बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Deleted Chats: कानपुर के दवा कारोबारी की हत्या का राज़ हुआ फाश, बहू और आरोपियों के डिलीट मैसेज खंगाल रही पुलिस

कानपुर दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बहू शालू और आरोपियों के बीच 49 डिलीट वाट्सऐप चैट मिली हैं। पुलिस इन्हें रिकवर कर हत्या की साजिश और बातचीत की पूरी कड़ी समझने में जुटी है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026
in कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur Drug Trader Murder: कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की जांच में 49 डिलीट वाट्सऐप चैट सामने आई हैं। पुलिस अब इन संदेशों को रिकवर करने में जुटी है। मामले में बहू शालू और दो आरोपियों से पूछताछ हो चुकी है।

डिलीट चैट से सुराग

कल्याणपुर के रतन ऑर्बिट में शनिवार रात दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद पुलिस ने जांच तेज की तो बहू शालू और हत्या में शामिल आरोपियों के बीच संपर्क की जानकारी सामने आई। पुलिस ने 1 मई से घटना वाले दिन तक की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाली, जिसमें दोनों के बीच कुल 309 बार कॉल आने-जाने की बात सामने आई। इनमें वाट्सऐप कॉल भी शामिल हैं। जांच के दौरान मोबाइल से 49 वाट्सऐप चैट डिलीट मिलीं। पुलिस को शक है कि हत्या की साजिश से जुड़े अहम संदेश इन्हीं चैट में हो सकते हैं।

RELATED NEWS

Crime Video: कानपुर में चोरी के शक में युवक को रस्सी से बांधा, नाले में कूदकर भागा तो लोगों ने शर्ट पकड़कर खींचा

Crime Video: कानपुर में चोरी के शक में युवक को रस्सी से बांधा, नाले में कूदकर भागा तो लोगों ने शर्ट पकड़कर खींचा

सितम्बर 1, 2026
Kanpur Woman Murder Case

Kanpur Crime: रिश्तो का क़त्ल, सड़क हादसा समझी गई महिला की मौत निकली हत्या, किसने रची थी साजिश, हुआ खुलासा

अगस्त 20, 2026

छह लाख की सुपारी

पुलिस के मुताबिक, विनीत मिनोचा की हत्या की सुपारी उनकी बहू शालू ने फेथफुलगंज के नुनिया मोहाल निवासी विशाल गौतम और राजकिशोर को छह लाख रुपये में दी थी। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत होती रही थी। पुलिस का दावा है कि शालू ने विशाल को हत्या के बदले पैसे देने के साथ दोबारा नौकरी पर रखने और अच्छा वेतन देने का भरोसा भी दिया था। फिलहाल पुलिस डिलीट चैट को रिकवर कर साजिश की पूरी कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही है।

आठ घंटे में खुलासा

शनिवार रात हत्या के बाद सुबह करीब चार बजे विनीत मिनोचा के बेटे सुब्रत और बहू शालू घर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने करीब आठ घंटे के भीतर मामले का खुलासा करने का दावा किया और आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को हत्या की साजिश में बहू शालू की कथित भूमिका की जानकारी मिली। अब पुलिस मृतक के बेटे सुब्रत से भी पूछताछ कर चुकी है, ताकि परिवार से जुड़े सभी पहलुओं को समझा जा सके।

21 दिन पहले साजिश

पुलिस के अनुसार, हत्या की योजना घटना से करीब 21 दिन पहले बनाई गई थी। शालू ने अपने पूर्व कर्मचारी विशाल से संपर्क कर उसे सुपारी देने की बात तय की थी और हत्या के लिए 5 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई थी। पूछताछ में पुलिस ने शालू से साजिश को लेकर जानकारी हासिल की है। हालांकि डिलीट चैट की बरामदगी के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि वारदात से पहले दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी और हत्या की योजना किस तरह आगे बढ़ी।

निगरानी से थी परेशानी

पुलिस जांच में सामने आया कि शालू कथित तौर पर अपने ससुर की टोका-टाकी और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों से होने वाली निगरानी से परेशान थी। पूछताछ में उसने हर छोटी-बड़ी जरूरत के लिए ससुर पर निर्भर रहने को लेकर भी असहजता की बात कही। पुलिस इन्हीं कारणों को हत्या की साजिश के पीछे की वजह मान रही है। उधर, जेल भेजे जाने के बाद शालू को महिला बैरक में रखा गया है। जेल सूत्रों के मुताबिक उसने पहले दिन खाना नहीं खाया और रात बेचैनी में गुजारी। अब पुलिस की नजर डिलीट 49 चैट पर है, जिनसे इस हत्याकांड की साजिश की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

Tags: Kanpur CrimeVinod Minosha Murder
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Crime Video: कानपुर में चोरी के शक में युवक को रस्सी से बांधा, नाले में कूदकर भागा तो लोगों ने शर्ट पकड़कर खींचा

Crime Video: कानपुर में चोरी के शक में युवक को रस्सी से बांधा, नाले में कूदकर भागा तो लोगों ने शर्ट पकड़कर खींचा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र के विजय नगर में चोरी का सामान ले जाने के आरोप में एक युवक को...

Kanpur Woman Murder Case

Kanpur Crime: रिश्तो का क़त्ल, सड़क हादसा समझी गई महिला की मौत निकली हत्या, किसने रची थी साजिश, हुआ खुलासा

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Accident Mystery Solved: कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में करीब एक साल पहले हुई 32 वर्षीय सीमा देवी की मौत...

Kanpur Pregnant Woman Death Case

Kanpur Mystery: बाग में मिला कुंवारी गर्भवती युवती का शव, भरी मांग, पैर में नई बिछिया से गहराया रहस्य

by SYED BUSHRA
अगस्त 15, 2026

Kanpur Mystery: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पटारा कस्बे में 25 वर्षीय अविवाहित महिला का शव बाग में मिलने...

Kanpur Live-in Murder Case

Uttar Pradesh Crime: कानपुर में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेमी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

Live-in Murder Case: कानपुर के रायपुरवा इलाके में चार दिन से बंद मकान से महिला का शव मिलने के मामले...

Serious Allegation

Kanpur Crime: कानपुर में पति का पत्नी पर गंभीर आरोप, चाय में क्या मिलाने का दावा; पुलिस जांच में जुटी

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2026

Serious Allegation: उत्तर प्रदेश के कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के विवाद का हैरान करने वाला मामला सामने...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In