मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Building Collapse Case: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में बड़ा अपडेट, मालिक हरिराम पुलिस हिरासत में,कोर्ट में होगी पेशी

दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के मामले में पुलिस ने इमारत के मालिक हरिराम को राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में लिया है। हादसे के बाद से वह फरार था और दिल्ली पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। पुलिस उसे दिल्ली लेकर आ रही है। मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश कर पुलिस उसकी कस्टडी मांग सकती है।

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 8, 2026
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

Building Collapse Case: सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद उसके मालिक हरिराम की तलाश की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, FIR दर्ज होने के बाद जब टीम उसके घर पहुंची तो वह वहां मौजूद नहीं था। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में दिल्ली-NCR के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी छापेमारी की।

पुलिस अब हरिराम को भिवाड़ी से पकड़कर दिल्ली ला रही है। दिल्ली पहुंचने के बाद उसका मेडिकल कराया जाएगा और फिर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस अदालत से उसकी कस्टडी मांगने की तैयारी में है।

RELATED NEWS

Satya Niketan Victims: किसी ने CA बनने का सपना देखा, किसी ने छुट्टियां बिताकर दिल्ली लौटते ही गंवाई जान

Satya Niketan Victims: किसी ने CA बनने का सपना देखा, किसी ने छुट्टियां बिताकर दिल्ली लौटते ही गंवाई जान

सितम्बर 8, 2026
Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

सितम्बर 8, 2026

10 पुलिस टीमों ने शुरू किया था सर्च ऑपरेशन

हरिराम को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने करीब 10 अलग-अलग टीमें गठित की थीं। इनमें स्थानीय पुलिस, स्पेशल स्टाफ और जिले की अलग-अलग ऑपरेशन यूनिट के जवान शामिल थे।

इन टीमों की निगरानी एडिशनल DCP रैंक के अधिकारियों को दी गई थी। पुलिस ने गुरुग्राम समेत कई स्थानों पर छापेमारी की। हरिराम के घर और उसके करीबियों तथा रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला।

पुलिस को आशंका थी कि वह दिल्ली-NCR में ही कहीं छिपा हो सकता है। बाद में उसकी लोकेशन राजस्थान के भिवाड़ी में मिली, जहां से उसे हिरासत में लिया गया।

LOC भी किया गया था जारी

पुलिस ने बिल्डिंग मालिक के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर यानी LOC भी जारी किया था। अब पुलिस उससे हादसे के बाद फरार होने और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर सकती है।

पुलिस यह भी जांचना चाहती है कि हादसे के बाद उसके फरार होने की वजह क्या थी और क्या उसने किसी तरह के सबूत से छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। इन पहलुओं पर पूछताछ और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

MCD कमिश्नर ने क्या कहा?

MCD कमिश्नर संजीव खिरवार के अनुसार, यह इमारत 1970 के दशक की थी। उन्होंने बताया कि इमारत को पहले कभी नोटिस नहीं दिया गया था और न ही उसे सील किया गया था। उनके मुताबिक, निगम के पास इस इमारत को लेकर कोई शिकायत भी नहीं आई थी।

उन्होंने बताया कि हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है। साथ वाली इमारत कमजोर होने के बाद उसे मजबूत किया गया है और अगले एक-दो दिनों में उसे योजनाबद्ध तरीके से गिराने की बात कही गई है।

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई है। अब मामले में पुलिस जांच के साथ अदालत की कार्यवाही पर भी नजर रहेगी।

Tags: Building Ownerdelhi policeHariramSatya Niketan
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Satya Niketan Victims: किसी ने CA बनने का सपना देखा, किसी ने छुट्टियां बिताकर दिल्ली लौटते ही गंवाई जान

Satya Niketan Victims: किसी ने CA बनने का सपना देखा, किसी ने छुट्टियां बिताकर दिल्ली लौटते ही गंवाई जान

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 8, 2026

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला पीजी इमारत गिरने की घटना ने कई परिवारों की जिंदगी...

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला पीजी इमारत अचानक ढहने से...

Delhi Building Collapse:  सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत...

Delhi Fake Job Racket: Tata Motors में नौकरी का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Fake Job Racket: Tata Motors में नौकरी का झांसा देकर 500 लोगों से ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Delhi Fake Job Racket:  दिल्ली पुलिस की एएटीएस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह के खिलाफ...

Ghaziabad head constable suicide

Ghaziabad Hotel में हेड कॉन्स्टेबल का शव मिला, साथी पुलिसकर्मी रात में छोड़कर गया, जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Hotel Room suicide: गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित होटल रॉयल ब्लू में दिल्ली पुलिस की महिला हेड...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In