बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Health

Brain Health: याददाश्त होगी मजबूत और दिमाग रहेगा एक्टिव, जानिए पर्याप्त नींद से लेकर बैलेंस्ड डाइट, स्ट्रेस मैनेजमेंट तक

हर साल 22 जुलाई को वर्ल्ड ब्रेन डे मनाया जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक पर्याप्त नींद, नियमित एक्सरसाइज, बैलेंस्ड डाइट, मानसिक गतिविधियां और तनाव को नियंत्रित करने जैसी आदतें ब्रेन को हेल्दी रख सकती हैं।

by SYED BUSHRA
जुलाई 22, 2026
in Health
Share on FacebookShare on Twitter

World Brain Day: हर साल 22 जुलाई को वर्ल्ड ब्रेन डे मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2014 में वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी की ओर से की गई थी। हमारा ब्रेन यानी मस्तिष्क शरीर के सबसे जटिल अंगों में से एक माना जाता है। यह हमारी सोचने, समझने, सीखने और याद रखने की क्षमता को नियंत्रित करता है। ऐसे में ब्रेन को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए सिर्फ मानसिक एक्सरसाइज करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ अच्छी आदतों को शामिल करना भी जरूरी है। यथार्थ हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी के चेयरमैन और डायरेक्टर डॉ. कुनाल बहरानी ने ब्रेन को स्वस्थ और एक्टिव रखने के लिए कुछ जरूरी आदतों के बारे में जानकारी दी है।

पर्याप्त नींद लेना जरूरी

डॉक्टर के मुताबिक नींद के दौरान हमारा दिमाग पूरे दिन की गतिविधियों को व्यवस्थित करता है और यादों को मजबूत बनाने का काम करता है। अगर कोई व्यक्ति लगातार पर्याप्त नींद नहीं लेता या उसके सोने और जागने का समय निश्चित नहीं है, तो इसका असर एकाग्रता और याददाश्त पर पड़ सकता है। इसलिए रोज पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। इसके साथ ही कोशिश करें कि हर दिन लगभग एक ही समय पर सोएं और सुबह उठें। एक नियमित स्लीप साइकल दिमाग को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सकती है।

RELATED NEWS

Brain health : कौन सा ऐसा पौधा है जिसको सूंघने मात्र से होगा चाचा चौधरी से ज्यादा तेज दिमाग़ कंप्यूटर भी हो जाएगा फेल

Brain health : कौन सा ऐसा पौधा है जिसको सूंघने मात्र से होगा चाचा चौधरी से ज्यादा तेज दिमाग़ कंप्यूटर भी हो जाएगा फेल

जून 8, 2025
Health News: AIIMS के डॉक्टरों ने भी माना कि इस मेवे के सेवन से मिलती है दिमाग़ को दुगुनी शक्ति

Health News: AIIMS के डॉक्टरों ने भी माना कि इस मेवे के सेवन से मिलती है दिमाग़ को दुगुनी शक्ति

अप्रैल 28, 2025

रोज फिजिकल एक्टिविटी करें

ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए शरीर को एक्टिव रखना भी जरूरी है। रोजाना टहलना, साइकिल चलाना या योग जैसी गतिविधियां शरीर के साथ-साथ दिमाग के लिए भी फायदेमंद मानी जाती हैं। नियमित शारीरिक गतिविधि से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिमाग तक ऑक्सीजन और रक्त की पर्याप्त सप्लाई पहुंचने में मदद मिलती है। इसलिए अपनी दिनचर्या में अपनी क्षमता के अनुसार कोई न कोई फिजिकल एक्टिविटी जरूर शामिल करें।

दिमाग को देते रहें चुनौती

ब्रेन को एक्टिव रखने के लिए उसे लगातार नई चीजें सीखने और समझने का मौका देना चाहिए। नई भाषा सीखना, किताबें पढ़ना, पहेलियां हल करना या कोई नई स्किल सीखना दिमाग को व्यस्त और सक्रिय रखने में मदद कर सकता है। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप कोई बहुत मुश्किल काम ही चुनें। रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसी छोटी-छोटी गतिविधियां शामिल की जा सकती हैं, जो आपके दिमाग को सोचने और सीखने के लिए प्रेरित करें।

बैलेंस्ड डाइट का रखें ध्यान

जिस तरह शरीर के बाकी अंगों के लिए पौष्टिक भोजन जरूरी है, उसी तरह ब्रेन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी संतुलित आहार महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञ के अनुसार रोज की डाइट में ताजे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें और ड्राय फ्रूट शामिल किए जा सकते हैं। इसके साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है। पौष्टिक और संतुलित डाइट ब्रेन को जरूरी पोषक तत्व उपलब्ध कराने में मदद करती है।

स्ट्रेस को कंट्रोल करना सीखें

लगातार तनाव और स्ट्रेस का असर नींद और एकाग्रता पर पड़ सकता है। इसलिए मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए तनाव को मैनेज करना भी जरूरी है। इसके लिए रोजाना कुछ समय मेडिटेशन किया जा सकता है। इसके अलावा प्रकृति के बीच समय बिताना या अपनी पसंद की शांत गतिविधियों में शामिल होना भी मानसिक शांति बनाए रखने में मदद कर सकता है। पर्याप्त नींद, शारीरिक गतिविधि, मानसिक व्यायाम, संतुलित आहार और तनाव प्रबंधन जैसी आदतों को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर ब्रेन को लंबे समय तक एक्टिव और स्वस्थ रखने की दिशा में कदम उठाया जा सकता है।

Tags: Brain healthWorld Brain Day
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Brain health : कौन सा ऐसा पौधा है जिसको सूंघने मात्र से होगा चाचा चौधरी से ज्यादा तेज दिमाग़ कंप्यूटर भी हो जाएगा फेल

Brain health : कौन सा ऐसा पौधा है जिसको सूंघने मात्र से होगा चाचा चौधरी से ज्यादा तेज दिमाग़ कंप्यूटर भी हो जाएगा फेल

by SYED BUSHRA
जून 8, 2025

Rosemary for Brain Health and Memory Power : अगर आप चाहते हैं कि आपका दिमाग तेज़ चले और याददाश्त मजबूत...

Health News: AIIMS के डॉक्टरों ने भी माना कि इस मेवे के सेवन से मिलती है दिमाग़ को दुगुनी शक्ति

Health News: AIIMS के डॉक्टरों ने भी माना कि इस मेवे के सेवन से मिलती है दिमाग़ को दुगुनी शक्ति

by Sadaf Farooqui
अप्रैल 28, 2025

Health News: हमारे शरीर में दिमाग एक बहुत अहम हिस्सा है और उसकी सेहत का सीधा असर हमारे पूरे शरीर...

Apple

दिल और दिमाग के लिए चमत्कारी है सेब का जूस जानें इसके बेहतरीन फायदे

by Digital Desk
अक्टूबर 27, 2024

Health news: सेब एक बहुत ही फायदेमंद फल है (Apple) कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जैसे...

Next Post
Delhi Protest: संसद मार्च में घायल छात्रा ICU में, चोट को लेकर दो दावे, केजरीवाल-नड्डा से राहुल-प्रियंका तक अस्पताल पहुंचे

Delhi Protest: संसद मार्च में घायल छात्रा ICU में, चोट को लेकर दो दावे, केजरीवाल-नड्डा से राहुल-प्रियंका तक अस्पताल पहुंचे

Hollywood Shock: ‘गॉडजिला’ की जिया अब नहीं रहीं, 18 साल की केली हॉटल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Hollywood Shock: ‘गॉडजिला’ की जिया अब नहीं रहीं, 18 साल की केली हॉटल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist