मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Ketan Murder Case: जांच में रोज हो रहे नए खुलासे, क्या सिया ने वारदात से पहले कानून, पुलिस कस्टडी और जेल पर करी थी रिसर्च

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि सिया गोयल ने हत्या से पहले पुलिस कस्टडी, महिला कैदियों के अधिकार और बचाव के तरीकों की जानकारी जुटाई थी। मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026
in क्राइम
Ketan Agarwal Murder Case
Share on FacebookShare on Twitter

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी सिया गोयल ने वारदात को अंजाम देने से पहले कई अहम जानकारियां इकट्ठा की थीं। उसने यह पता लगाने की कोशिश की थी कि पुलिस कस्टडी में महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार होता है, क्या पुलिस मारपीट करती है और महिला कैदियों को कौन-कौन से अधिकार मिलते हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह सारी जानकारी उसने पहले से अपनी योजना का हिस्सा बनाकर जुटाई थी।

प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या

पुलिस के अनुसार, पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या उनकी मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर की। फिलहाल सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। मामले की जांच लगातार जारी है और पुलिस कई अहम सबूत जुटाने में लगी हुई है।

RELATED NEWS

Ketan Agrawal Murder Case

Ketan Murder Case: पोते के निधन का सदमा नहीं सह पाए दादा,उनका भी हुआ निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जुलाई 5, 2026
Dr Suspension Case: केतन अग्रवाल केस पर सोशल मीडिया पोस्ट बनी मुसीबत, AIDSA ने पांच साल के लिए किया निलंबित

Dr Suspension Case: केतन अग्रवाल केस पर सोशल मीडिया पोस्ट बनी मुसीबत, AIDSA ने पांच साल के लिए किया निलंबित

जून 30, 2026

दूसरे मोबाइल से मिल सकते हैं नए सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने सिया गोयल के घर से एक दूसरा मोबाइल फोन भी जब्त किया है। अधिकारियों का कहना है कि इस फोन में हत्या की साजिश, योजना और वारदात से जुड़े अहम सबूत मिल सकते हैं। इसी वजह से मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस को उम्मीद है कि इससे केस से जुड़े कई नए तथ्य सामने आएंगे।

राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ रही कड़ियां

जांच अधिकारियों का मानना है कि इस मामले की कई बातें राजा रघुवंशी हत्याकांड से मिलती-जुलती हैं। पुलिस के मुताबिक, जिस तरह सोनम रघुवंशी पर अपने पति राजा रघुवंशी को पहाड़ की चोटी से धक्का देकर मारने का आरोप है, उसी तरह सिया गोयल और चेतन चौधरी पर केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले से धक्का देकर हत्या करने का आरोप है। इसी वजह से दोनों मामलों के बीच समानता की चर्चा हो रही है।

पुलिस का क्या है दावा

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच अधिकारियों का कहना है कि सिया गोयल ने कथित तौर पर सोनम रघुवंशी मामले से सीख लेते हुए अपनी योजना को ज्यादा मजबूत बनाया। पुलिस का मानना है कि उसने पहले से बचाव की संभावित दलीलों पर भी काम किया था। हालांकि, जांच आगे बढ़ने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पछतावे के कोई संकेत नहीं

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान सिया गोयल और चेतन चौधरी ने अपने व्यवहार में किसी तरह का पछतावा नहीं दिखाया। अधिकारियों के अनुसार, दोनों ने हत्या को लेकर अफसोस भी जाहिर नहीं किया। जांच एजेंसियां अब मामले से जुड़े सभी इलेक्ट्रॉनिक सबूत, मोबाइल डेटा और अन्य दस्तावेजों की गहराई से जांच कर रही हैं, ताकि अदालत में मजबूत साक्ष्य पेश किए जा सकें।

Tags: Ketan Agarwal Murder CasePune Crime
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Ketan Agrawal Murder Case

Ketan Murder Case: पोते के निधन का सदमा नहीं सह पाए दादा,उनका भी हुआ निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

by SYED BUSHRA
जुलाई 5, 2026

Ketan Agrawal murder Case: केतन अग्रवाल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पोते के निधन के कुछ...

Dr Suspension Case: केतन अग्रवाल केस पर सोशल मीडिया पोस्ट बनी मुसीबत, AIDSA ने पांच साल के लिए किया निलंबित

Dr Suspension Case: केतन अग्रवाल केस पर सोशल मीडिया पोस्ट बनी मुसीबत, AIDSA ने पांच साल के लिए किया निलंबित

by Kirtika Tyagi
जून 30, 2026

Dr Muskan Soni Suspension Case: केतन अग्रवाल मर्डर केस से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट के कारण मध्य प्रदेश की...

Ketan  Murder Case: हत्या के बाद लोहागढ़ किला बना चर्चा का केंद्र, ‘सिया पॉइंट’ देखने पहुंच रहे बड़ी संख्या में लोग

Ketan Murder Case: हत्या के बाद लोहागढ़ किला बना चर्चा का केंद्र, ‘सिया पॉइंट’ देखने पहुंच रहे बड़ी संख्या में लोग

by Kirtika Tyagi
जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर दिन नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस इस मामले...

Ketan Murder Case: क्या थी घोस्ट स्ट्रेटेजी’ जिसके ज़रिए आरोपियों ने रची थी साजिश, कौन सी छोटी गलती से खुल गया पूरा मामला

Ketan Murder Case: क्या थी घोस्ट स्ट्रेटेजी’ जिसके ज़रिए आरोपियों ने रची थी साजिश, कौन सी छोटी गलती से खुल गया पूरा मामला

by Kirtika Tyagi
जून 29, 2026

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही...

Ketan Murder Case: क्या सिया ने जेल के खाने पर जताई नाराजगी करी बीयर की मांग, जांच में सामने आयें नए दावे, पुलिस कर रही पड़ताल

Ketan Murder Case: क्या सिया ने जेल के खाने पर जताई नाराजगी करी बीयर की मांग, जांच में सामने आयें नए दावे, पुलिस कर रही पड़ताल

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Ketan Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस लगातार जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान कई नए दावे सामने...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist