बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

रक्षाबंधन 2026 पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक महिलाएं UPSRTC की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। उनके साथ यात्रा करने वाले एक सह-यात्री का किराया भी माफ रहेगा। सरकार ने त्योहार के दौरान यातायात, महिला सुरक्षा, नशे में ड्राइविंग और बाढ़-जलभराव को लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की है। 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक महिलाएं UPSRTC की बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी।

इस सुविधा का लाभ केवल महिला यात्रियों तक सीमित नहीं रहेगा। उनके साथ सफर करने वाले एक सह-यात्री का टिकट भी मुफ्त रहेगा। इससे रक्षाबंधन पर मायके जाने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष जोर

रक्षाबंधन के दौरान सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख सड़क मार्गों और चौराहों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है, ताकि जाम की स्थिति न बने।

महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में एंटी-रोमियो स्क्वॉड को पूरी मुस्तैदी से सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।

नशे में ड्राइविंग पर सख्ती

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बस चालकों की कार्यशैली पर भी निगरानी रखी जाएगी। सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नशे की हालत में किसी चालक को वाहन चलाने की अनुमति न दी जाए। सरकारी बस चालकों की मेडिकल स्क्रीनिंग और मॉनिटरिंग करने को कहा गया है।

वहीं, निजी बसों, ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों का पुलिस सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बाढ़ और जलभराव पर भी सीएम की नजर

मुख्यमंत्री आवास पर हुई उच्चस्तरीय बैठक में रक्षाबंधन की तैयारियों के साथ प्रदेश में बाढ़ और जलभराव की स्थिति की भी समीक्षा की गई। योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद के मंडलायुक्तों के साथ नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों से भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने निचले इलाकों में जलभराव के कारणों की रिपोर्ट मांगी और सड़कों व रिहायशी क्षेत्रों में अनावश्यक पानी जमा न होने देने के निर्देश दिए। नालों में जमा कचरे और सिल्ट की तत्काल सफाई कराने तथा जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पंपिंग स्टेशन लगाकर जल निकासी तेज करने को कहा गया है।

 

Tags: Raksha Bandhan 2026UP News
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
Honda City vs Skoda Slavia: इस बजट में कौन सी सेडान बेहतर? कीमत, इंजन और फीचर्स में जानें फर्क

Honda City vs Skoda Slavia: इस बजट में कौन सी सेडान बेहतर? कीमत, इंजन और फीचर्स में जानें फर्क

Raksha Bandhan 2026: सालों बाद रक्षा बंधन पर बनेगा खास संयोग, जाने क्या होगा ख़ास

Raksha Bandhan 2026: सालों बाद रक्षा बंधन पर बनेगा खास संयोग, जाने क्या होगा ख़ास

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In