मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

होर्मुज स्ट्रेट में दो टैंकरों पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत और आठ लोग घायल हो गए। भारत ने ईरानी राजनयिकों को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया, जबकि यूएई ने भी हमले की निंदा की।

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Hormuz Strait Tanker Attack: होर्मुज स्ट्रेट में हाल ही में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। इस हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना को गंभीरता से लेते हुए विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को ईरान के राजनयिकों को तलब किया। इनमें ईरान के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन (DCM) मोहम्मद जवाद होसैनी भी शामिल थे। भारत ने इस मामले में औपचारिक रूप से अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

दो टैंकरों पर हुआ हमला

रिपोर्ट के अनुसार, मोम्बासा और अल बहिया नाम के दो तेल टैंकर उस समय होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी मार्ग से गुजर रहे थे, जब उन पर हमला किया गया। इस घटना के बाद दोनों जहाजों पर मौजूद चालक दल में अफरा-तफरी मच गई। हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की जान चली गई।

RELATED NEWS

Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हुआ हमला, 10 भारतीय सुरक्षित, एक अब भी लापता

Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हुआ हमला, 10 भारतीय सुरक्षित, एक अब भी लापता

जुलाई 12, 2026
Hormuz Strait: होर्मुज स्ट्रेट पर 30 दिन तक रहेगा ईरान का नियंत्रण, विदेश मंत्री का बड़ा बयान

Hormuz Strait: होर्मुज स्ट्रेट पर 30 दिन तक रहेगा ईरान का नियंत्रण, विदेश मंत्री का बड़ा बयान

जून 29, 2026

छह भारतीय समेत आठ लोग घायल

हमले में कुल आठ लोग घायल हुए हैं। इनमें छह भारतीय नागरिक और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। भारतीय नागरिक की मौत के बाद सरकार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राजनयिक स्तर पर कार्रवाई शुरू की।

यूएई ने भी जताई चिंता

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है। मंत्रालय के अनुसार, हमले के बाद दोनों टैंकरों में आग लग गई थी, जिससे जहाजों को नुकसान पहुंचा। हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन की बात

यूएई ने अपने बयान में कहा कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है और इससे क्षेत्रीय सुरक्षा तथा स्थिरता पर खतरा पैदा हुआ है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि देश के पास अपने क्षेत्र, नागरिकों और वहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का पूरा अधिकार है।

क्षेत्र में बढ़ा तनाव

इस घटना के बाद होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। यह समुद्री मार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक और ऊर्जा परिवहन मार्गों में से एक माना जाता है। भारत सहित कई देशों ने इस घटना पर चिंता जताई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Tags: Hormuz StraitindiaInternational News
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हुआ हमला, 10 भारतीय सुरक्षित, एक अब भी लापता

Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हुआ हमला, 10 भारतीय सुरक्षित, एक अब भी लापता

by Kirtika Tyagi
जुलाई 12, 2026

Hormuz Strait Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान तट के निकट एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले के बाद...

Hormuz Strait: होर्मुज स्ट्रेट पर 30 दिन तक रहेगा ईरान का नियंत्रण, विदेश मंत्री का बड़ा बयान

Hormuz Strait: होर्मुज स्ट्रेट पर 30 दिन तक रहेगा ईरान का नियंत्रण, विदेश मंत्री का बड़ा बयान

by Kirtika Tyagi
जून 29, 2026

Hormuz Strait: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अगले 30 दिनों तक होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह...

Hormuz Strait: अमेरिका-ईरान समझौते के बाद खुला समुद्री मार्ग, भारत को बड़ी राहत, गैस और तेल से भरे 30 जहाज सुरक्षित निकले

Hormuz Strait: अमेरिका-ईरान समझौते के बाद खुला समुद्री मार्ग, भारत को बड़ी राहत, गैस और तेल से भरे 30 जहाज सुरक्षित निकले

by Kirtika Tyagi
जून 25, 2026

Hormuz Strait Relief For India: भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी और राहत देने वाली खबर सामने आई...

Tanker Attack: ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमला, तीन भारतीय नाविक लापता, भारत ने जताई गहरी चिंता

Tanker Attack: ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमला, तीन भारतीय नाविक लापता, भारत ने जताई गहरी चिंता

by Kirtika Tyagi
जून 11, 2026

Oman Coast Tanker Attack: मिडिल ईस्ट के समुद्री क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ओमान के तट के...

LPG Supply:  होर्मुज संकट के बीच भारत में LPG सप्लाई सामान्य, सरकार ने गैस की कमी की आशंकाओं को किया खारिज

LPG Supply: होर्मुज संकट के बीच भारत में LPG सप्लाई सामान्य, सरकार ने गैस की कमी की आशंकाओं को किया खारिज

by Kirtika Tyagi
जून 7, 2026

ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ गया। 28 फरवरी, 2026 से...

Next Post
OpenAI का खुला चैलेंज, GPT-5.6 की सुरक्षा में खामी खोजने वाले रिसर्चर्स को मिलेगा  50,000 डॉलर का  इनाम

OpenAI का खुला चैलेंज, GPT-5.6 की सुरक्षा में खामी खोजने वाले रिसर्चर्स को मिलेगा 50,000 डॉलर का इनाम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist