शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लखनऊ दौरे के दौरान दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार के कामकाज से जनता संतुष्ट है और भाजपा कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

by Sadaf Farooqui
जुलाई 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

UP Assembly Election 2027: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का समर्थन इस बात का संकेत है कि प्रदेश में फिर से कमल खिलने जा रहा है।

कार्यकर्ताओं का उत्साह जीत का संकेत

‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा कि लखनऊ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस गर्मजोशी और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया, वह 2027 के चुनावों के लिए भाजपा की मजबूत तैयारियों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश बताता है कि संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है।

RELATED NEWS

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

जुलाई 2, 2026
School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

जुलाई 2, 2026

मोदी-योगी सरकार के काम गिनाए

नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास की नई दिशा दी है। उनके मुताबिक, प्रदेश में कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे, धार्मिक पर्यटन और जनकल्याण के क्षेत्र में हुए कार्यों ने उत्तर प्रदेश को “उत्तम प्रदेश” बनाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या और मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों के विकास ने प्रदेश की पहचान को नई ऊंचाई दी है और इसका सकारात्मक असर जनता के बीच दिखाई दे रहा है।

दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से डिजाइन किए गए मोटर चालित रथ पर यात्रा की, जिस पर भाजपा के शीर्ष नेताओं की तस्वीरों के साथ ‘सेवा, सुशासन और जनकल्याण’ का संदेश प्रदर्शित किया गया था।

चुनावी रणनीति पर होंगी अहम बैठकें

अपने दौरे के दौरान नितिन नवीन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन पदाधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। इन बैठकों में 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की योजना पर चर्चा होने की संभावना है। भाजपा नेतृत्व का लक्ष्य आगामी चुनावों के लिए संगठनात्मक तैयारियों को और तेज करना है।

Tags: BJPNitin NavinUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

उत्तर प्रदेश का औद्योगिक शहर कानपुर, जिसे कभी 'मैनचेस्टर ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता था, अब आधुनिक विकास...

School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

School Vehicles: गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान...

CM Yogi Statement: अदिति यादव मामले में CM योगी के साथ खड़े दिखे रवि किशन,कहा ‘बेटियों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए”

Dekho UP Campaign: मुंबई में रोड शो करने की तैयारी में योगी सरकार,’देखो यूपी अभियान’ को मिलेगा नया विस्तार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के पर्यटन और निवेश को नई गति देने के लिए 'देखो यूपी अभियान' का विस्तार करने...

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

by Sadaf Farooqui
जुलाई 1, 2026

UP Government: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूल और प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राइसाइकिल वितरण की...

यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Mission Safe Future UP: उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग 1 से...

Next Post
Theme Stadium: काशी में बन रहा देश का पहला ‘शिव थीम’ क्रिकेट स्टेडियम, 92% निर्माण पूरा, जल्द गूंजेगा इंटरनेशनल क्रिकेट

Theme Stadium: काशी में बन रहा देश का पहला 'शिव थीम' क्रिकेट स्टेडियम, 92% निर्माण पूरा, जल्द गूंजेगा इंटरनेशनल क्रिकेट

Entertainment News: क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में AI से बने भगवान कृष्ण पर भड़के दर्शक, एकता कपूर को सोशल मीडिया पर किया ट्रोल

Entertainment News: क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में AI से बने भगवान कृष्ण पर भड़के दर्शक, एकता कपूर को सोशल मीडिया पर किया ट्रोल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist