Wednesday, June 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lucknow Metro Project: बनेंगे 10 नए कॉरिडोर , 30 हजार करोड़ रुपये होंगे खर्च , लाखों लोगों को मिलेगा तेज और आसान सफर

लखनऊ मेट्रो के बड़े विस्तार की योजना को मंजूरी मिल गई है. इसके तहत 170 किलोमीटर नया ट्रैक और 10 नए कॉरिडोर बनाए जाएंगे. इस परियोजना से शहर की लाखों आबादी को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी.

by SYED BUSHRA
June 17, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow Metro Mega Project: लखनऊ मेट्रो को शहर के कोने-कोने तक पहुंचाने की तैयारी तेज हो गई है. महाविस्तार योजना के तहत करीब 170 किलोमीटर नया मेट्रो ट्रैक बिछाया जाएगा और 10 नए कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 30 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. इसे अगले 10 वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

दूसरे चरण का काम आगे बढ़ा

लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण के निर्माण की तैयारी तेजी से चल रही है। इसके साथ ही आगरा और कानपुर मेट्रो के विस्तार की योजना पर भी काम किया जा रहा है. जरूरत और यात्री संख्या को देखते हुए नए रूट तय किए जाएंगे, जिनके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। मेट्रो विस्तार के बाद अयोध्या रोड पर बाराबंकी तक, सीतापुर रोड पर इटौंजा तक, कानपुर रोड पर उन्नाव तक और हरदोई रोड पर संडीला तक मेट्रो पहुंचाने की योजना है। इसके अलावा पीजीआई और मोहनलालगंज तक भी मेट्रो का विस्तार किया जाएगा।

RELATED NEWS

No Content Available

शहर के कई इलाके जुड़ेंगे

इस योजना के पूरा होने के बाद पीजीआई, मोहनलालगंज, राजाजीपुरम, काकोरी, दुबग्गा, गोसाईंगंज, बंथरा, मलिहाबाद, रहीमाबाद, कमता, चिनहट, मटियारी, बीबीडी, तिवारीगंज, सफेदाबाद, बख्शी का तालाब, मड़ियांव, केशवनगर, आईआईएम और जानकीपुरम जैसे कई इलाके सीधे मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।

लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

अनुमान के अनुसार, मेट्रो विस्तार से लखनऊ की करीब 35 से 40 लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। एयरपोर्ट से मुंशी पुलिया तक चलने वाली मेट्रो लाइन को भी आगे बढ़ाया जाएगा। इससे शहर में आने-जाने का समय कम होगा और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

सरकार की निगरानी में योजना

मेट्रो विस्तार की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। अब लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन इसकी डीपीआर तैयार कर रहा है। इस पूरे प्रोजेक्ट की निगरानी मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव स्तर से की जा रही है। लखनऊ के लोगों का मानना है कि मेट्रो का विस्तार शहर के लिए बड़ी सुविधा साबित होगा। रोजाना मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों का कहना है कि नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सबसे आसान और सुविधाजनक माध्यम है।

सफर होगा आसान और तेज

यात्रियों के अनुसार, मेट्रो से कम समय में ज्यादा दूरी तय की जा सकती है. इसके विस्तार से सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। नई मेट्रो लाइनें शहर के विकास को नई गति देंगी।

Tags: Lucknow Metro ExpansionUP Infrastructure Development
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
BJP Organizational Change: राजनाथ सिंह के आवास पर हुई अहम बैठक, नई टीम के ऐलान के संकेत, क्या संगठन और सरकार में होगा कोई बदलाव

BJP Organizational Change: राजनाथ सिंह के आवास पर हुई अहम बैठक, नई टीम के ऐलान के संकेत, क्या संगठन और सरकार में होगा कोई बदलाव

Share Market Warning: शेयर बाजार में तेजी के बाद खतरे की घंटी , जेफरीज रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता

Share Market Warning: शेयर बाजार में तेजी के बाद खतरे की घंटी , जेफरीज रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist