गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

Double Murder Case: अमेरिका में भारतीय मूल के 17 साल के नाबालिग पर मां-भाई की हत्या का आरोप

अमेरिका के मैसाचुसेट्स में भारतीय मूल के 17 वर्षीय किशोर पर अपनी मां और छोटे भाई की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने उसे अगले दिन कार से बरामद कर हिरासत में लिया।

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Family Tragedy : अमेरिका के मैसाचुसेट्स के एक्टन में भारतीय मूल के 17 वर्षीय अर्जुन अरविंद पर अपनी मां और छोटे भाई की कथित हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को मार्था लेन स्थित घर में उसकी 45 वर्षीय मां सुधा वेंकटेशन और 14 वर्षीय भाई सिद्धार्थ अरविंद गंभीर हालत में मिले। बाद में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान थे। हालांकि मेडिकल एक्जामिनर ने अभी मौत के सटीक कारण और तरीके की आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है।

पिता की शिकायत से खुलासा

मिडलसेक्स डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी मैरियन रयान और एक्टन पुलिस चीफ डगलस स्टर्नियोलो के मुताबिक, 11 अगस्त की शाम करीब 6:37 बजे अर्जुन के पिता ने पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। घर पर आने वाले एक ट्यूटर ने भी किसी सदस्य से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला। पिता ने बताया कि उन्होंने उसी सुबह काम पर जाने से पहले सुधा से बात की थी, जबकि सिद्धार्थ को आखिरी बार दोपहर के आसपास देखा गया था।

RELATED NEWS

Delhi Crime: रोहिणी सेक्टर 17 में पति ने की पत्नी और सास की हत्या कौन सा विवाद बना डबल मर्डर की वजह

Delhi Crime: रोहिणी सेक्टर 17 में पति ने की पत्नी और सास की हत्या कौन सा विवाद बना डबल मर्डर की वजह

अगस्त 30, 2025
Delhi Double Murder : ‘पहले छुए पैर, फिर चला दी गोली…’,चाचा-भतीजे को उतारा मौत के घाट, CCTV फुटेज वायरल

Delhi Double Murder : ‘पहले छुए पैर, फिर चला दी गोली…’,चाचा-भतीजे को उतारा मौत के घाट, CCTV फुटेज वायरल

नवम्बर 1, 2024

मां की कार लेकर निकला

पुलिस जब घर पहुंची तो अर्जुन वहां मौजूद नहीं था। जांच में पता चला कि वह कथित तौर पर अपनी मां की कार लेकर वहां से चला गया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और वाहन की जानकारी के आधार पर अलर्ट जारी किया। जांच के दौरान पुलिस को आशंका थी कि किशोर इसी कार में कहीं गया है। अगले दिन बुधवार सुबह मैसाचुसेट्स के वेलैंड स्थित एक पार्किंग लॉट में पुलिस को वही कार मिली। एक अलग मामले से जुड़े अलार्म के बाद वहां पहुंची स्थानीय पुलिस ने अर्जुन को कार में पाया और बिना किसी घटना के हिरासत में ले लिया।

इंटरनेट पर चिंताजनक सर्च

जांचकर्ताओं के मुताबिक, अर्जुन के हालिया व्यवहार को लेकर भी चिंताएं सामने आई हैं। मिडलसेक्स काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऑफिस ने बताया कि जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि वह इंटरनेट पर परिवार को नुकसान पहुंचाने से जुड़ी सामग्री और कथित तौर पर ‘फैमिली किलिंग फैंटजीज’ से संबंधित जानकारी तलाश रहा था। अधिकारियों के बयान के मुताबिक, इन सर्च के लिए उसने इंटरनेट और ChatGPT का भी इस्तेमाल किया था। मामले में कथित हथियार और हत्या की पूरी परिस्थितियों की जांच अभी जारी है।

दो अदालतों में कार्रवाई

अर्जुन पर हत्या के दो आरोपों के अलावा परिवार के सदस्य के साथ मारपीट और हिंसा के दो-दो आरोप, बिना अनुमति वाहन इस्तेमाल करने और वाहन चोरी से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। नाबालिग होने के कारण उसे पहले लोवेल जुवेनाइल कोर्ट में पेश किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार जुवेनाइल कोर्ट के पास हत्या के आरोपों की सुनवाई का अधिकार नहीं है। इसलिए उसे बाद में कॉनकॉर्ड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हत्या और संबंधित आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। मामले में जांच एजेंसियां घटनाक्रम, डिजिटल गतिविधियों और अन्य सबूतों की पड़ताल कर रही हैं।

Tags: double murderMassachusetts NewsUS Crime
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Delhi Crime: रोहिणी सेक्टर 17 में पति ने की पत्नी और सास की हत्या कौन सा विवाद बना डबल मर्डर की वजह

Delhi Crime: रोहिणी सेक्टर 17 में पति ने की पत्नी और सास की हत्या कौन सा विवाद बना डबल मर्डर की वजह

by SYED BUSHRA
अगस्त 30, 2025

Delhi News: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति...

Delhi Double Murder : ‘पहले छुए पैर, फिर चला दी गोली…’,चाचा-भतीजे को उतारा मौत के घाट, CCTV फुटेज वायरल

Delhi Double Murder : ‘पहले छुए पैर, फिर चला दी गोली…’,चाचा-भतीजे को उतारा मौत के घाट, CCTV फुटेज वायरल

by Kirtika Tyagi
नवम्बर 1, 2024

Delhi Double Murder :  दिल्ली के शाहदरा इलाके में दिवाली की रात डबल मर्डर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है,...

Shahjahanpur, Shahjahanpur News, Shahjahanpur Police, Shahjahanpur Crime, S

UP Crime : शाहजहां से सामने आई छोटे भाई की ऐसी करतूत, पहले ली बड़े भाई की जान और फिर भतीजी को भी उतारा मौत के घाट

by Gulshan
जुलाई 30, 2024

UP Crime : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की सरस्वती अपने सगे चाचा और उनके परिवार के काफी करीब थी। सोहनलाल...

Meerut: डबल मर्डर से फैली सनसनी, रिटायर्ड कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की गला काटकर हत्या

by Web Desk
अगस्त 8, 2022

उत्तर प्रदेशः मेरठ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक बच्ची समेत दो लोगों की हत्या से हड़कंप...

Next Post
JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

Mobile Addiction: मोबाइल की लत ने बिगाड़ी इस एक्ट्रेस की सेहत, गर्दन की नसों की परेशानी के बाद करानी पड़ी सर्जरी

Mobile Addiction: मोबाइल की लत ने बिगाड़ी इस एक्ट्रेस की सेहत, गर्दन की नसों की परेशानी के बाद करानी पड़ी सर्जरी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist