गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Tunnel Tragedy: सिक्किम में सुरंग बनी मौत का कुआं, 20 मजदूरों की गई जान; 5 जिंदगीयां बचाने में जुटी टीमें

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग में मीथेन गैस विस्फोट के बाद बड़ा हादसा हुआ। 20 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पांच मजदूर अब भी सुरंग में फंसे हैं और बचाव अभियान जारी है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 22, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Tunnel Blast: सिक्किम के नामची जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां सोमवार को एक निर्माणाधीन सुरंग में अचानक मीथेन गैस का धमाका होने के बाद सुरंग का एक हिस्सा धंस गया। हादसे के वक्त टनल के अंदर करीब 25 मजदूर मौजूद थे। धमाके के बाद सुरंग के भीतर घना धुआं और जहरीली गैस फैल गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। देखते ही देखते सुरंग का एक हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया और कई मजदूर उसके अंदर फंस गए।

20 मजदूरों की मौत

यह हादसा सिक्किम के समरडंग इलाके में एनएचपीसी के तीस्ता स्टेज VI हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन सुरंग में हुआ। पुलिस के अनुसार, हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। राहत और बचाव दल ने 12 शव सुरंग से बाहर निकाल लिए हैं। इनमें से सात मृतकों की पहचान कर ली गई है, जबकि बाकी शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन और बचाव दल लगातार मौके पर मौजूद हैं और पूरे इलाके में राहत अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED NEWS

No Content Available

पांच मजदूर अब भी फंसे

हादसे के बाद सबसे बड़ी चिंता उन पांच मजदूरों को लेकर है, जो अब भी सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। बचाव अभियान को तेज करने के लिए पश्चिम बंगाल से विशेष माइनिंग रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। सुरंग के अंदर ऑक्सीजन की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बचावकर्मी बेहद सावधानी से मलबा हटाने और अंदर फंसे मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया

इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। वहीं, सिक्किम सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को चार लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की मदद देने की घोषणा की गई है। सरकार ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।

जांच कमेटी करेगी हादसे की जांच

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग और राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के साथ पीड़ितों को तत्काल इलाज और जरूरी मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मीथेन गैस विस्फोट की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए विशेष जांच कमेटी गठित करने की भी घोषणा की है। वहीं, सिक्किम विधानसभा में हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

Tags: NHPC Teesta ProjectSikkim Tunnel Blast
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Armaan Malik Birthday: 9 साल की उम्र में रियलिटी शो से शुरू हुआ सफर, आज दुनियाभर में छाई है आवाज

Armaan Malik Birthday: 9 साल की उम्र में रियलिटी शो से शुरू हुआ सफर, आज दुनियाभर में छाई है आवाज

NEET Political Heat: हिरासत से रिहा होने के बाद राहुल गांधी ने जारी किया वीडियो संदेश, सरकार के सामने रखीं कौन सी मांगें

NEET Political Heat: हिरासत से रिहा होने के बाद राहुल गांधी ने जारी किया वीडियो संदेश, सरकार के सामने रखीं कौन सी मांगें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist