बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP के छात्रों के लिए राहत की खबर, छात्रवृत्ति भुगतान की नई तारीख जारी,जानिए कब तक खातों में पहुंचेगी राशि

वित्तीय वर्ष 2025-26 में तकनीकी और अन्य कारणों से छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रह गए पात्र कक्षा 10 पास छात्रों को अब योजना का लाभ मिलेगा। शासन ने लंबित आवेदनों के निस्तारण और भुगतान के लिए नई समय-सारिणी जारी की है। पात्र छात्रों के खातों में राशि 29 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच भेजी जाएगी।

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

UP Scholarship: इस प्रक्रिया में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्र शामिल होंगे। जिन छात्रों के आवेदन तकनीकी कारणों से लंबित, रिजेक्ट या भुगतान प्रक्रिया में अटक गए थे, उन्हें जरूरी सुधार के बाद छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति दी जाएगी।

किन कारणों से अटका था भुगतान?

शासन के अनुसार, वर्ष 2025-26 में कई छात्रों के आवेदन शिक्षण संस्थान स्तर पर लंबित रह गए थे। इसके अलावा मास्टर डाटा लॉक नहीं होने, गलत डाटा अपलोड होने, आवेदन लंबित या निरस्त होने और बैंक ट्रांजेक्शन फेल होने के कारण भी पात्र छात्रों को भुगतान नहीं मिल सका था।

RELATED NEWS

CM Yogi govt Govt

दिवाली से पहले यूपी के 5.5 लाख छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, सीएम योगी 17 अक्तूबर को करेंगे वितरण

अक्टूबर 15, 2025
Uttar Pradesh OBC fee reimbursement scheme for students

U P NEWS : क्या है फीस वापसी योजना कौन से छात्रों को मिलेगी 50,000 रुपये तक की मदद जानिए कैसे उठाएं लाभ

अप्रैल 10, 2025

सितंबर में पूरा होगा सत्यापन

नई समय-सारिणी के अनुसार 1 से 7 सितंबर तक शिक्षण संस्थान मास्टर डाटा अपडेट करेंगे। इसमें पाठ्यक्रम, सीटों की संख्या, शुल्क और संबद्ध विश्वविद्यालय जैसी जानकारी डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करनी होगी।

2 से 8 सितंबर तक विश्वविद्यालय या संबंधित संस्थान फीस समेत अन्य विवरणों का सत्यापन करेंगे। इसके बाद 3 से 9 सितंबर तक जिला समाज कल्याण अधिकारी स्तर पर सत्यापन किया जाएगा।

गलत आवेदनों में सुधार का मौका

एनआईसी की स्क्रूटनी के बाद 11 से 15 सितंबर तक त्रुटिपूर्ण आवेदन शिक्षण संस्थानों के लॉगिन पर उपलब्ध कराए जाएंगे। संस्थानों को 16 से 18 सितंबर तक आवेदन में जरूरी सुधार करने होंगे। वहीं 17 से 19 सितंबर तक सत्यापित और पात्र आवेदनों को आगे बढ़ाया जाएगा।

29 सितंबर से खाते में आएगी राशि

सुधार किए गए आवेदनों की दोबारा जांच के बाद जिला स्तरीय समिति पात्र डाटा को लॉक करेगी। इसके बाद 29 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच PFMS के माध्यम से छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि पात्र छात्रों के आधार सीडेड या NPCI से मैप्ड बैंक खातों में भेजी जाएगी।

छात्रों के लिए बड़ी राहत

शासन की इस पहल से उन पात्र छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद तकनीकी या बैंकिंग समस्याओं के कारण योजना का लाभ नहीं ले सके थे। अब निर्धारित समय-सारिणी के तहत आवेदन सुधार, सत्यापन और भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Tags: Class 10 StudentsFee reimbursementUP Scholarship
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

CM Yogi govt Govt

दिवाली से पहले यूपी के 5.5 लाख छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, सीएम योगी 17 अक्तूबर को करेंगे वितरण

by Mayank Yadav
अक्टूबर 15, 2025

UP Scholarship: उत्तर प्रदेश के कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के साढ़े पांच लाख से अधिक छात्रों के लिए...

Uttar Pradesh OBC fee reimbursement scheme for students

U P NEWS : क्या है फीस वापसी योजना कौन से छात्रों को मिलेगी 50,000 रुपये तक की मदद जानिए कैसे उठाएं लाभ

by Ahmed Naseem
अप्रैल 10, 2025

Fee Reimbursement Scheme for OBC Students,उत्तर प्रदेश सरकार ने OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) के छात्रों के लिए एक बड़ी और...

Next Post
Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur "The Movie": बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist