शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lucknow Crime : पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई दो युवतियों ने बदसलूकी का मंसूबे किया नाकाम, पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई दो युवतियों को ऑटो चालक बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया और गलत हरकत की कोशिश की। युवतियों की बहादुरी से वे बच गईं। पुलिस ने 20 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow Crime Against Women
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow Crime News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। पुलिस भर्ती परीक्षा देने आईं दो महिला अभ्यर्थियों को एक ऑटो चालक ने धोखे से अपने ऑटो में बैठाया और सुनसान इलाके में ले जाकर उनके साथ गलत काम करने की कोशिश की। हालांकि, दोनों युवतियों की हिम्मत और समझदारी के कारण आरोपी अपने इरादों में सफल नहीं हो सका।

परीक्षा देने आई थीं दोनों युवतियां

पुलिस के अनुसार, दोनों युवतियां लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी क्षेत्र की रहने वाली हैं। वे लखनऊ में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आई थीं और विकासनगर में अपने एक रिश्तेदार के घर रुकी हुई थीं। सोमवार तड़के करीब तीन बजे दोनों सहेलियां चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचीं। वहां से उन्हें रायबरेली स्थित परीक्षा केंद्र जाना था। इसी दौरान वे आलमबाग बस अड्डे तक जाने के लिए एक ऑटो में बैठ गईं।

RELATED NEWS

Dead Inside Car : कार से मिला दो दिन से लापता दारोगा का शव, नाक से खून, परिवार में मातम, हर पहलू की जांच जारी

Dead Inside Car : कार से मिला दो दिन से लापता दारोगा का शव, नाक से खून, परिवार में मातम, हर पहलू की जांच जारी

जुलाई 18, 2026
: Kanpur Woman Assault Case

Woman Assault : कानपुर में महिला के साथ बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई

जुलाई 3, 2026

झूठ बोलकर सुनसान इलाके में ले गया चालक

रास्ते में ऑटो चालक हसीब ने सड़क खराब होने का बहाना बनाया और ऑटो को दूसरे रास्ते पर मोड़ दिया। इसके बाद वह दोनों युवतियों को पारा थाना क्षेत्र के डॉक्टरखेड़ा इलाके में स्थित एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने युवतियों के साथ जबरदस्ती करने और गलत हरकत करने की कोशिश की।

युवतियों की बहादुरी से बची बड़ी घटना

मुश्किल हालात में भी दोनों युवतियों ने हिम्मत नहीं हारी। एक युवती ने आरोपी की उंगली पर जोर से काट लिया। अचानक हुए इस विरोध से आरोपी घबरा गया और उसकी पकड़ ढीली पड़ गई। इसके बाद दोनों सहेलियों ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार युवक मौके पर पहुंच गया। किसी के आने की आहट मिलते ही आरोपी अपना ऑटो लेकर वहां से भाग निकला।

पुलिस ने तुरंत शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िताओं की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने दोनों युवतियों को सुरक्षा के साथ रायबरेली स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचाया, जहां उन्होंने समय पर अपनी परीक्षा दी।

20 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, ऑटो के रूट और तकनीकी जांच की मदद से आरोपी की पहचान की। करीब 20 घंटे के भीतर पुलिस ने पारा इलाके में उसे घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

युवतियों की बहादुरी की हो रही सराहना

पुलिस अधिकारियों ने दोनों युवतियों की बहादुरी और सूझबूझ की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि अगर दोनों ने साहस नहीं दिखाया होता, तो घटना और गंभीर हो सकती थी। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Tags: Lucknow crimePolice Recruitment Examwomen safety
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Dead Inside Car : कार से मिला दो दिन से लापता दारोगा का शव, नाक से खून, परिवार में मातम, हर पहलू की जांच जारी

Dead Inside Car : कार से मिला दो दिन से लापता दारोगा का शव, नाक से खून, परिवार में मातम, हर पहलू की जांच जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Sub-Inspector Found Dead : लखनऊ में एक दारोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से पुलिस महकमे...

: Kanpur Woman Assault Case

Woman Assault : कानपुर में महिला के साथ बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Kanpur Woman Assault Case:कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित तौर पर बीच सड़क पर मारपीट...

Lucknow Crime: 20 दिन बाद भी नहीं मिला बेटी का कोई सुराग,पिता ने जबरन धर्मांतरण का लगाया था आरोप

Lucknow Crime: 20 दिन बाद भी नहीं मिला बेटी का कोई सुराग,पिता ने जबरन धर्मांतरण का लगाया था आरोप

by Sadaf Farooqui
जून 10, 2026

Lucknow Crime: लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र से 21 मई को लापता हुई एक अस्पताल कर्मी की बेटी का लगभग 20...

Lucknow Shooting Case Youth Shot

Lucknow Shooting Case:पुरानी रंजिश में चली गोली, युवक को बकरीद के बहाने बुलाकर मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
मई 30, 2026

Lucknow Shooting Case : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार देर रात एक युवक को बकरीद के बहाने बुलाकर...

BJP Leader Murder: लखनऊ में बीजेपी नेता की हत्या, सिगरेट को लेकर शुरू हुआ विवाद, पीट-पीटकर ले ली जान

BJP Leader Murder: लखनऊ में बीजेपी नेता की हत्या, सिगरेट को लेकर शुरू हुआ विवाद, पीट-पीटकर ले ली जान

by SYED BUSHRA
मई 29, 2026

Lucknow BJP Leader Shivam Singh Murder Case: राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद...

Next Post
Budhwar Vrat 2026: बुधवार व्रत रखने से मिलते हैं ये लाभ,जानें क्या है पूजा विधि और जरूरी नियम

Budhwar Vrat 2026: बुधवार व्रत रखने से मिलते हैं ये लाभ,जानें क्या है पूजा विधि और जरूरी नियम

Vastu Shastra : क्या सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना होता है अशुभ ? जानें क्या कहते हैं वास्तु के नियम

Vastu Shastra : क्या सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना होता है अशुभ ? जानें क्या कहते हैं वास्तु के नियम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist