सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

मुरादाबाद के कई गांवों में तेंदुओं की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत है। सैरकपुर में तेंदुए ने घोड़ी पर हमला किया, जबकि सलेमपुर में एक तेंदुआ पिंजरे में पकड़ा गया। अब तक मुरादाबाद रेंज में नौ तेंदुओं को रेस्क्यू किया जा चुका है। वन विभाग सेंसर, थर्मल ड्रोन और ट्रैप केज के जरिए निगरानी बढ़ा रहा है।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

मुरादाबाद के ग्रामीण इलाकों में तेंदुओं की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार शाम सैरकपुर गांव में गन्ने के खेत से निकले एक तेंदुए ने आम के बाग में बंधी घोड़ी पर हमला कर दिया। घोड़ी की आवाज सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया।

घोड़ी पर अचानक झपटा तेंदुआ

ग्रामीणों के मुताबिक, सैरकपुर निवासी शीशपाल यादव अपनी घोड़ी को आम के बाग में रस्सी से बांधकर चरा रहे थे। शीशपाल कुछ दूरी पर बैठे हुए थे। इसी दौरान गन्ने के खेत से अचानक तेंदुआ निकला और घोड़ी पर झपट पड़ा।

RELATED NEWS

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

अगस्त 24, 2026
Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

अगस्त 23, 2026

घोड़ी के हिनहिनाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख तेंदुआ घोड़ी को छोड़कर वापस गन्ने के खेत में भाग गया।

सलेमपुर में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

तेंदुआ प्रभावित कांठ क्षेत्र के सलेमपुर गांव में सोमवार को वन विभाग की ओर से लगाए गए ट्रैप केज में एक और तेंदुआ फंस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा इंतजामों के बीच तेंदुए को कब्जे में लिया।

डीएफओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि सलेमपुर और आसपास के इलाकों में तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी के तहत ट्रैप केज लगाया गया था।

तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अनुसार, 3 अगस्त से अब तक मुरादाबाद रेंज में नौ तेंदुओं को रेस्क्यू किया जा चुका है।

पकड़े गए तेंदुओं को डियर पार्क में रखा गया

मुरादाबाद वन क्षेत्र के रेंजर राजेश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए तीन तेंदुओं को फिलहाल डियर पार्क में रखा गया है। इन्हें चिड़ियाघर भेजने का फैसला प्रधान मुख्य वन संरक्षक के आदेश के बाद लिया जाएगा।

वन विभाग का कहना है कि तेंदुओं की गतिविधियों वाले इलाकों में लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरत के अनुसार पिंजरे भी लगाए जा रहे हैं।

तेंदुओं की निगरानी के लिए तकनीक का सहारा

तेंदुओं की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग अब पारंपरिक तरीकों के साथ तकनीक का भी इस्तेमाल कर रहा है। प्रभावित इलाकों में सौर ऊर्जा से चलने वाली स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली लगाई गई है।

सेंसर आधारित यह उपकरण किसी जंगली जानवर की गतिविधि महसूस होते ही तेज आवाज और चमकती रोशनी के जरिए उसे आबादी और खेतों से दूर भगाने की कोशिश करता है।

वन विभाग ने ग्रामीणों को दी सावधानी बरतने की सलाह

तेंदुओं की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को रात के समय अकेले खेतों या सुनसान इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

विभाग ने अंधेरा होने के बाद अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने और समूह में ही बाहर जाने की सलाह दी है।

Tags: Leopard AttackMoradabad LeopardUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में गंगा का जलस्तर शनिवार को भी रुक-रुककर बढ़ता रहा। वाराणसी और प्रयागराज में हालात लगातार...

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की जिम्मेदारी...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Next Post
Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Yashasvi vs Asitha : मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, झड़प का नतीजा, ICC ने दोनों पर ठोका तगड़ा जुर्माना

Afghanistan T20 Squad: भारत के खिलाफ सीरीज में नवीन-उल-हक की वापसी, इब्राहिम जादरान को मिली कप्तानी

Afghanistan T20 Squad: भारत के खिलाफ सीरीज में नवीन-उल-हक की वापसी, इब्राहिम जादरान को मिली कप्तानी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist