मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Ram Mandir Donation: FIR के बाद अखिलेश यादव का तंज, फुनगी को फाँसी, शाखाओं को मिलेगी माफ़ी, जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

राम मंदिर चढ़ावा मामले में FIR दर्ज होने के बाद अखिलेश यादव ने सरकार और SIT की जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच से पहले सबूतों और जिम्मेदार लोगों को लेकर तय रणनीति बनाई गई होगी।

by SYED BUSHRA
जून 26, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Akhilesh Yadav Targets Government: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले में अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह मुकदमा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि विशेष जांच दल (SIT) की शुरुआती रिपोर्ट सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। मामले में नाम सामने आने के बाद पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

अखिलेश यादव ने साधा निशाना

एफआईआर दर्ज होने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए शायराना अंदाज में सरकार पर निशाना साधा।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

सितम्बर 24, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026

अखिलेश यादव ने लिखा, “भाजपा राज में नाइंसाफी की ऐसी तस्वीर दिखेगी, जहां ऊपर बैठे लोगों को राहत मिलेगी और छोटे लोगों पर कार्रवाई होगी।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल फिर गर्म हो गया है।

SIT जांच पर उठाए सवाल

सपा प्रमुख ने दावा किया कि जनता के बीच यह चर्चा है कि पहले SIT जांच के नाम पर सबूतों को खत्म किया गया होगा। इसके बाद यह तय किया गया होगा कि किन लोगों को बचाना है और किन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे जांच से पहले ही नतीजे तय कर लिए गए थे और बाद में उसी दिशा में जांच आगे बढ़ाई गई।

वरिष्ठ पदाधिकारियों के नाम नहीं

ट्रस्ट की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में महासचिव चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव जैसे वरिष्ठ पदाधिकारियों के नाम शामिल नहीं हैं। विपक्षी दल लंबे समय से कथित चढ़ावा विवाद को लेकर इन नामों पर सवाल उठाते रहे हैं। ऐसे में एफआईआर में उनके नाम नहीं होने के बाद विपक्ष ने फिर से सरकार और ट्रस्ट पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं।

जांच के लिए बनी थी SIT

राम मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर कथित अनियमितताओं और गबन के आरोप सामने आने के बाद 13 जून को उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय SIT का गठन किया था। इस टीम को पूरे मामले की गहराई से जांच करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

50 से अधिक लोगों से हुई पूछताछ

जानकारी के मुताबिक, SIT ने लगातार छह दिनों तक मंदिर परिसर और उससे जुड़े विभिन्न स्थानों का दौरा किया। इस दौरान मंदिर प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों, ट्रस्ट से जुड़े लोगों और अन्य संबंधित व्यक्तियों सहित 50 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए गए। जांच टीम ने कई दस्तावेजों और रिकॉर्ड की भी पड़ताल की।

आगे की कार्रवाई पर नजर

फिलहाल पुलिस और SIT की टीम मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है। वहीं, विपक्ष लगातार जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहा है। ऐसे में अब सभी की नजर जांच के अगले चरण और अदालत में पेश किए जाने वाले सबूतों पर टिकी हुई है।

Tags: Akhilesh YadavRam Mandir Donation Case
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra

PDA Rath : रायबरेली से अखिलेश यादव का रथ निकला, पहुंचने से पहले लगे विरोधी पोस्टर, मचा सियासी घमासान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी पीडीए रथयात्रा की शुरुआत...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

Next Post
Neeraj Singh BJP Vice President

BJP New Team : राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को संगठन में अहम भूमिका, भाजपा ने शुरू करी 2027 चुनाव की तैयारी

BJP NEW TEAM:  सपा से आई पूजा पाल को बीजेपी में मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार की तारीफ करते हुए 2027 चुनाव को लेकर जताया भरोसा

BJP NEW TEAM: सपा से आई पूजा पाल को बीजेपी में मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार की तारीफ करते हुए 2027 चुनाव को लेकर जताया भरोसा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In