Saturday, November 21, 2026 11:59 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » विदेश » New Jersey Roof Collapse: भारी बारिश के बीच सुपरमार्केट की छत गिरी, बाल-बाल बचे 27 लोग, हादसे ने खड़े किए सवाल

New Jersey Roof Collapse: भारी बारिश के बीच सुपरमार्केट की छत गिरी, बाल-बाल बचे 27 लोग, हादसे ने खड़े किए सवाल

अमेरिका के न्यू जर्सी में भारी बारिश के दौरान एक सुपरमार्केट की छत गिर गई। हादसे के समय अंदर मौजूद सभी 27 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। राहत अभियान में ड्रोन और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई।

by Kirtika Tyagi
07/07/2026

New Jersey Roof Collapse: अमेरिका के न्यू जर्सी से एक बड़ा हादसा सामने आया है। सोमवार को खराब मौसम और लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक मशहूर सुपरमार्केट की छत का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। उस समय स्टोर के अंदर कई लोग खरीदारी कर रहे थे। छत गिरते ही अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग मलबे के बीच फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया और तेजी से बचाव अभियान शुरू किया गया।

अचानक गिरी छत, मची अफरा-तफरी

यह घटना न्यू जर्सी के मनमथ काउंटी के ओशन टाउनशिप स्थित बीजे होलसेल क्लब में हुई। सुबह करीब 11:15 बजे लोग सामान्य तरीके से खरीदारी कर रहे थे। तभी अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि छत गिरने के साथ ही स्टोर के अंदर तेजी से पानी भरने लगा और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

27 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के समय सुपरमार्केट के अंदर कुल 27 लोग मौजूद थे। छत गिरने के बाद पूरे स्टोर में चीख-पुकार मच गई। अधिकारियों ने बताया कि दो लोग मलबे में आंशिक रूप से फंस गए थे, लेकिन उन्होंने खुद ही बाहर निकलने में सफलता हासिल की। राहत की बात यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

RELATED NEWS

No Content Available

ड्रोन और डॉग स्क्वायड से हुई जांच

हादसे के बाद प्रशासन ने बड़ी संख्या में बचाव टीमों को मौके पर भेजा। पुलिस और शेरिफ कार्यालय की टीमों ने यह सुनिश्चित करने के लिए दो बार तलाशी अभियान चलाया कि कहीं कोई व्यक्ति अंदर फंसा तो नहीं है। इसके लिए आधुनिक इनडोर ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिसने इमारत के अंदर की तस्वीरें जुटाईं। इसके साथ ही न्यू जर्सी अर्बन सर्च एंड रेस्क्यू की के-9 यानी डॉग स्क्वायड टीम ने भी मलबे की गहन जांच की।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

मनमथ काउंटी के शेरिफ शॉन गोल्डेन ने खराब मौसम के बावजूद तेजी से राहत कार्य करने वाली टीमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह हादसा दिखाता है कि खराब मौसम कभी भी गंभीर खतरे का रूप ले सकता है। वहीं, ओशन टाउनशिप के पुलिस प्रमुख माइकल सोरेंटिनो ने लोगों से अपील की कि वे फिलहाल इस इलाके से दूर रहें, ताकि राहत और जांच का काम बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सके।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Unique Travel Destination :एक ही बस स्टैंड से दो राज्यों का सफर, अनोखी जगह देखने दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

Unique Travel Destination :एक ही बस स्टैंड से दो राज्यों का सफर, अनोखी जगह देखने दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

Meerut Double Murder: दोहरे हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग बेटी की गवाही बनी सबसे मजबूत सबूत

Meerut Double Murder: दोहरे हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग बेटी की गवाही बनी सबसे मजबूत सबूत

Vastu Tips: घर में उल्टे जूते-चप्पल रखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष में क्या है इसकी मान्यता

Vastu Tips: घर में उल्टे जूते-चप्पल रखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें ज्योतिष में क्या है इसकी मान्यता

POPULAR POST

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
BCCI: Team India में सूर्यकुमार यादव की वापसी पर लगा ब्रेक, शानदार प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिल रही जगह

BCCI: Team India में सूर्यकुमार यादव की वापसी पर लगा ब्रेक, शानदार प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिल रही जगह

November 20, 2026
Emergency Landing : उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान में आई खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर  करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

Emergency Landing : उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान में आई खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

November 15, 2026
Birth Certificate :बच्चे के जन्म के बाद अब नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर, 3 दिन में कहां से मिलेगा सर्टिफिकेट?

Birth Certificate :बच्चे के जन्म के बाद अब नहीं काटने होंगे दफ्तरों के चक्कर, 3 दिन में कहां से मिलेगा सर्टिफिकेट?

November 18, 2026
Ayodhya 14 Kosi Parikrama 2026

Ayodhya Traffic : 14 कोसी परिक्रमा के दौरान कहां कहां रहेगा वाहनों पर प्रतिबंध, जानिए कौन से रास्ते अपनाएं?

November 17, 2026
Entertainment news: 44 साल की उम्र में नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी को बनाया हमसफर

Entertainment news: 44 साल की उम्र में नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी, 11 साल छोटी कविता बनर्जी को बनाया हमसफर

November 14, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India