शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Lalitpur News: पुलिस से मदद मांगने पहुंची मां, दो बच्चों संग ट्रेन के सामने कूदी, तीनों की दर्दनाक मौत

ललितपुर में घरेलू हिंसा से परेशान एक गर्भवती महिला ने अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। तीनों की मौत हो गई। पुलिस चौकी प्रभारी पर लापरवाही के आरोप में निलंबन हुआ।

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026
in उत्तर प्रदेश
Lalitpur Mother Children Train Suicide Case
Share on FacebookShare on Twitter

Lalitpur Mother Children Train Suicide Case:ललितपुर में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद और कथित पुलिस लापरवाही के बीच एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। हादसे में महिला और उसके दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जाखलौन थाना क्षेत्र के धोर्रा गांव की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद जीआरपी ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मामले में चौकी प्रभारी की कथित लापरवाही सामने आने के बाद उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मांगी मदद

बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय दीपा यादव अपने पति के व्यवहार से परेशान थी। सोमवार सुबह वह अपने तीन बच्चों के साथ पुलिस चौकी पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत करते हुए मदद की मांग की। आरोप है कि महिला ने पति पर मारपीट करने और शराब के नशे में उसके साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत की थी। महिला की शिकायत पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचने में असमर्थता जताने की बात सामने आई है। इसके कुछ ही समय बाद महिला अपने बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई।

RELATED NEWS

Family Tragedy: किसकी सुलह की उम्मीद में था 19 साल का कुणाल, फिर पहाड़ी पर खत्म हुआ पूरा परिवार

Family Tragedy: किसकी सुलह की उम्मीद में था 19 साल का कुणाल, फिर पहाड़ी पर खत्म हुआ पूरा परिवार

अगस्त 25, 2026
Baghpat Two Friends Murder

Baghpat Murder: 20 दिन से लापता दो दोस्तों की लाश मंदिर की धूनी के नीचे मिली, पुजारी पर शक से मचा हड़कंप

अगस्त 25, 2026

ट्रेन के सामने छलांग

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने तीन बच्चों को लेकर बीना जंक्शन की ओर जा रही ट्रेन के सामने पहुंच गई। इस हादसे में 35 वर्षीय दीपा यादव, उनके दो वर्षीय बेटे कृष और तीन वर्षीय बेटी शिवानी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, महिला की एक बड़ी बेटी ट्रेन को देखकर पीछे हट गई, जिससे उसकी जान बच गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

चौकी प्रभारी पर कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे। मामले में चौकी प्रभारी विनोद कुमार की कथित लापरवाही सामने आने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला ने इतना बड़ा कदम किन परिस्थितियों में उठाया। जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल जारी है।

चौकी प्रभारी का दावा

चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि महिला सुबह अपने बच्चों के साथ चौकी पहुंची थी। उनके अनुसार, दीपा ने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। चौकी प्रभारी का दावा है कि बातचीत के दौरान महिला ने बताया था कि वह करीब दो महीने की गर्भवती है और गर्भपात कराना चाहती है, लेकिन उसका पति इसके लिए तैयार नहीं था और इसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। उनके मुताबिक, महिला को गर्भपात को लेकर कानूनी स्थिति समझाई गई और उसके साथ घर चलने की बात कही गई थी। इसके कुछ देर बाद महिला के रेलवे ट्रैक पर पहुंचने की जानकारी मिली।

शराब से परेशान थी

पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला अपने पति के शराब पीने और कथित मारपीट से परेशान थी। पुलिस के मुताबिक, इसी घरेलू तनाव के चलते उसने अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। हालांकि, मामले की पूरी परिस्थितियों और पुलिस की भूमिका की जांच जारी है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, जिले में आत्महत्या की घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही घटना के सभी पहलुओं पर स्पष्ट निष्कर्ष सामने आ सकेगा।

Tags: family tragedyLalitpur Newsuttar pradesh crime
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Family Tragedy: किसकी सुलह की उम्मीद में था 19 साल का कुणाल, फिर पहाड़ी पर खत्म हुआ पूरा परिवार

Family Tragedy: किसकी सुलह की उम्मीद में था 19 साल का कुणाल, फिर पहाड़ी पर खत्म हुआ पूरा परिवार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Family Tragedy: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर की खुवाडिया पहाड़ी पर हुई चंदगुडे परिवार की दर्दनाक घटना ने हर किसी को...

Baghpat Two Friends Murder

Baghpat Murder: 20 दिन से लापता दो दोस्तों की लाश मंदिर की धूनी के नीचे मिली, पुजारी पर शक से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Temple Mystery: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दो दोस्तों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंकित और...

Basti Crime News

Basti Crime News: बस्ती में प्रेम संबंध का विरोध पड़ा भारी, बेटी के प्रेमी पर पिता की हत्या का आरोप, नहर किनारे मिला शव

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Basti Crime News:उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई।...

Ghaziabad Police Encounter

Police Encounter: गाजियाबाद में दोस्त को गोली मारने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग के बाद घायल

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

 Ghaziabad Police Encounter:गाजियाबाद में दोस्त को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के...

Kanpur Live-in Murder Case

Uttar Pradesh Crime: कानपुर में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेमी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

Live-in Murder Case: कानपुर के रायपुरवा इलाके में चार दिन से बंद मकान से महिला का शव मिलने के मामले...

Next Post
India Plastic Currency: ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोटों का होगा ट्रायल, सरकार ने दी मंजूरी

India Plastic Currency: ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोटों का होगा ट्रायल, सरकार ने दी मंजूरी

Kanpur Ring Road: क्या नए साल में चालू हो जायेगा मंधना से सचेंडी वाला पहला पैकेज, 93 किमी रिंग रोड से घटेगा जाम

Kanpur Ring Road: क्या नए साल में चालू हो जायेगा मंधना से सचेंडी वाला पहला पैकेज, 93 किमी रिंग रोड से घटेगा जाम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In