बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। तीन दशक से ज्यादा लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और सोशल ड्रामा जैसी अलग-अलग शैलियों में काम किया है। हालांकि फिल्मों में आने से पहले उनकी जिंदगी काफी संघर्षपूर्ण रही। उन्होंने शेफ और वेटर के रूप में काम करने के साथ मार्शल आर्ट्स ट्रेनर के तौर पर भी कमाई की थी।

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका बचपन का नाम राजीव भाटिया बताया जाता है। परिवार बाद में दिल्ली और फिर मुंबई चला गया। मुंबई में रहते हुए अक्षय की रुचि मार्शल आर्ट्स में बढ़ी और उन्होंने इसकी ट्रेनिंग ली।

मार्शल आर्ट्स का यही अनुभव आगे चलकर उनके फिल्मी करियर की पहचान का अहम हिस्सा बना। शुरुआती दौर में उन्होंने इसी हुनर के जरिए कमाई भी की।

RELATED NEWS

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

सितम्बर 2, 2026
Emraan Hashmi Health: Swine Flu की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ने की खबर से फैंस हुए परेशान

Emraan Hashmi Health: Swine Flu की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ने की खबर से फैंस हुए परेशान

अगस्त 29, 2026

बैंकॉक में शेफ और वेटर का काम

बॉलीवुड में पहचान बनाने से पहले अक्षय कुमार ने कई छोटे-मोटे काम किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बैंकॉक में शेफ और वेटर के तौर पर भी काम किया। इसके अलावा वह मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग देकर पैसे कमाते थे।

बाद में वह मॉडलिंग की दुनिया में आए और यहीं से फिल्मों में काम करने का रास्ता खुला। शुरुआती दौर में अक्षय ने खुद भी माना था कि इंडस्ट्री में आने का उनका एक बड़ा मकसद पैसा कमाना था।

₹5 हजार से शुरू हुई कमाई

मार्शल आर्ट्स ट्रेनर के तौर पर अक्षय कुमार को शुरुआती दिनों में करीब 5 हजार रुपये तक मिलते थे। धीरे-धीरे मॉडलिंग और फिल्मों में काम मिलने लगा और उनका करियर आगे बढ़ता गया।

आज वह बॉलीवुड के बड़े सितारों में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी नेटवर्थ करीब 2,500 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी फिल्म फीस को लेकर भी अलग-अलग आंकड़े सामने आते हैं और रिपोर्ट्स में एक फिल्म के लिए 50 से 120 करोड़ रुपये तक की फीस का दावा किया गया है। हालांकि वास्तविक रकम प्रोजेक्ट और कॉन्ट्रैक्ट पर निर्भर करती है।

करोड़ों की संपत्ति के भी हैं मालिक

अक्षय कुमार की कमाई का जरिया सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं बताया जाता। रिपोर्ट्स में मुंबई के अलावा विदेशों में भी उनकी प्रॉपर्टीज और निवेश का जिक्र मिलता रहा है। जुहू स्थित उनके घर की कीमत भी कई रिपोर्ट्स में करोड़ों रुपये बताई गई है।मार्शल आर्ट्स ट्रेनर, शेफ और वेटर से लेकर मॉडल और फिर बॉलीवुड सुपरस्टार बनने तक अक्षय कुमार का सफर लंबा रहा है। आज उनकी पहचान सिर्फ अभिनेता के तौर पर नहीं, बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित सितारों में होती है।

Tags: Akshay Kumar Birthdaybollywood
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Mirzapur The Movie को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने 31 अगस्त से...

Emraan Hashmi Health: Swine Flu की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ने की खबर से फैंस हुए परेशान

Emraan Hashmi Health: Swine Flu की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ने की खबर से फैंस हुए परेशान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 29, 2026

Emraan Hashmi Health: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी को लेकर इस समय एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के...

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Social Media Controversy: रक्षाबंधन के विज्ञापन पर घिरीं कृति सेनन, बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एक नए ज्वेलरी विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। रक्षाबंधन के मौके पर...

Ajay Devgn बनेंगे खलनायक! हॉरर फिल्म में दिखेगा उनका अब तक का सबसे अलग अंदाज

Ajay Devgn बनेंगे खलनायक! हॉरर फिल्म में दिखेगा उनका अब तक का सबसे अलग अंदाज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Ajay Devgn Villain Role: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन इन दिनों एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं।...

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

Kangana Remark: कंगना के बिगडे बोल,पोस्ट से बढ़ा विवाद, किसके पति ,पहनावे और भाषा पर की टिप्पणी, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था निशाना?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Kangana Remark: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In