रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home धर्म

Raksha Bandhan 2026: सालों बाद रक्षा बंधन बना खास संयोग, जाने क्या होगा ख़ास

रक्षाबंधन 2026 इस बार ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। 28 अगस्त को शतभिषा नक्षत्र और अतिगंड योग का संयोग बनेगा। चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे, जबकि सूर्य सिंह और गुरु कर्क राशि में स्थित होंगे। खास बात यह है कि भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी, जिससे बहनों को राखी बांधने के लिए भद्रा रहित समय मिलेगा।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026
in धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

Raksha Bandhan 2026: सावन मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाने वाला रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा।

इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई बहन की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार देते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान और पूजा-अर्चना भी करते हैं।

RELATED NEWS

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

अगस्त 23, 2026
Raksha Bandhan 2026

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को राखी, क्या भद्रा से मिली राहत; जानें शुभ मुहूर्त और चंद्र ग्रहण का असर

अगस्त 21, 2026

शतभिषा नक्षत्र और अतिगंड योग का संयोग

ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार रक्षाबंधन पर शतभिषा नक्षत्र और अतिगंड योग का संयोग बन रहा है। इसे ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। दावा है कि करीब सात दशक बाद रक्षाबंधन के दिन ग्रहों की ऐसी विशेष स्थिति देखने को मिल रही है।

सूर्य सिंह राशि में रहेंगे, जिसे उनकी स्वराशि माना जाता है। वहीं गुरु कर्क राशि में होंगे, जो उनकी उच्च राशि है। चंद्रमा कुंभ राशि में विचरण करेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं में सूर्य को आत्मबल, प्रतिष्ठा और प्रतिष्ठा का कारक, जबकि गुरु को ज्ञान, शिक्षा, बुद्धि और समृद्धि से जोड़ा जाता है।

भद्रा को लेकर नहीं रहेगी चिंता

रक्षाबंधन पर बहनों के लिए भद्रा का समय सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता। इस बार राहत की बात यह है कि भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी।

इस वजह से 28 अगस्त को राखी बांधने के लिए भद्रा की बाधा नहीं रहेगी। हालांकि, राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त और स्थानीय पंचांग के समय का ध्यान रखना उचित माना जाता है।

भगवान विष्णु और राजा बलि से जुड़ी है मान्यता

रक्षाबंधन से जुड़ी पौराणिक कथा भगवान विष्णु और राजा बलि से भी संबंधित है। मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु ने वामन अवतार लेकर राजा बलि से तीन पग भूमि मांगी थी। तीन पग में सब कुछ दान करने के बाद भगवान विष्णु ने राजा बलि को पाताल लोक का स्वामी बना दिया।

कहा जाता है कि माता लक्ष्मी भगवान विष्णु को वापस लाने के लिए पाताल लोक पहुंचीं और उन्होंने राजा बलि को रक्षासूत्र बांधा। इसके बाद उन्होंने भगवान विष्णु को अपने साथ ले जाने की इच्छा जताई। राजा बलि ने अपने वचन का सम्मान करते हुए भगवान विष्णु को मुक्त कर दिया। इसी कथा को रक्षासूत्र की परंपरा से जोड़कर देखा जाता है।

 

Tags: Raksha Bandhan 2026Raksha Bandhan Date
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की महिलाओं के लिए मुफ्त बस...

Raksha Bandhan 2026

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को राखी, क्या भद्रा से मिली राहत; जानें शुभ मुहूर्त और चंद्र ग्रहण का असर

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026

Raksha Bandhan 2026:रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार, विश्वास और मजबूत रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें...

Raksha Bandhan 2026: क्या रक्षाबंधन पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया, जानें क्या रहेगा राखी बांधने का शुभ समय

Raksha Bandhan 2026: क्या रक्षाबंधन पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया, जानें क्या रहेगा राखी बांधने का शुभ समय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 13, 2026

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 2026 को लेकर इस बार लोगों के बीच चंद्र ग्रहण और सूतक काल को लेकर असमंजस...

Raksha Bandhan Chandra Grahan 2026: क्या रक्षा बंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण? जानें राखी बांधने और सूतक काल पर क्या होगा असर

Raksha Bandhan Chandra Grahan 2026: क्या रक्षा बंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण? जानें राखी बांधने और सूतक काल पर क्या होगा असर

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

 Raksha Bandhan Chandra Grahan 2026: रक्षा बंधन का पर्व इस साल खगोलीय घटना के कारण खास रहने वाला है। 28...

Next Post
Puja Rules: पूजा के दौरान दीपक से अगरबत्ती क्यों नहीं जलानी चाहिए अगरबत्ती  ? जानें धार्मिक मान्यता

Puja Rules: पूजा के दौरान दीपक से अगरबत्ती क्यों नहीं जलानी चाहिए अगरबत्ती ? जानें धार्मिक मान्यता

Rising Grocery Prices:  आम आदमी की रसोई पर पड़ेगी महंगाई की मार ?जाने कौन से ज़रूरी सामान होंगे महंगे

Rising Grocery Prices: आम आदमी की रसोई पर पड़ेगी महंगाई की मार ?जाने कौन से ज़रूरी सामान होंगे महंगे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist