शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home लखनऊ

Lucknow Accident: विज्ञानपुरी में 16 मंजिला अपार्टमेंट की पाढ़ टूटी, सातवें तल से गिरे चार मजदूर, तीन की हालत गंभीर

लखनऊ के विज्ञानपुरी में निर्माणाधीन 16 मंजिला अपार्टमेंट की पाढ़ अचानक टूट गई। सातवें तल पर काम कर रहे चार मजदूर नीचे गिर गए। हादसे में तीन गंभीर घायल हैं, जबकि एक की हालत सामान्य है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026
in लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow Accident: लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के विज्ञानपुरी मोहल्ले में गुरुवार दोपहर एक निर्माणाधीन 16 मंजिला अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। यहां सातवें तल पर प्लास्टर का काम कर रहे चार मजदूर अचानक पाढ़ टूटने से नीचे गिर गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद कर्मचारियों और व्यवस्थाधिकारियों ने तुरंत सभी मजदूरों को बाहर निकाला और इलाज के लिए क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में एक मजदूर का पैर टूट गया है, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। चौथे मजदूर को अपेक्षाकृत कम चोट आई है।

सातवीं मंजिल पर काम

एसीपी महानगर अंकित कुमार के मुताबिक, हादसे में घायल मजदूरों की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी छोटू कुमार (28), सुरेंद्र कुमार (45), निक्कू (24) और मोनू (25) के रूप में हुई है। बताया गया कि चारों मजदूर निर्माणाधीन अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर दीवारों पर प्लास्टर कर रहे थे। इसके लिए लोहे के पाइप से पाढ़ तैयार की गई थी। पाइपों को किनारे पर खंभों और शटरिंग से बांधा गया था। चारों मजदूर इसी अस्थायी पाढ़ पर खड़े होकर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे।

RELATED NEWS

Lucknow News: लखनऊ के इकाना स्टेडियम के पास अपार्टमेंट में हुआ हंगामा , बिना अनुमति चल रही पार्टी पुलिस ने कराई बंद

Lucknow News: लखनऊ के इकाना स्टेडियम के पास अपार्टमेंट में हुआ हंगामा , बिना अनुमति चल रही पार्टी पुलिस ने कराई बंद

जुलाई 21, 2026
Lucknow News: इकाना स्टेडियम के पास अपार्टमेंट में रेव पार्टी को लेकर हंगामा, बाहरी युवक-युवतियों की भीड़ से नाराज हुए लोग

Lucknow News: इकाना स्टेडियम के पास अपार्टमेंट में रेव पार्टी को लेकर हंगामा, बाहरी युवक-युवतियों की भीड़ से नाराज हुए लोग

जुलाई 21, 2026

अचानक टूट गई पाढ़

प्लास्टर का काम चल ही रहा था कि अचानक लोहे का पाइप टेढ़ा हो गया। इसके बाद पाढ़ का संतुलन बिगड़ गया और वह टूट गई। पाढ़ टूटते ही चारों मजदूर नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उनकी चीख-पुकार सुनकर निर्माण स्थल पर मौजूद कर्मचारी और व्यवस्थाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि चारों मजदूर शटरिंग के नीचे दब गए थे। कर्मचारियों ने आनन-फानन में उन्हें बाहर निकाला और निजी अस्पताल पहुंचाया।

तीन की हालत नाजुक

अस्पताल में भर्ती चारों मजदूरों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक मजदूर के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि दो अन्य मजदूरों को भी काफी चोटें आई हैं। चौथे मजदूर की स्थिति सामान्य बताई गई है। एसीपी महानगर ने बताया कि सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल घटना को लेकर कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

निर्माणाधीन अपार्टमेंट में हादसे की जानकारी मिलते ही महानगर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही जिला प्रशासन और लखनऊ विकास प्राधिकरण यानी एलडीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके की स्थिति और निर्माण कार्य से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस की जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पाढ़ टूटने की वजह क्या थी और निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

हादसा बना रहस्य

घटना की सूचना मिलने के बाद जब मीडियाकर्मी अपार्टमेंट पहुंचे तो वहां मौजूद व्यवस्थाधिकारियों और कर्मचारियों ने कथित तौर पर तुरंत गेट बंद कर दिया। किसी को भी घटनास्थल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। हादसे के बारे में जानकारी लेने पर भी वहां मौजूद लोगों ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इस वजह से कुछ समय तक घटना को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी और हादसा रहस्य बना रहा।

रेस्क्यू टीम ने की जांच

हादसे के बाद यह सूचना भी फैल गई कि निर्माण स्थल पर कुछ अन्य मजदूर भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। जानकारी मिलते ही हजरतगंज फायर स्टेशन से रेस्क्यू टेंडर और दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। टीम ने अपार्टमेंट के अंदर जाकर करीब आधे घंटे तक घटनास्थल की जांच की। हालांकि, तलाशी के दौरान किसी अन्य मजदूर के दबे होने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद दमकलकर्मी वापस लौट गए। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

Tags: Construction AccidentLucknow News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow News: लखनऊ के इकाना स्टेडियम के पास अपार्टमेंट में हुआ हंगामा , बिना अनुमति चल रही पार्टी पुलिस ने कराई बंद

Lucknow News: लखनऊ के इकाना स्टेडियम के पास अपार्टमेंट में हुआ हंगामा , बिना अनुमति चल रही पार्टी पुलिस ने कराई बंद

by Sadaf Farooqui
जुलाई 21, 2026

Lucknow News: लखनऊ के इकाना स्टेडियम के पास स्थित एक अपार्टमेंट में रविवार देर रात आयोजित रेव पार्टी को लेकर...

Lucknow News: इकाना स्टेडियम के पास अपार्टमेंट में रेव पार्टी को लेकर हंगामा, बाहरी युवक-युवतियों की भीड़ से नाराज हुए लोग

Lucknow News: इकाना स्टेडियम के पास अपार्टमेंट में रेव पार्टी को लेकर हंगामा, बाहरी युवक-युवतियों की भीड़ से नाराज हुए लोग

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

 Lucknow Rave Party: लखनऊ में इकाना स्टेडियम के पास स्थित एक अपार्टमेंट में रविवार देर रात रेव पार्टी को लेकर...

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Jawahar Bhawan Fire: राजधानी लखनऊ के प्रमुख प्रशासनिक भवनों में शामिल जवाहर भवन में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे अचानक...

NEET UG story: आर्थिक तंगी में खोया पिता, घरों में काम करने वाली  मेहनती मां की बेटी ने लिखी सफलता की कहानी

NEET UG story: आर्थिक तंगी में खोया पिता, घरों में काम करने वाली मेहनती मां की बेटी ने लिखी सफलता की कहानी

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Girl Neelu Clears NEET UG: लखनऊ की रहने वाली नीलू ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने...

KGMU Non-Veg Ban

KGMU Non-Veg Ban: केजीएमयू के सभी हॉस्टलों की मेस और कैंटीन में नॉन-वेज पर क्यों लगी रोक, निर्णय बना चर्चा का विषय

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

KGMU Non-Veg Ban: लखनऊ के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) ने अपने सभी छात्रावासों की मेस और कैंटीन को...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist