बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home खेल

Viral Like: रोनाल्डो के एक इंस्टाग्राम लाइक से मचा बवाल, मेसी की टीम के फाइनल तक के सफर पर फिर उठे सवाल

Cristiano Ronaldo के कथित इंस्टाग्राम लाइक ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना के फाइनल पहुंचने पर नई बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर Messi-Ronaldo फैंस फिर आमने-सामने हैं।

by Kirtika Tyagi
जुलाई 22, 2026
in खेल
Share on FacebookShare on Twitter

Viral Post Sparks Debate: FIFA वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के बाद भी टूर्नामेंट से जुड़े विवादों पर चर्चा जारी है। अब इस बहस के केंद्र में पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर Cristiano Ronaldo का एक कथित इंस्टाग्राम लाइक है। सोशल मीडिया पर वायरल एक स्क्रीनशॉट में दावा किया जा रहा है कि रोनाल्डो के वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट @cristiano ने एक ऐसी रील को लाइक किया, जिसमें अर्जेंटीना के फाइनल तक पहुंचने में FIFA की कथित भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। यह रील स्पेनिश टीवी कार्यक्रम ‘एस्पेजो पब्लिको’ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई थी। हालांकि, वायरल स्क्रीनशॉट की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

FIFA पर उठे सवाल

वायरल वीडियो में पत्रकार पिलर रोड्रिगेज लोसांटोस ने अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप अभियान के दौरान कुछ फैसलों पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि टीम को कई मुकाबलों में फायदा मिला और FIFA की भूमिका को लेकर भी संदेह जताया। वीडियो में यह तक कहा गया कि स्पेन की चुनौती सिर्फ अर्जेंटीना की टीम से नहीं, बल्कि FIFA से भी थी। इसी पोस्ट को रोनाल्डो के कथित लाइक से जोड़कर सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। हालांकि, रोनाल्डो की ओर से इस कथित लाइक को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

RELATED NEWS

Million Dollar Bet: स्पेन पर मिया खलीफा ने लगाया 1 मिलियन डॉलर का दांव, 13.8 करोड़ जीत मचाया तहलका

Million Dollar Bet: स्पेन पर मिया खलीफा ने लगाया 1 मिलियन डॉलर का दांव, 13.8 करोड़ जीत मचाया तहलका

जुलाई 22, 2026
FIFA World Cup: फाइनल से इटली बाहर, इटैलियन मूल के खिलाड़ी नहीं, कौन सी टीम के कई खिलाड़ियों की जड़ें इटली से जुड़ीं

FIFA World Cup: फाइनल से इटली बाहर, इटैलियन मूल के खिलाड़ी नहीं, कौन सी टीम के कई खिलाड़ियों की जड़ें इटली से जुड़ीं

जुलाई 19, 2026

मेसी-रोनाल्डो फैंस आमने-सामने

इस मामले के सामने आने के बाद फुटबॉल फैंस के बीच एक बार फिर Lionel Messi और Cristiano Ronaldo की पुरानी प्रतिद्वंद्विता चर्चा में आ गई। दोनों खिलाड़ियों की तुलना और उनके समर्थकों के बीच बहस पिछले करीब दो दशकों से फुटबॉल जगत का बड़ा विषय रही है। ऐसे में रोनाल्डो के कथित सोशल मीडिया लाइक को कई प्रशंसकों ने अर्जेंटीना और मेसी के खिलाफ एक संकेत के तौर पर देखा। लोगों ने यह भी याद किया कि पुर्तगाल की टीम वर्ल्ड कप 2026 में राउंड ऑफ 16 में स्पेन से हारकर बाहर हो गई थी। इसके बाद रोनाल्डो ने संकेत दिया था कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है।

अर्जेंटीना के फैसलों पर बहस

अर्जेंटीना के वर्ल्ड कप अभियान के दौरान कुछ मुकाबलों में रेफरी के फैसलों को लेकर भी विवाद हुआ था। मिस्र के खिलाफ मुकाबले में VAR समीक्षा के बाद एक गोल रद्द किया गया था। इसके बाद अर्जेंटीना के निर्णायक गोल से पहले पेनल्टी की अपील को भी खारिज कर दिया गया था। इन घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर रेफरिंग और FIFA की भूमिका को लेकर सवाल उठे। हालांकि, FIFA के रेफरी प्रमुख पियरलुइगी कोलिना ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि अधिकारी निष्पक्ष तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और किसी तरह के पक्षपात के आरोप सही नहीं हैं।

