Wednesday, June 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Fake Currency Racket: नकली नोटों का बड़ा खेल बेनकाब, पुलिस ने तीन तस्करों को पकड़ा, कई एजेंसियां जांच में जुटीं

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची आज जारी होगी। सूची के प्रकाशन के बाद चुनावी तैयारियों को गति मिलेगी और मतदान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

by SYED BUSHRA
June 10, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow Fake Currency Racket
Share on FacebookShare on Twitter

 Lucknow Fake Currency Racket:राजधानी लखनऊ में नकली नोटों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मड़ियांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद किए गए हैं। मामला देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने से जुड़ा होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई। इसके बाद कई जांच एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं।

कई एजेंसियों ने की पूछताछ

गिरफ्तारी के बाद एटीएस, आईबी, एलआईयू और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपियों से लंबी पूछताछ की। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस गिरोह का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। पुलिस अब गिरोह के मुख्य सरगना और उसके सहयोगियों की तलाश कर रही है।

RELATED NEWS

Police encounter: ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत, छेड़छाड़ का विरोध करने पर चलती गाड़ी से बाहर फेंका, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी

Police encounter: ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत, छेड़छाड़ का विरोध करने पर चलती गाड़ी से बाहर फेंका, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी

June 1, 2026
Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

March 10, 2026

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी के अनुसार, मड़ियांव पुलिस ने घैला पुल के पास एक मैदान में बने टिन शेड के नीचे से तीनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार लोगों की पहचान आजमगढ़ के गंभीरवन निवासी आलोक सिंह, मुबारक पट्टी रामपुर के सोनू गौड़ उर्फ गोलू और सिधारी क्षेत्र के सारगढ़ निवासी बृजेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। अपर पुलिस उपायुक्त ट्विंकल जैन और एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र के निर्देशन में पुलिस और क्राइम टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपियों को दबोचा।

लाखों रुपये की नकली करंसी बरामद

इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा और उनकी टीम ने जब आरोपियों के बैग की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में नकली नोट मिले। पुलिस के अनुसार, 500 रुपये के 1402 नकली नोट और 100 रुपये के 6946 नकली नोट बरामद किए गए हैं। कुल मिलाकर 13 लाख 95 हजार 600 रुपये की नकली करंसी जब्त की गई है।

नेपाल और खाड़ी देशों से जुड़ाव का शक

एसीपी शशि प्रकाश मिश्र ने बताया कि बरामद नोटों की गुणवत्ता काफी अच्छी है। पहली नजर में आम लोगों के लिए उन्हें पहचानना मुश्किल हो सकता है। नोटों की छपाई, आकार और कटिंग लगभग असली नोटों जैसी दिखाई देती है।
पूछताछ के दौरान कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि गिरोह का संबंध नेपाल, खाड़ी देशों या अंडरवर्ल्ड से तो नहीं है। साथ ही आजमगढ़ और वाराणसी में भी गिरोह के नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।

तीन लाख नकली नोट के बदले एक लाख असली

पुलिस जांच में पता चला है कि गिरफ्तार तीनों आरोपी केवल डिलीवरी का काम करते थे। ये लोग करीब एक साल से नकली नोट पहुंचाने का काम कर रहे थे। गिरोह का संचालन आजमगढ़ निवासी मंजीत प्रधान और उसका भाई संतोष कर रहे थे।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह एक लाख रुपये के असली नोट लेकर बदले में तीन लाख रुपये की नकली करंसी देता था। पुलिस अब सरगना भाइयों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

Tags: Fake Currency Racketlucknow crime news
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Police encounter: ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत, छेड़छाड़ का विरोध करने पर चलती गाड़ी से बाहर फेंका, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी

Police encounter: ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत, छेड़छाड़ का विरोध करने पर चलती गाड़ी से बाहर फेंका, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी

by SYED BUSHRA
June 1, 2026

Woman Thrown From Auto: विकासनगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती शनिवार शाम अपने कार्यालय से काम खत्म कर घर...

Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

Lucknow Double Murder: मां और नेत्रहीन बेटे की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर मिले दोनों के शव

by SYED BUSHRA
March 10, 2026

Lucknow Double Murder case : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...

Birthday Party Shooting Case: बर्थडे पार्टी में दबा ट्रिगर, 7वीं के छात्र की मौत, मचा हड़कंप, किसने कहा अब तक चल जाता बुलडोजर

Birthday Party Shooting Case: बर्थडे पार्टी में दबा ट्रिगर, 7वीं के छात्र की मौत, मचा हड़कंप, किसने कहा अब तक चल जाता बुलडोजर

by SYED BUSHRA
March 6, 2026

Lucknow Birthday Party Shooting Case:लखनऊ में एक जन्मदिन की पार्टी उस समय दुखद घटना में बदल गई, जब अचानक चली...

Lucknow Murder Case:मामूली झगड़े ने लिया खौफनाक रूप, पिता को बचाने आया बेटा बना निशाना, युवक की चाकू मारकर हत्या

Lucknow Murder Case:मामूली झगड़े ने लिया खौफनाक रूप, पिता को बचाने आया बेटा बना निशाना, युवक की चाकू मारकर हत्या

by SYED BUSHRA
March 5, 2026

Lucknow Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा इलाके से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां...

Aashiyana Lucknow Murder Case

Aashiyana Murder Case: रिश्तों की दरार , मां की मौत , पिता से नफरत, कैसे बना उस रात का खौफनाक फैसला

by SYED BUSHRA
March 3, 2026

Aashiyana Lucknow Murder Case: राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में हुए मानवेंद्र सिंह हत्याकांड ने लोगों को अंदर तक झकझोर...

Next Post
Passed Away: अंतिम विदाई में भावुक हुए सलमान खान, जानिए कुमुद राणे के परिवार और जीवन के बारे में

Passed Away: अंतिम विदाई में भावुक हुए सलमान खान, जानिए कुमुद राणे के परिवार और जीवन के बारे में

Solar Project: सीतापुर को मिला ऐतिहासिक प्रोजेक्ट, रक्षा भूमि पर तैयार होगा देश का पहला सौर ऊर्जा और बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट

Solar Project: सीतापुर को मिला ऐतिहासिक प्रोजेक्ट, रक्षा भूमि पर तैयार होगा देश का पहला सौर ऊर्जा और बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist