बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से वाराणसी और प्रयागराज में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। वाराणसी के कई घाट और वरुणा किनारे के घर प्रभावित हैं। प्रयागराज में भी गंगा-यमुना का पानी बढ़ रहा है, हालांकि रफ्तार धीमी हुई है।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में गंगा का जलस्तर शनिवार को भी रुक-रुककर बढ़ता रहा। वाराणसी और प्रयागराज में हालात लगातार चिंताजनक बने हुए हैं। हालांकि पानी बढ़ने की रफ्तार धीमी है, लेकिन लगातार बढ़ाव के कारण तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।दोपहर से शाम तक कुछ घंटों के लिए जलस्तर स्थिर होने से लोगों को राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन शाम छह बजे के बाद फिर बढ़ाव शुरू हो गया।

वाराणसी में धीमी रफ्तार से बढ़ रहा पानी

वाराणसी में शनिवार रात 8 बजे गंगा का जलस्तर करीब 0.5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा था। उस समय जलस्तर चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर से 1.062 मीटर और खतरे के निशान 71.262 मीटर से करीब दो मीटर नीचे था।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, वाराणसी में गंगा का जलस्तर प्रयागराज और मिर्जापुर में नदी के रुख पर निर्भर करेगा। फिलहाल यहां पानी बढ़ने का ट्रेंड जारी है।

घाटों की सीढ़ियां डूबीं, लोगों की चिंता बढ़ी

गंगा का पानी धीरे-धीरे ऊंचाई वाले घाटों की सीढ़ियों तक पहुंच रहा है। अस्सी घाट पर ए-बनारस का मंच भी पानी में डूब गया है। पुराने अस्सी घाट की ओर भी पानी सड़क की तरफ बढ़ रहा है।

दशाश्वमेध घाट की शाम की गंगा आरती अब छत पर कराई जा रही है। घाटों पर बाढ़ देखने और सेल्फी लेने के लिए पहुंच रहे लोगों को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है।

फसलों पर भी मंडरा रहा खतरा

रोहनिया के बेटावर इलाके में बाढ़ का पानी गांव के निचले हिस्सों और कूड़ा प्लांट के आसपास पहुंचने लगा है। फिलहाल बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन पानी एक-दो फीट और बढ़ा तो धान की फसल और सब्जियों को नुकसान पहुंच सकता है।

मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार में लंबा इंतजार

बाढ़ का असर अंतिम संस्कार पर भी पड़ा है। मणिकर्णिका घाट पर गुरुवार से छतों पर अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं। सीमित जगह के कारण एक समय में कुछ ही चिताएं जल पा रही हैं, जिससे शवयात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

हरिश्चंद्र घाट पर भी अंतिम संस्कार गलियों और सड़क पर किए जा रहे हैं।

प्रयागराज में भी गंगा का जलस्तर बढ़ा

प्रयागराज में भी गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, हालांकि शनिवार को वृद्धि की रफ्तार धीमी रही। गंगा के बड़े हनुमान मंदिर तक पानी पहुंचने का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं की संगम क्षेत्र में भीड़ जुटी रही।

गंगा दारागंज स्थित नागवासुकि मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंच चुकी है। लोग बढ़ते जलस्तर को देखने और बड़े हनुमान मंदिर के आसपास का नजारा कैमरे में कैद करने के लिए पहुंच रहे हैं।

शनिवार शाम 4 बजे जलस्तर

  • गंगा, फाफामऊ: 81.21 मीटर
  • गंगा, छतनाग: 80.43 मीटर
  • यमुना, नैनी: 80.84 मीटर

प्रशासन दोनों शहरों में स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल जलस्तर में बढ़ोतरी धीमी जरूर हुई है, लेकिन तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है।

Tags: Ganga FloodUttar PradeshVaranasi
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post
US-Canada Tariff War: ट्रंप की टैरिफ नीति को कनाडा का जवाब, 8 सितंबर से कार्नी करेंगे पलटवार

US-Canada Tariff War: ट्रंप की टैरिफ नीति को कनाडा का जवाब, 8 सितंबर से कार्नी करेंगे पलटवार

LPG Supply : ईरान युद्ध के बीच महंगी हुई LNG, 2022 के बाद सबसे ऊंची कीमत पर खरीद, क़ीमत बढ़ना तय

LPG Supply : ईरान युद्ध के बीच महंगी हुई LNG, 2022 के बाद सबसे ऊंची कीमत पर खरीद, क़ीमत बढ़ना तय

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In