फाइनल में स्पेन की जीत

तमाम विवादों और चर्चाओं के बीच अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबला निर्धारित समय में बराबरी पर रहने के बाद एक्स्ट्रा टाइम तक गया। 106वें मिनट में फेरान टोरेस ने निर्णायक गोल दागकर स्पेन को जीत दिलाई और टीम ने अपना दूसरा वर्ल्ड कप खिताब हासिल किया। हालांकि, टूर्नामेंट खत्म होने के बाद रोनाल्डो के कथित इंस्टाग्राम लाइक ने अर्जेंटीना के अभियान और मेसी-रोनाल्डो प्रतिद्वंद्विता से जुड़ी पुरानी बहस को एक बार फिर सोशल मीडिया पर जिंदा कर दिया है।

Tags: Cristiano RonaldoFIFA WORLD CUP 2026
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Million Dollar Bet: स्पेन पर मिया खलीफा ने लगाया 1 मिलियन डॉलर का दांव, 13.8 करोड़ जीत मचाया तहलका

Million Dollar Bet: स्पेन पर मिया खलीफा ने लगाया 1 मिलियन डॉलर का दांव, 13.8 करोड़ जीत मचाया तहलका

by Kirtika Tyagi
जुलाई 22, 2026

Mia Khalifa's Big Betting Win: FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर ट्रॉफी...

FIFA World Cup: फाइनल से इटली बाहर, इटैलियन मूल के खिलाड़ी नहीं, कौन सी टीम के कई खिलाड़ियों की जड़ें इटली से जुड़ीं

FIFA World Cup: फाइनल से इटली बाहर, इटैलियन मूल के खिलाड़ी नहीं, कौन सी टीम के कई खिलाड़ियों की जड़ें इटली से जुड़ीं

by Kirtika Tyagi
जुलाई 19, 2026

Italian Roots Strengthen Argentina Squad: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन आमने-सामने होंगे। हालांकि चार बार...

FIFA World Cup 2026: 10 गोल वाला मुकाबला बना विश्व कप का ऐतिहासिक मैच, इंग्लैंड ने फ्रांस को हरा जीता ब्रॉन्ज मेडल

FIFA World Cup 2026: 10 गोल वाला मुकाबला बना विश्व कप का ऐतिहासिक मैच, इंग्लैंड ने फ्रांस को हरा जीता ब्रॉन्ज मेडल

by Kirtika Tyagi
जुलाई 19, 2026

England Defeat France: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर...

FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराया, एमबापे ने रचा नया इतिहास, तोड़ा मेसी का रिकॉर्ड

FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराया, एमबापे ने रचा नया इतिहास, तोड़ा मेसी का रिकॉर्ड

by Kirtika Tyagi
जुलाई 19, 2026

Messi's World Cup Goal Record: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4...

FIFA World Cup 2026: सब्स्टीट्यूट बनकर आए निर्णायक गोल दाग दिलाई शानदार जीत,  सेमीफाइनल में फ्रांस से होगी टक्कर

FIFA World Cup 2026: सब्स्टीट्यूट बनकर आए निर्णायक गोल दाग दिलाई शानदार जीत, सेमीफाइनल में फ्रांस से होगी टक्कर

by Kirtika Tyagi
जुलाई 11, 2026

Spain vs Belgium FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से...

Next Post
Million Dollar Bet: स्पेन पर मिया खलीफा ने लगाया 1 मिलियन डॉलर का दांव, 13.8 करोड़ जीत मचाया तहलका

Million Dollar Bet: स्पेन पर मिया खलीफा ने लगाया 1 मिलियन डॉलर का दांव, 13.8 करोड़ जीत मचाया तहलका

Commonwealth Games: ग्लास्गो में कल से शुरू होंगे CWG, फिर भी शहर में नहीं दिख रहा बड़े खेल आयोजन का उत्साह

Commonwealth Games: ग्लास्गो में कल से शुरू होंगे CWG, फिर भी शहर में नहीं दिख रहा बड़े खेल आयोजन का उत्साह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist