बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi Bulldozer Action: हादसे के बाद अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 17 इमारतें ध्वस्त, हर PG-हॉस्टल की होगी जांच

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने अवैध और खतरनाक निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सीएम रेखा गुप्ता ने MCD को PG-हॉस्टल समेत सभी संदिग्ध इमारतों की जांच के निर्देश दिए हैं।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026
in दिल्ली
Delhi Illegal Construction Bulldozer Action
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Illegal Construction Bulldozer Action:सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद दिल्ली सरकार ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एमसीडी को अवैध और खतरनाक इमारतों पर बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को 17 इमारतों को ध्वस्त किए जाने के बाद बुधवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहने को कहा है।

PG-हॉस्टल की जांच

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के सभी पीजी और हॉस्टल का सघन निरीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। खासतौर पर उन इमारतों की जांच की जाएगी, जहां निर्माण नियमों का उल्लंघन होने की आशंका है। रेखा गुप्ता ने अधिकारियों से कहा है कि जहां भी अवैध निर्माण मिले, वहां तेजी से कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि निर्माण कब हुआ और उस समय किस अधिकारी या विभाग के अधिकार क्षेत्र में संबंधित इलाका था।

RELATED NEWS

दिल्ली में कोचिंग संस्थानों पर CM Rekha Gupta हुई सख़्त,सुरक्षा नियम नहीं मानने वालों का लाइसेंस होगा बंद

दिल्ली में कोचिंग संस्थानों पर CM Rekha Gupta हुई सख़्त,सुरक्षा नियम नहीं मानने वालों का लाइसेंस होगा बंद

जून 28, 2026
Bariyawan illegal construction action

Illegal Construction: कहां के तालाब की जमीन हुई अतिक्रमण से मुक्त, किसके निर्देश पर चला बुलडोजर, कई परिवारों ने खुद ढहाए मकान

नवम्बर 28, 2025

17 इमारतें ध्वस्त

एमसीडी ने मंगलवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 17 इमारतों को ध्वस्त किया और पांच संपत्तियों को सील किया। इसके अलावा नौ लोगों को कारण बताओ नोटिस, दो को सीलिंग नोटिस और 15 लोगों या संपत्तियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए। निगम का कहना है कि खतरनाक और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इन इलाकों में कार्रवाई

मंगलवार को सैदुलाजाब, लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर, मुखर्जी नगर, जामिया नगर, शाहीन बाग, तिलक नगर, करमपुरा, करोलबाग, रमेश नगर, मानसरोवर गार्डन, चांदनी चौक और नेहरू विहार समेत कई क्षेत्रों में कार्रवाई हुई। जांच में कहीं बिना नक्शा पास कराए निर्माण मिला, तो कहीं निर्धारित सीमा से अधिक मंजिलें बनाई गई थीं। कुछ इमारतों का ढांचा भी कमजोर पाया गया।

नोटिसों की भरमार

सोमवार को उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वरिष्ठ सरकारी व एमसीडी अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें पीजी वाले इलाकों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। 1 से 8 सितंबर के बीच एमसीडी ने 48 संपत्तियों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई की और 15 को सील किया। इसी दौरान अनधिकृत निर्माण के लिए 90, सीलिंग के लिए 124 कारण बताओ नोटिस और 66 ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए।

आंकड़े बताते हैं सख्ती

एमसीडी के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से 31 अगस्त के बीच 959 संपत्तियों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई और 456 संपत्तियों को सील किया गया। इस अवधि में अनधिकृत निर्माण के लिए 1,461 कारण बताओ नोटिस, सीलिंग के लिए 590 नोटिस और 687 ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए। सरकार का फोकस अब नियमों का उल्लंघन करने वाली इमारतों के साथ-साथ लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान पर भी है।

Tags: delhi MCDillegal constructionrekha gupta
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

दिल्ली में कोचिंग संस्थानों पर CM Rekha Gupta हुई सख़्त,सुरक्षा नियम नहीं मानने वालों का लाइसेंस होगा बंद

दिल्ली में कोचिंग संस्थानों पर CM Rekha Gupta हुई सख़्त,सुरक्षा नियम नहीं मानने वालों का लाइसेंस होगा बंद

by Sadaf Farooqui
जून 28, 2026

Delhi Coaching Centres Safety Rules: दिल्ली सरकार ने राजधानी में संचालित कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम...

Bariyawan illegal construction action

Illegal Construction: कहां के तालाब की जमीन हुई अतिक्रमण से मुक्त, किसके निर्देश पर चला बुलडोजर, कई परिवारों ने खुद ढहाए मकान

by SYED BUSHRA
नवम्बर 28, 2025

Demolition in Bariyawan Akberpur : अकबरपुर तहसील क्षेत्र के बरियावन गांव में तालाब की जमीन पर खड़े किए गए अवैध...

दिल्ली मेट्रो पर प्रदूषण नियम उल्लंघन का जुर्माना: MCD ने लगाया ₹3.8 लाख का दंड

Delhi Metro पर प्रदूषण नियम उल्लंघन का जुर्माना: MCD ने लगाया ₹3.8 लाख का दंड

by Kanan Verma
नवम्बर 22, 2025

Delhi Metro Rail Corporation : दिल्ली नगर निगम (MCD) ने DMRC (दिल्ली मेट्रो) पर प्रदूषण‑नियमों का उल्लंघन करने के लिए...

Rekha Gupta

रेखा गुप्ता पर हमले पर सामने केजरीवाल की प्रतिक्रिया,बोले – ‘हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता’

by Gulshan
अगस्त 20, 2025

Rekha Gupta : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित उनके आधिकारिक आवास पर आयोजित ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम...

Rekha Gupta

दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, जनसुनवाई में हंगामा

by Mayank Yadav
अगस्त 20, 2025

CM Rekha Gupta attack: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हो रही साप्ताहिक जन सुनवाई के...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In