रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Priyanka Chopra India Visit: नई फिल्म की शूटिंग के लिए भारत आईं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस भी पहुंचे साथ

प्रियंका चोपड़ा पति Nick Jonas और बेटी Malti Marie के साथ हैदराबाद पहुंचीं। एयरपोर्ट पर परिवार का वीडियो वायरल हो गया। अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म 'Varanasi' की शूटिंग के लिए भारत लौटी हैं।

by Sadaf Farooqui
जुलाई 26, 2026
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’: प्रियंका चोपड़ा ने सिद्धू संग किया डांस, गुलाटी के मजेदार हाव‑भाव ने शो को बनाया सुपर‑फन और वायरल

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’: प्रियंका चोपड़ा ने सिद्धू संग किया डांस, गुलाटी के मजेदार हाव‑भाव ने शो को बनाया सुपर‑फन और वायरल

दिसम्बर 13, 2025
प्रियंका चोपड़ा की वापसी पर फैंस खुश! कपिल शर्मा शो सीजन 4 की झलक वायरल, नेटफ्लिक्स एपिसोड का इंतज़ार बढ़ा

प्रियंका चोपड़ा की वापसी पर फैंस खुश! कपिल शर्मा शो सीजन 4 की झलक वायरल, नेटफ्लिक्स एपिसोड का इंतज़ार बढ़ा

दिसम्बर 12, 2025

Priyanka Chopra India Visit: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति Nick Jonas और बेटी Malti Marie के साथ भारत लौट आई हैं। रविवार सुबह तीनों को हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें परिवार का सादगी भरा अंदाज और आपसी बॉन्डिंग लोगों का ध्यान खींच रही है।

एयरपोर्ट पर दिखा खास फैमिली मोमेंट

वायरल वीडियो में प्रियंका भूरे रंग के को-ऑर्ड सेट, बेज कैप और काले चश्मे में नजर आईं। वहीं निक जोनस ब्लैक को-ऑर्ड सेट और स्टाइलिश सनग्लासेस में दिखाई दिए। सबसे ज्यादा ध्यान उस पल ने खींचा, जब निक अपनी बेटी मालती मैरी को बेहद प्यार से अपने साथ लेकर चलते नजर आए। सोशल मीडिया पर फैंस इस प्यारे फैमिली मोमेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

2018 में हुई थी शाही शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शाही अंदाज में शादी की थी। दोनों ने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया था। शादी के बाद निक भारतीय संस्कृति के और करीब आए हैं। वह कई मौकों पर भारतीय परंपराओं की तारीफ कर चुके हैं और फैंस के बीच ‘जीजू’ के नाम से भी लोकप्रिय हैं।

बॉलीवुड गॉसिप भी रखते हैं अपडेट

हाल ही में एक पॉडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा ने मजेदार खुलासा किया था कि निक जोनस उन्हें बॉलीवुड की कई ऐसी खबरें बताते हैं, जिनकी जानकारी उन्हें खुद भी नहीं होती। प्रियंका ने हंसते हुए कहा कि कई बार किसी स्टार के ब्रेकअप या इंडस्ट्री की दूसरी खबरों की जानकारी उन्हें निक से मिलती है।

नई फिल्म की शूटिंग में जुटीं प्रियंका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद अपनी आगामी फिल्म ‘Varanasi’ की शूटिंग के लिए पहुंची हैं। इस पैन-इंडिया फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। फिल्म में Mahesh Babu और Prithviraj Sukumaran भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसकी शूटिंग भारत के कई राज्यों के अलावा केन्या में भी की जा चुकी है, जबकि कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग अंटार्कटिका में किए जाने की योजना बताई जा रही है। फिल्म 21 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

Tags: Nick JonasPriyanka Chopra
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’: प्रियंका चोपड़ा ने सिद्धू संग किया डांस, गुलाटी के मजेदार हाव‑भाव ने शो को बनाया सुपर‑फन और वायरल

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’: प्रियंका चोपड़ा ने सिद्धू संग किया डांस, गुलाटी के मजेदार हाव‑भाव ने शो को बनाया सुपर‑फन और वायरल

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 13, 2025

The Great Indian Kapil Show Season 4: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 के...

प्रियंका चोपड़ा की वापसी पर फैंस खुश! कपिल शर्मा शो सीजन 4 की झलक वायरल, नेटफ्लिक्स एपिसोड का इंतज़ार बढ़ा

प्रियंका चोपड़ा की वापसी पर फैंस खुश! कपिल शर्मा शो सीजन 4 की झलक वायरल, नेटफ्लिक्स एपिसोड का इंतज़ार बढ़ा

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 12, 2025

बॉलीवुड और हॉलीवुड की प्रतिष्ठित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आगामी लोकप्रिय कॉमेडी-टॉक शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के चौथे सीज़न...

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर साझा किया भारत की महिला खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धियों का जश्न

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर साझा किया भारत की महिला खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धियों का जश्न

by Sangeeta Sharma
नवम्बर 28, 2025

Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार और “देसी गर्ल” प्रियंका चोपड़ा ने भारत की महिला खिलाड़ियों की हालिया उपलब्धियों का दिल खोलकर...

Siddharth Chopra

Celebrity glamour: भाई की शादी में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, ट्रेडिशनल लुक में बिखेरा जलवा

by Ahmed Naseem
फ़रवरी 4, 2025

Celebrity glamour: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल...

Priyanka Chopra: डायरेक्टर राजामौली के साथ अपनी अगली फ़िल्म के लिए इतने करोड़ चार्ज कर प्रियंका बनी इंडिया की highest paid एक्ट्रेस

Priyanka Chopra: डायरेक्टर राजामौली के साथ अपनी अगली फ़िल्म के लिए इतने करोड़ चार्ज कर प्रियंका बनी इंडिया की highest paid एक्ट्रेस

by Sadaf Farooqui
जनवरी 31, 2025

Priyanka Chopra: मिस वर्ल्ड से अपने सफ़र की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist