शुक्रवार, अगस्त 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

बरेली में प्रेम संबंध के विरोध में 17 वर्षीय छात्रा की कथित हत्या कर शव खेत में दफनाने का मामला सामने आया। प्रेमी की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की और शव बरामद किया।

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

Murder Mystery Unfolds:बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही युवक से प्रेम संबंध के चलते परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। आरोप है कि छात्रा के चाचा जय प्रकाश ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव के पास खेत में करीब 8 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया गया। पुलिस के मुताबिक, छात्रा 10वीं कक्षा में पढ़ती थी और 28 जुलाई से लापता थी।

प्रेमी ने दी सूचना

मामला तब सामने आया जब छात्रा के प्रेमी ने बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य को फोन कर उसकी हत्या की आशंका जताई। युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी प्रेमिका को मारकर खेत में दफना दिया गया है। इस सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान परिवार की चुप्पी पुलिस के लिए अहम सवाल बन गई, क्योंकि छात्रा के गायब होने के बावजूद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।

RELATED NEWS

Lucknow Triple Murder Case

Lucknow Triple Murder: CCTV फुटेज ने पुलिसया थ्योरी पर उठाए सवाल, मानस के पास मिले 3 अवैध हथियार, स्रोत की जांच में जुटी पुलिस

अगस्त 21, 2026
Auraiya Double Murder Case

Double Murder Case: गवाहों के बयान बदलने के बावजूद, हाई-प्रोफाइल केस में फोरेंसिक सबूत बने निर्णायक, MLC समेत 10 को उम्रकैद

अगस्त 21, 2026

पूछताछ में खुलासा

पुलिस ने संदेह के आधार पर छात्रा के चाचा जय प्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने कथित तौर पर बताया कि परिवार छात्रा के प्रेम संबंध से नाराज था। आरोप है कि इसी वजह से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को खेत में गहरा गड्ढा खोदकर छिपा दिया गया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में भी सनसनी फैल गई।

खेत से मिला शव

पुलिस ने जिलाधिकारी से अनुमति लेने के बाद राजस्व टीम, पुलिस बल और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में खेत में खुदाई कराई। काफी तलाश के बाद करीब 8 फीट गहरे गड्ढे से छात्रा का शव बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, शव काफी समय तक दबे रहने के कारण सड़ चुका था। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की सही वजह स्पष्ट करने के लिए फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है।

कीलों की बात सामने आई

मामले में यह आरोप भी सामने आया है कि छात्रा के पैरों में लोहे की छह कीलें गाड़ी गई थीं। हालांकि, इस दावे की पुष्टि पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच से होना बाकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। छात्रा की हत्या के पीछे परिवार की कथित नाराजगी और प्रेम संबंध को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

कार्रवाई का इंतजार

क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार के अनुसार, मामले में छात्रा के पिता प्रेमपाल कश्यप समेत परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस इसे ऑनर किलिंग के एंगल से जांच रही है। अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Bareilly NewsHonor Killingup crime
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lucknow Triple Murder Case

Lucknow Triple Murder: CCTV फुटेज ने पुलिसया थ्योरी पर उठाए सवाल, मानस के पास मिले 3 अवैध हथियार, स्रोत की जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026

Investigation Takes New Turn: लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में आईसीआईसीआई बैंक अधिकारी दिव्या मिश्रा, उनकी ननद तुलिका बाजपेयी और...

Auraiya Double Murder Case

Double Murder Case: गवाहों के बयान बदलने के बावजूद, हाई-प्रोफाइल केस में फोरेंसिक सबूत बने निर्णायक, MLC समेत 10 को उम्रकैद

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026

Verdict and Evidence : औरैया के चर्चित दोहरे हत्याकांड में MP-MLA कोर्ट ने पूर्व MLC कमलेश पाठक समेत 10 दोषियों...

Auraiya Double Murder Case

Auraiya Double Murder: सपा के पूर्व MLC समेत 10 दोषी, वकील और सरकारी शिक्षिका बहन की दिनदहाड़े हुई थी हत्या

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

उत्तर प्रदेश के औरैया में करीब छह साल पुराने चर्चित डबल मर्डर केस में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

Hamirpur Child Theft Case

Child Theft Case: हमीरपुर में बच्चा चोरी की साजिश, पांच लाख देने वाले SDO पर गिरी गाज, जांच के बाद निलंबित

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Hamirpur Child Theft Case: हमीरपुर के मौदहा में तैनात बिजली विभाग के SDO रामकुमार वर्मा पर बच्चा चोरी की साजिश...

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Tractor Hits Train: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया।...

Next Post
Auraiya Double Murder Case

Double Murder Case: गवाहों के बयान बदलने के बावजूद, हाई-प्रोफाइल केस में फोरेंसिक सबूत बने निर्णायक, MLC समेत 10 को उम्रकैद

Lucknow Triple Murder Case

Lucknow Triple Murder: CCTV फुटेज ने पुलिसया थ्योरी पर उठाए सवाल, मानस के पास मिले 3 अवैध हथियार, स्रोत की जांच में जुटी पुलिस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist