गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Mobile Addiction: मोबाइल की लत ने बिगाड़ी इस एक्ट्रेस की सेहत, गर्दन की नसों की परेशानी के बाद करानी पड़ी सर्जरी

साउथ सिनेमा की अभिनेत्री शकीला ने बताया कि घंटों मोबाइल पर गेम खेलने, रील्स देखने और सोशल मीडिया इस्तेमाल करने की आदत ने उनकी गर्दन की समस्या बढ़ा दी। उन्हें सर्जरी करानी पड़ी, जिसके बाद डॉक्टर ने नेक कॉलर पहनने की सलाह दी। अभिनेत्री ने लोगों से मोबाइल का इस्तेमाल सीमित रखने की अपील की है।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 13, 2026
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Mobile की लत से परेशान? पाना चाहते हो छुटकारा.. तो बस करें ये चमत्कारी उपाय, तुरंत दिखेगा बदलाव!

Mobile की लत से परेशान? पाना चाहते हो छुटकारा.. तो बस करें ये चमत्कारी उपाय, तुरंत दिखेगा बदलाव!

अक्टूबर 2, 2024

Shakeela Health: मोबाइल फोन आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम स्वास्थ्य के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। साउथ सिनेमा की अभिनेत्री शकीला ने अपने यूट्यूब व्लॉग में ऐसा ही अनुभव साझा किया है।

अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर गेम खेलने की ऐसी आदत हो गई थी कि वह बेड पर लेटकर लगातार चार-चार घंटे तक गेम खेलती रहती थीं। इस दौरान वह केवल चाय या कॉफी पीने के लिए उठती थीं। धीरे-धीरे गेमिंग के साथ रील्स और सोशल मीडिया देखने का समय भी बढ़ता गया।

गलत पॉश्चर से बढ़ी गर्दन की परेशानी

शकीला के मुताबिक, लंबे समय तक एक ही पोजीशन में मोबाइल देखने का असर उनकी गर्दन पर पड़ा। उन्हें नसों से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा और स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि आखिरकार सर्जरी करवानी पड़ी।

उन्होंने बताया कि उनकी सर्जरी चेन्नई के एक बड़े अस्पताल में हुई। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रिकवरी पूरी होने तक नेक कॉलर पहनने की सलाह दी। अभिनेत्री के अनुसार, इस पूरी सर्जरी में करीब 3 लाख रुपये का खर्च आया।

लोगों से बोलीं- मोबाइल के गुलाम न बनें

सर्जरी के बाद शकीला ने अपने अनुभव के जरिए लोगों को मोबाइल इस्तेमाल को लेकर सावधान किया। उन्होंने कहा कि फोन काम आसान करने के लिए होना चाहिए, लेकिन इंसान को उसकी आदत का गुलाम नहीं बनना चाहिए।

उन्होंने लोगों से बेवजह रील्स देखने, लगातार गेम खेलने और घंटों स्क्रीन पर समय बिताने से बचने की अपील की। अभिनेत्री ने अपने अनुभव को मजाकिया अंदाज में साझा करते हुए यहां तक कहा कि अगर उनकी वीडियो लोगों को बेवजह स्क्रीन देखने के लिए मजबूर करती है तो वे उनकी वीडियो भी न देखें।

1995 में शुरू हुआ था फिल्मी सफर

शकीला ने साल 1995 में तमिल फिल्म ‘प्लेगर्ल्स’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में सिल्क स्मिता भी नजर आई थीं। हालांकि, उन्हें असली पहचान साल 2000 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘किन्नारा थुम्बिकल‘ से मिली।

इसके बाद शकीला ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। अब अपने स्वास्थ्य से जुड़े अनुभव को साझा कर उन्होंने लोगों को अत्यधिक मोबाइल इस्तेमाल के संभावित नुकसान को लेकर जागरूक किया है।

Tags: mobile addictionShakeela Health
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Mobile की लत से परेशान? पाना चाहते हो छुटकारा.. तो बस करें ये चमत्कारी उपाय, तुरंत दिखेगा बदलाव!

Mobile की लत से परेशान? पाना चाहते हो छुटकारा.. तो बस करें ये चमत्कारी उपाय, तुरंत दिखेगा बदलाव!

by Kirtika Tyagi
अक्टूबर 2, 2024

Daily Life : आज की तकनीकी दुनिया में मोबाइल फोन ने हमारी दिनचर्या का एक हिस्सा बन गया है। इसका...

Next Post
Vastu Tips: क्या घर में बंद या टूटी घड़ी रखना होता है अशुभ? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips: क्या घर में बंद या टूटी घड़ी रखना होता है अशुभ? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Gemstone Benefits: रत्न पहनने के बाद कितने दिन में दिखता है असर? नीलम से पन्ना तक जानें ज्योतिष में माने गए प्रभाव

Gemstone Benefits: रत्न पहनने के बाद कितने दिन में दिखता है असर? नीलम से पन्ना तक जानें ज्योतिष में माने गए प्रभाव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist