोरी की आरोपी महिला ने लॉकअप में दिया बच्चे को जन्म, पेशी के दौरान अचानक उठी प्रसव पीड़ा

Court Lockup: लखनऊ में चोरी की आरोपी महिला ने लॉकअप में दिया बच्चे को जन्म, पेशी के दौरान अचानक उठी प्रसव पीड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

Lucknow Court Lockup Birth: लखनऊ के सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोर्ट के...

Lucknow Video Call Suicide Case

Video Call : प्रेमिका से बात करते हुए युवक ने उठाया खौफनाक कदम, करी आत्महत्या जहरीली दवा पीने की आशंका

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Lucknow Video Call Suicide Case:लखनऊ के बिजनौर इलाके में शुक्रवार को 25 वर्षीय करन यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

Lucknow Youth Suicide Case

Marriage Pressure: शादी के लिए दबाव बना रही प्रेमिका से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, लगाई फांसी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

 Lucknow Youth Suicide Case:दुबग्गा के बेगरिया गांव में रहने वाले निखिल गुप्ता की मौत से परिवार में मातम है। निखिल...

Lucknow Mobile EMI Hostage Case

EMI वसूली के नाम पर युवक को बनाया बंधक, खून निकलवाकर पांच दिन कराई मजदूरी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

 Lucknow Mobile EMI Hostage Case:लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त वसूलने के नाम पर एक युवक को कथित तौर पर...

Next Post
UP Administrative Transfer: यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने कई अधिकारियों के तबादले किए, नई जिम्मेदारियां सौंपीं

UP Administrative Transfer: यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने कई अधिकारियों के तबादले किए, नई जिम्मेदारियां सौंपीं

BJP Organization changes: संगठन को मजबूत करने की तैयारी, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी ने बदले कई जिलाध्यक्ष

BJP Organization changes: संगठन को मजबूत करने की तैयारी, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी ने बदले कई जिलाध्यक्ष

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In