शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Panchayat Election: पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, जारी हो गई अंतिम मतदाता सूची

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची आज जारी होगी। सूची के प्रकाशन के बाद चुनावी तैयारियों को गति मिलेगी और मतदान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

by SYED BUSHRA
जून 10, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Panchayat Election Voter List: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग बुधवार को अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा। आयोग पहले इस सूची के प्रकाशन की तारीख कई बार आगे बढ़ा चुका था, लेकिन इस बार तय कार्यक्रम के अनुसार सूची जारी की जा रही है। अंतिम सूची सामने आने के बाद पंचायत चुनाव की प्रक्रिया और संभावित कार्यक्रम को लेकर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो सकती है।

अनंतिम सूची में जुड़े थे करोड़ों नए मतदाता

राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले वर्ष 23 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की थी। उस सूची में प्रदेश के लगभग 12.69 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल किए गए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में नए मतदाताओं को भी सूची में जोड़ा गया था।आंकड़ों के अनुसार, अनंतिम सूची में करीब 1.81 करोड़ नए नाम शामिल किए गए थे। वहीं, 21.08 लाख मतदाताओं के विवरण में सुधार किया गया था। इसके अलावा लगभग 1.41 करोड़ नाम सूची से हटाए गए थे। वर्ष 2021 की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में कुल 12.29 करोड़ मतदाता दर्ज थे।

RELATED NEWS

UP Panchayat Election 2026: अंतिम वोटर लिस्ट जारी होने के बाद बढ़ी प्रशासन की सक्रियता, गलत नामों और दोहरी प्रविष्टियों को हटाने की तैयारी

UP Panchayat Election 2026: अंतिम वोटर लिस्ट जारी होने के बाद बढ़ी प्रशासन की सक्रियता, गलत नामों और दोहरी प्रविष्टियों को हटाने की तैयारी

जून 19, 2026
UP Voter Draft List 2026 Update

Voter Draft List : जारी हुई ड्राफ्ट मतदाता सूची, लाखों नाम कटे, कैसे अपना नाम देखे जानिए आपत्ति दर्ज करने का तरीका

जनवरी 6, 2026

दावे और आपत्तियों का हुआ निस्तारण

अनंतिम सूची जारी होने के बाद आयोग ने लोगों से दावे और आपत्तियां मांगी थीं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से लाखों आवेदन आयोग को प्राप्त हुए। मतदाताओं ने नाम जोड़ने, नाम हटाने और विवरण में सुधार से जुड़ी शिकायतें और सुझाव दिए थे।
आयोग ने सभी आवेदनों की सुनवाई की और आवश्यक जांच के बाद उनका निस्तारण कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि अब सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और अंतिम मतदाता सूची जारी करने में कोई बाधा नहीं है।

डुप्लीकेट नामों की भी हुई जांच

अप्रैल और मई के दौरान आयोग ने एक विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची में दर्ज डुप्लीकेट नामों की जांच कराई थी। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि किसी भी व्यक्ति का नाम एक से अधिक बार सूची में दर्ज न रहे।
जांच के बाद डुप्लीकेट रिकॉर्ड को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की गई। इससे मतदाता सूची को और अधिक सटीक और विश्वसनीय बनाया गया है।

पहली बार तकनीक का होगा बड़ा इस्तेमाल

इस बार पंचायत चुनाव में आधुनिक तकनीक का बड़े स्तर पर उपयोग किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी मतदाताओं को एक विशेष स्टेट वोटर नंबर जारी किया है। इसके साथ ही मतदाताओं की फोटो सहित पूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। अधिकारियों के अनुसार, नई व्यवस्था से फर्जी मतदान पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। मतदान केंद्र पर मतदाता की फोटो लेते ही सिस्टम यह जानकारी दे देगा कि उसने पहले वोट डाला है या नहीं। इससे एक व्यक्ति द्वारा दो बार मतदान करने की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी।

पारदर्शी चुनाव कराने पर जोर

आयोग का कहना है कि नई तकनीक और अपडेट मतदाता सूची की मदद से पंचायत चुनाव को अधिक निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद चुनावी गतिविधियों में और तेजी आने की उम्मीद है।

Tags: Uttar Pradesh Panchayat ElectionVoter List Update
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Panchayat Election 2026: अंतिम वोटर लिस्ट जारी होने के बाद बढ़ी प्रशासन की सक्रियता, गलत नामों और दोहरी प्रविष्टियों को हटाने की तैयारी

UP Panchayat Election 2026: अंतिम वोटर लिस्ट जारी होने के बाद बढ़ी प्रशासन की सक्रियता, गलत नामों और दोहरी प्रविष्टियों को हटाने की तैयारी

by SYED BUSHRA
जून 19, 2026

UP Panchayat Election 2026: उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव से...

UP Voter Draft List 2026 Update

Voter Draft List : जारी हुई ड्राफ्ट मतदाता सूची, लाखों नाम कटे, कैसे अपना नाम देखे जानिए आपत्ति दर्ज करने का तरीका

by SYED BUSHRA
जनवरी 6, 2026

UP Voter Draft List:उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच निर्वाचन आयोग ने एक अहम कदम उठाया है।...

Voter List Revision Big Cities UP

SIR की सख्ती और डबल एंट्री जांच से सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, महानगरों के मतदाताओं में भारी गिरावट

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 29, 2025

 SIR voter list update:राज्य की मतदाता सूची में इस बार ऐसा बदलाव देखने को मिला है, जिसने चुनावी व्यवस्था से...

Supreme Court SIR voter list order

Supreme Court ने SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने से किया इनकार, राज्यों को अधिक कर्मचारी नियुक्त करने की सलाह

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 9, 2025

Supreme Court Verdict on SIR: देश में चुनावी तैयारियाँ तेज होती दिख रही हैं और इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने...

Next Post
Lucknow Fake Currency Racket

Fake Currency Racket: नकली नोटों का बड़ा खेल बेनकाब, पुलिस ने तीन तस्करों को पकड़ा, कई एजेंसियां जांच में जुटीं

Passed Away: अंतिम विदाई में भावुक हुए सलमान खान, जानिए कुमुद राणे के परिवार और जीवन के बारे में

Passed Away: अंतिम विदाई में भावुक हुए सलमान खान, जानिए कुमुद राणे के परिवार और जीवन के बारे में

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist