सोमवार, जुलाई 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Asia Pacific Deaf Games 2026 में चमका यूपी का सितारा,भारतीय बैडमिंटन टीम में चयन

गोरखपुर के बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्य यादव का चयन मलेशिया में 3 से 10 अक्टूबर 2026 तक होने वाली एशिया पैसिफिक डेफ गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ है। बेंगलुरु में आयोजित चयन ट्रायल में उन्होंने देशभर के खिलाड़ियों के बीच शीर्ष स्थान हासिल कर लगातार दूसरे वर्ष अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह बनाई।

by Sadaf Farooqui
जुलाई 6, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Asia Pacific Deaf Games 2026: गोरखपुर के प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्य यादव ने एक बार फिर अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में जगह बना ली है। 4 और 5 जुलाई को बेंगलुरु में ऑल इंडिया स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ द डेफ (AISCD) द्वारा आयोजित चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उनका चयन एशिया पैसिफिक डेफ गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है।

देशभर के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ किया टॉप

चयन ट्रायल में देशभर से चुने गए 11 बेहतरीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच आदित्य यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके लगातार बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया।

RELATED NEWS

BWF World championship: चिराग-रैंकीरेड्डी की जोड़ी ने मचाया धमाल,जीत के साथ क्वाटरफाइनल में ली एंट्री

अगस्त 25, 2022

BWF world championship से बाहर हुईं Saina nehwal, प्री क्वार्टरफाइनल में ओंगबामरुंगफान ने हराया

अगस्त 25, 2022

अब आदित्य 3 से 10 अक्टूबर 2026 तक मलेशिया में आयोजित होने वाली एशिया पैसिफिक डेफ गेम्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

लगातार दूसरे साल अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह

यह लगातार दूसरा वर्ष है जब आदित्य यादव ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ गोरखपुर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ा है।

खेल जगत ने दी बधाई

आदित्य यादव की इस उपलब्धि पर खेल जगत से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज मित्तल, महासचिव अक्षय मिश्रा, सहायक खेल अधिकारी चंद्र विजय सिंह, रेलवे डिफ बैडमिंटन उत्तर प्रदेश के सचिव सौरव श्रीवास्तव, डिफ कोच सर्वेश गुप्ता, बैडमिंटन कोच सोनू आनंद शर्मा और दिग्विजय नाथ यादव सहित उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव संजीत प्रधान, अध्यक्ष मंकेश्वर नाथ पांडे और सचिव राजित श्रीवास्तव ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सभी ने विश्वास जताया कि आदित्य मलेशिया में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीतकर लौटेंगे और भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

Tags: Asia Pacific Deaf Games 2026badminton
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

BWF World championship: चिराग-रैंकीरेड्डी की जोड़ी ने मचाया धमाल,जीत के साथ क्वाटरफाइनल में ली एंट्री

by Web Desk
अगस्त 25, 2022

चिराग शेट्टी(Chirag shetty) और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी(Satwiksairaj Rankireddy) की भारतीय जोड़ी ने गुरूवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप(BWF World championship) में पुरूष...

BWF world championship से बाहर हुईं Saina nehwal, प्री क्वार्टरफाइनल में ओंगबामरुंगफान ने हराया

by Web Desk
अगस्त 25, 2022

 भारत की अनुभवी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल(Saina nehwal) का बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप(BWF world championship) में अभियान समाप्त हो गया...

Next Post
Aamir Gauri Marriage: एक दूजे के हुए आमिर – गौरी, सादगी से हुई कोर्ट मैरिज, परिवार और करीबी बने खास पल के गवाह

Aamir Gauri Marriage: एक दूजे के हुए आमिर - गौरी, सादगी से हुई कोर्ट मैरिज, परिवार और करीबी बने खास पल के गवाह

Women’s T20 World Cup :ऑस्ट्रेलिया बनी चैंपियन, करोड़ों की इनामी राशि पर किया कब्जा, भारत को क्यों मिली पुरस्कार राशि

Women's T20 World Cup :ऑस्ट्रेलिया बनी चैंपियन, करोड़ों की इनामी राशि पर किया कब्जा, भारत को क्यों मिली पुरस्कार राशि

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist