शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Flight Gang: जेब काट हर महीने कमाते थे लाखो, पांच शातिर गिरफ्तार, वारदात के लिए हवाई जहाज से बदलते थे शहर

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर जेब काटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी फ्लाइट से शहर बदलते, प्लेटफॉर्म टिकट लेकर स्टेशन पहुंचते और वारदात के बाद तुरंत निकल जाते थे।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026
in लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ क्राइम ब्रांच ने चारबाग रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में यात्रियों की जेब काटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। एडीसीपी क्राइम करण यादव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें महाराष्ट्र के अहमदनगर निवासी संदीप सुधाकर तिजोरे (35) को गिरोह का सरगना बताया गया है।

उसके साथ सोनभद्र के अरविंद गुप्ता, नासिक के कुणाल विलास सिरसाठ, मुंबई के जावेद अख्तर और गोंडा के सोनू जायसवाल को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.24 लाख रुपये नकद और एक स्कूटर बरामद किया है। बरामद रकम को तीन चोरी की घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

RELATED NEWS

Lucknow Shivani mystery

Lucknow Mystery: मृत मान किया अंतिम संस्कार, दो साल बाद वापस लौटी, बड़ा सवाल नाले में मिला शव किसका था?

सितम्बर 7, 2026
Nishatganj wife murder case

Lucknow Crime:निशातगंज में पत्नी की हत्या से सनसनी,मकान मालिक के सवालों में फंसा सिपाही, घर में मिला शव

सितम्बर 6, 2026

टिकट लेकर स्टेशन में घुसते

गिरोह के सदस्य पुलिस से बचने के लिए पहले प्लेटफॉर्म टिकट खरीदते थे। इसके बाद स्टेशन के अंदर पहुंचकर भीड़ वाले इलाकों और ट्रेनों में यात्रियों पर नजर रखते थे। खासतौर पर सामान्य कोच इनके निशाने पर रहते थे।

आरोपी यात्रियों के बीच बैठ जाते और बातचीत या किसी दूसरी हरकत से उनका ध्यान भटकाते थे। इसी दौरान मौका मिलते ही जेब काट लेते। वारदात के बाद पकड़े जाने से बचने के लिए वे अगले स्टेशन पर ट्रेन से उतर जाते थे।

ट्रेन बदलकर लौटते थे

पुलिस पूछताछ में गिरोह के काम करने का अलग तरीका भी सामने आया। आरोपी जिस ट्रेन से वारदात करते, उससे अगले स्टेशन पर उतरने के बाद दूसरी ट्रेन पकड़कर लखनऊ लौट आते थे। इस तरह वे एक ही रास्ते से दोबारा लौटने से बचते थे।

आरोपी केवल यात्री बनकर ही नहीं, बल्कि ट्रेनों में पानी और गुटखा बेचने वाले वेंडर बनकर भी घूमते थे। शहर में आने-जाने के लिए ऑटो और ई-रिक्शा का इस्तेमाल करते थे, ताकि आम लोगों की तरह नजर आएं।

फ्लाइट से बदलते थे शहर

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह सिर्फ लखनऊ तक सीमित नहीं था। इसके सदस्य उत्तर प्रदेश के अलावा मुंबई, नासिक, दिल्ली और अहमदनगर में भी सक्रिय रहे हैं। बड़ी बात यह सामने आई कि ये लोग वारदात के लिए कई शहरों के बीच फ्लाइट से भी सफर करते थे।

महंगे किराये के मकानों में रहकर सामान्य से ज्यादा खर्च वाली जिंदगी जीते थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पांचों मिलकर जेब काटने से एक महीने में करीब 20 लाख रुपये तक कमा लेते थे।

सरगना पर पहले से केस

गिरोह के सरगना संदीप सुधाकर तिजोरे का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ मुंबई में वर्ष 2009 से चोरी के मामले दर्ज बताए गए हैं। वहीं जावेद अख्तर की भूमिका गिरोह में नए सदस्यों को जोड़ने की थी।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर दूसरे शहरों में की गई वारदातों की जानकारी जुटा रही है। महाराष्ट्र, दिल्ली और दूसरे राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया गया है, ताकि वहां हुई चोरी की घटनाओं में इस गिरोह की भूमिका की पहचान हो सके।

पीड़ितों से संपर्क की अपील

लखनऊ पुलिस ने दूसरे राज्यों की पुलिस से अपील की है कि अगर किसी चोरी के मामले में पीड़ित इन आरोपियों को पहचानते हैं तो पुलिस से संपर्क करें। आरोपियों के पास से बरामद रकम या कोई चोरी का सामान किसी मामले से जुड़ा मिलता है, तो कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे संबंधित पीड़ित को वापस किया जाएगा।

Tags: charbagh railway stationLucknow crime
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Lucknow Shivani mystery

Lucknow Mystery: मृत मान किया अंतिम संस्कार, दो साल बाद वापस लौटी, बड़ा सवाल नाले में मिला शव किसका था?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Lucknow Shivani mystery:राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की जांच...

Nishatganj wife murder case

Lucknow Crime:निशातगंज में पत्नी की हत्या से सनसनी,मकान मालिक के सवालों में फंसा सिपाही, घर में मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 6, 2026

Wife murder case:लखनऊ के निशातगंज स्थित पेपर मिल कॉलोनी में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।...

Lucknow Engineering College Dead Body

Dead Body Mystery: लखनऊ इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के जंगल में पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 3, 2026

Lucknow News:लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के भीतर...

Army Recruitment Fraud: अग्निवीर मेडिकल पास कराने का झांसा, फर्जी हवलदार 40 हजार की ठगी में गिरफ्तार

Army Recruitment Fraud: अग्निवीर मेडिकल पास कराने का झांसा, फर्जी हवलदार 40 हजार की ठगी में गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 26, 2026

अग्निवीर भर्ती परीक्षा में मेडिकल टेस्ट पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से पैसे ऐंठने के आरोप में एक व्यक्ति...

Lucknow Traffic Police Attack

Lucknow Crime: रांग साइड कार दौड़ाई, ट्रैफिक सिपाही की पिटाई, वर्दी फाड़ी; 3 दबंग गिरफ्तार, स्कॉर्पियो कांड से भी मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Lucknow Traffic Cop Attack: लखनऊ के बाराबिरवा चौराहे पर यातायात नियम तोड़ने से रोकना ट्रैफिक सिपाही को भारी पड़ गया।...

Next Post
BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

Duleep Trophy 2026 ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता खिताब, ईशान किशन की कप्तानी पारी से रचा इतिहास

Duleep Trophy 2026 ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता खिताब, ईशान किशन की कप्तानी पारी से रचा इतिहास

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In