शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Aashiyana Murder Case: रिश्तों की दरार , मां की मौत , पिता से नफरत, कैसे बना उस रात का खौफनाक फैसला

लखनऊ के आशियाना में मानवेंद्र सिंह की हत्या ने पारिवारिक रिश्तों की कड़वी सच्चाई उजागर की। बेटे अक्षत ने मां की मौत के लिए पिता को जिम्मेदार मानते हुए 19 फरवरी को लाइसेंसी राइफल से उनकी हत्या कर शहर को हिला दिया था।

by SYED BUSHRA
मार्च 3, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Aashiyana Lucknow Murder Case
Share on FacebookShare on Twitter

Aashiyana Lucknow Murder Case: राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में हुए मानवेंद्र सिंह हत्याकांड ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है। यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि एक ऐसे परिवार की कहानी है, जहां सालों से गुस्सा, शक और दूरियां बढ़ती जा रही थीं। पुलिस जांच में सामने आ रहा है कि इस वारदात की जड़ें काफी पुरानी हैं। मामला जितना सुलझाने की कोशिश की जा रही है, उतना ही उलझता दिख रहा है।

मां की मौत के बाद बदला माहौल

परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक, मानवेंद्र सिंह और उनकी पत्नी के रिश्ते अच्छे नहीं थे। उस समय यह भी चर्चा थी कि उनके दूसरी महिलाओं से संबंध थे। पत्नी की मौत के बाद ससुराल पक्ष ने मानवेंद्र को जिम्मेदार ठहराया। उस वक्त उनका बेटा अक्षत सिर्फ 11 साल का था। कुछ समय वह ननिहाल में रहा। वहीं उसके मन में यह बात बैठ गई कि उसकी मां की मौत के पीछे उसके पिता का हाथ है। बचपन में बनी यह धारणा समय के साथ और मजबूत होती गई।

RELATED NEWS

: Gorakhpur Family Murder Case

Gorakhpur Crime:रात के सन्नाटे में टूटा रिश्तों का भरोसा, 16 वर्षीय किशोर पर भाई, भाभी और मासूम भतीजे की हत्या का आरोप

जून 21, 2026
Lucknow Fake Currency Racket

Fake Currency Racket: नकली नोटों का बड़ा खेल बेनकाब, पुलिस ने तीन तस्करों को पकड़ा, कई एजेंसियां जांच में जुटीं

जून 10, 2026

मन में पनपती रही नफरत

करीबी लोगों का कहना है कि मां की मौत के बाद अक्षत के दिल में पिता के लिए गहरी नाराजगी थी। वह उन्हें एक अच्छे अभिभावक की तरह नहीं देखता था। उसे लगता था कि घर की हर परेशानी की वजह उसके पिता ही हैं।
बताया जाता है कि वह अपनी बहन से बहुत प्यार करता था और चाहता था कि बहन पर पिता का असर कम पड़े। घर में होने वाले झगड़ों और तनाव ने उसके स्वभाव को बदल दिया।

दूसरी शादी बनी चिंगारी

सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में मानवेंद्र सिंह दूसरी शादी की तैयारी कर रहे थे। यह बात अक्षत को बिल्कुल पसंद नहीं आई। 19 फरवरी को इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। पड़ोसियों का कहना है कि घर में पहले भी झगड़े होते थे, लेकिन उस दिन मामला ज्यादा बढ़ गया था।

रात में लिया खौफनाक फैसला

पुलिस के मुताबिक, उसी रात मानवेंद्र नशे की हालत में घर आए। बहस के बाद वह अपने कमरे में सो गए। बताया जाता है कि वह अपनी लाइसेंसी राइफल हमेशा पास रखते थे। रात भर अक्षत सो नहीं सका। गुस्सा और पुराने आरोप उसके मन में घूमते रहे। सुबह करीब चार बजे उसने पिता के कमरे में जाकर उनकी ही राइफल से गोली मार दी। जांच से जुड़े सूत्रों का दावा है कि वारदात के बाद उसके चेहरे पर पछतावे के भाव नहीं दिखे।

कई सवाल अब भी बाकी

यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि मानसिक और पारिवारिक पहलुओं से भी जुड़ा है। क्या मां की मौत को लेकर बैठी धारणा ही इस अपराध की असली वजह थी? क्या दूसरी शादी आखिरी वजह बनी?

पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आने वाले दिनों में और तथ्य सामने आ सकते हैं। फिलहाल यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Tags: Aashiyana Murder CaseFamily Disputelucknow crime news
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

: Gorakhpur Family Murder Case

Gorakhpur Crime:रात के सन्नाटे में टूटा रिश्तों का भरोसा, 16 वर्षीय किशोर पर भाई, भाभी और मासूम भतीजे की हत्या का आरोप

by SYED BUSHRA
जून 21, 2026

 Gorakhpur Family Murder Case:उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे...

Lucknow Fake Currency Racket

Fake Currency Racket: नकली नोटों का बड़ा खेल बेनकाब, पुलिस ने तीन तस्करों को पकड़ा, कई एजेंसियां जांच में जुटीं

by SYED BUSHRA
जून 10, 2026

 Lucknow Fake Currency Racket:राजधानी लखनऊ में नकली नोटों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मड़ियांव पुलिस...

Delhi crime news:गोविंदपुरी में खौफनाक वारदात, घर के अंदर मां-बेटे की लाशें देख कांप उठा पिता

गोरखपुर में रिश्तों का खून: श्राद्ध में खर्च को लेकर हुआ झगड़ा, भाई ने भाई की ले ली जान, आरोपी फरार

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026

 Uttar Pradesh crime:उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां संपत्ति और...

Police encounter: ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत, छेड़छाड़ का विरोध करने पर चलती गाड़ी से बाहर फेंका, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी

Police encounter: ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत, छेड़छाड़ का विरोध करने पर चलती गाड़ी से बाहर फेंका, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी

by SYED BUSHRA
जून 1, 2026

Woman Thrown From Auto: विकासनगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती शनिवार शाम अपने कार्यालय से काम खत्म कर घर...

Suicide: पति-पत्नी के विवाद में टूटा परिवार, रिश्तों की दूरी ने छीनी जिंदगी, मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

Suicide: पति-पत्नी के विवाद में टूटा परिवार, रिश्तों की दूरी ने छीनी जिंदगी, मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

by Kirtika Tyagi
मई 26, 2026

Husband Wife Dispute: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां पारिवारिक तनाव और पति-पत्नी...

Next Post
Murdered Over Love Affair: प्रेम प्रसंग में हत्या युवक का शव रेल लाइन के पास मिला, परिवार ने प्रेमिका पर लगाया आरोप

Murdered Over Love Affair: प्रेम प्रसंग में हत्या युवक का शव रेल लाइन के पास मिला, परिवार ने प्रेमिका पर लगाया आरोप

Holika Dahan: योगी ने किसकी ली चुटकी, विरासत गलियारे का ऐलान, दंगा मुक्त यूपी और माफियाओं पर सख्त एक्शन का दावा

Holika Dahan: योगी ने किसकी ली चुटकी, विरासत गलियारे का ऐलान, दंगा मुक्त यूपी और माफियाओं पर सख्त एक्शन का दावा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist