सोमवार, जुलाई 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home आगरा

Agra Murder Case: दोहराया ‘दृश्यम’ खुदा बाथरूम निकली लाश, हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश, मिस्त्री ने खोले अहम राज

आगरा हत्याकांड में बाथरूम का फर्श बनाने वाले मिस्त्री के बयान ने जांच को नया मोड़ दिया है। मिस्त्री ने बताया कि आरोपी महिला खुद मलबा डाल रही थी और मजदूर बुलाने से साफ इनकार कर दिया था।

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026
in आगरा, उत्तर प्रदेश
Agra Bathroom Murder Case
Share on FacebookShare on Twitter

Agra Murder Case update : आगरा के चर्चित हत्याकांड में अब बाथरूम का फर्श बनाने वाले मिस्त्री रवि कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि जिस घर में उन्होंने काम किया था, वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि महिला खुद ही बाथरूम में मलबा डाल रही थी। रवि कुमार ने उसे मजदूर बुलाने की सलाह दी, लेकिन उसने साफ मना कर दिया और कहा कि वह खुद यह काम कर लेगी।

उसी दिन बुलाया था काम पर

रवि कुमार ने बताया कि वह आरोपी रूबी को पहले से नहीं जानते थे। उन्होंने पास के एक मकान में निर्माण का काम किया था, वहीं से रूबी ने उनका नंबर लिया था। मिस्त्री के मुताबिक, रूबी ने दोपहर करीब डेढ़ बजे फोन कर उसी दिन बाथरूम का फर्श बनाने के लिए बुलाया था। हालांकि, उस समय उन्होंने आने से मना कर दिया और अगले दिन काम करने की बात कही।

RELATED NEWS

Agra Crime News

Agra Crime : सात महीने तक ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर करता रहा दुष्कर्म, सच्चाई सामने आने पर छात्रा को देने लगा धमकी

जनवरी 30, 2024
आगरा में छात्र ने शिक्षक मारी गोली , हैरान कर देने वाला विडियो आया सामने

आगरा में छात्र ने शिक्षक मारी गोली , हैरान कर देने वाला विडियो आया सामने

अक्टूबर 7, 2023

मजदूर बुलाने से किया इनकार

अगले दिन जब रवि कुमार घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि रूबी अकेले ही बाथरूम में मलबा डाल रही थी। उन्होंने फिर कहा कि मजदूर बुला लो, इससे काम भी जल्दी होगा और किसी को रोजगार भी मिल जाएगा। लेकिन रूबी ने उनकी बात नहीं मानी। उसने कहा कि वह खुद यह काम कर लेगी। इसके बाद उसने मिस्त्री को 500 रुपये देकर निर्माण का सामान लाने भेज दिया।

बाथरूम के नीचे दफन था शव

रवि कुमार ने बताया कि बाथरूम का आकार करीब 4×6 फीट था। वहां पहले से टॉयलेट सीट लगी हुई थी, जो पुराने फर्श से थोड़ी ऊंची थी। नया फर्श बनाने के बाद उसकी ऊंचाई टॉयलेट सीट के बराबर हो गई। उन्होंने अपने एक साथी के साथ सीमेंट और मसाला तैयार किया और पूरा फर्श बना दिया। उस समय उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि जिस जगह पर वे काम कर रहे हैं, उसके नीचे किसी का शव दफन हो सकता है।

पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस के अनुसार, सिकंदरा थाना क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा पिछले करीब 45 दिनों से लापता थे। जांच में सामने आया कि उनकी पत्नी रूबी ने कथित तौर पर खीर में 15 से 16 नींद की गोलियां मिलाकर उन्हें खिलाईं। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। फिर शव को घसीटकर बाथरूम में ले जाया गया, गड्ढे में दफन किया गया और ऊपर मिट्टी डालकर फर्श समतल कर दिया गया। बाद में उसी जगह नया फर्श बनवा दिया गया।

परिजनों को पहले से था शक

बताया जा रहा है कि सुरेंद्र कुमार 18 मई से लापता थे। परिवार ने उन्हें काफी तलाशा और 26 मई को गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। इस दौरान रूबी बार-बार यही कहती रही कि सुरेंद्र घर छोड़कर चले गए हैं और जल्द लौट आएंगे। मृतक के बड़े भाई अनिल शर्मा को उसके व्यवहार पर शक हुआ। उन्होंने बैंक खाते और दूसरी जानकारियां खंगालनी शुरू कीं। जब उन्होंने रूबी से भरोसे के साथ सच बताने को कहा, तब उसने कथित तौर पर पति को बाथरूम के फर्श के नीचे दफनाने की बात स्वीकार कर ली। फिलहाल पुलिस सभी सबूतों और बयानों के आधार पर हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Tags: Agra crime newsSurendra Sharma Murder
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Agra Crime News

Agra Crime : सात महीने तक ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर करता रहा दुष्कर्म, सच्चाई सामने आने पर छात्रा को देने लगा धमकी

by Poonam Chaudhary
जनवरी 30, 2024

Agra Crime News : यूपी के जनपद आगरा में एक BAMS की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर शादीशुदा ट्रैफिक...

आगरा में छात्र ने शिक्षक मारी गोली , हैरान कर देने वाला विडियो आया सामने

आगरा में छात्र ने शिक्षक मारी गोली , हैरान कर देने वाला विडियो आया सामने

by Aastha Tiwari
अक्टूबर 7, 2023

हम कानून व्यवस्था के दुरुस्त होने का जितना भी बिगुल बजा ले चिल्ला ले लेकिन उत्तर प्रदेश  से लगातार आने...

Next Post
Sudhakar Singh Water Park Row

Bihar News: सुधाकर सिंह का खुला पत्र, किसानों की जमीन, वाटर पार्क और एफआईआर पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री से जांच की मांग

Asia Pacific Deaf Games 2026 में चमका यूपी का सितारा,भारतीय बैडमिंटन टीम में चयन

Asia Pacific Deaf Games 2026 में चमका यूपी का सितारा,भारतीय बैडमिंटन टीम में चयन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist