मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Cyber Crime: सोशल मीडिया पर निवेश का लालच देकर की लाखों ठगी, नोएडा से तीन आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के द्वारका में सोशल मीडिया के जरिए निवेश का लालच देकर 5.50 लाख रुपये की कथित साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने नोएडा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में 40 मोबाइल फोन, 146 सिम कार्ड, 86 डेबिट कार्ड और बड़ी संख्या में बैंकिंग दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और लेनदेन की जांच कर रही है।

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026
in नोएडा
Share on FacebookShare on Twitter

Cyber Crime: सोशल मीडिया पर निवेश के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ द्वारका जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर पुलिस स्टेशन द्वारका की टीम ने तकनीकी और वित्तीय जांच के आधार पर नोएडा सेक्टर-137 में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, सिम कार्ड, डेबिट कार्ड और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं।

सोशल मीडिया विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल

मामले की शुरुआत द्वारका सेक्टर-16 निवासी एक महिला की शिकायत से हुई। पुलिस के अनुसार, जून 2026 में महिला को सोशल मीडिया पर निवेश से जुड़ा एक विज्ञापन और लिंक मिला था। लिंक पर क्लिक करने के बाद उसे ‘फंड्स इन्वेस्ट’ नाम के टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। यहां शेयर बाजार में निवेश के टिप्स और ज्यादा मुनाफे का लालच दिया जाता था।

RELATED NEWS

Money Restoration Module: साइबर ठगी में फ्रीज पैसा वापस पाने का आसान तरीका, घर बैठे करें रिफंड क्लेम

Money Restoration Module: साइबर ठगी में फ्रीज पैसा वापस पाने का आसान तरीका, घर बैठे करें रिफंड क्लेम

सितम्बर 8, 2026
Noida Cyber Fraud: किस ग्रुप से जोड़ बिछाया जाल, तीन लोगों को बनाया शिकार, जानिए कैसे करी 25 लाख की ठगी,

Noida Cyber Fraud: किस ग्रुप से जोड़ बिछाया जाल, तीन लोगों को बनाया शिकार, जानिए कैसे करी 25 लाख की ठगी,

अगस्त 18, 2026

इसके बाद व्हाट्सऐप के जरिए महिला से संपर्क किया गया और अलग-अलग निवेश योजनाओं के नाम पर बैंक खातों में पैसे जमा करने को कहा गया। महिला ने 16 जुलाई को 3 लाख और 19 जुलाई को 2.50 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इस तरह कुल 5.50 लाख रुपये बताए गए खातों में भेजे गए।

बैंक खातों से नोएडा तक पहुंची पुलिस

FIR दर्ज होने के बाद साइबर पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी सुरागों की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस एक लाभार्थी बैंक खाते से जुड़े लोगों तक पहुंची और नोएडा सेक्टर-137 की एक आवासीय सोसायटी में छापा मारा।

पुलिस ने पीयूष बाला, भरत जी. पूजारी और सूरज कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान 40 मोबाइल फोन, 146 सिम कार्ड, 86 डेबिट कार्ड, तीन लैपटॉप, 28 चेकबुक, 18 पासबुक/वेलकम लेटर, तीन पासपोर्ट, 1,09,200 रुपये नकद और एक वाई-फाई राउटर बरामद हुआ।

बैंक खातों और सिम का इस्तेमाल

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि उनका संपर्क अन्य लोगों से इंस्टाग्राम के जरिए हुआ था। जांच एजेंसी का कहना है कि आरोपी बैंक खातों से जुड़ी जानकारी, सिम कार्ड, पासबुक और डेबिट कार्ड उपलब्ध कराने तथा लेनदेन से संबंधित काम में शामिल थे।

पुलिस को जांच के दौरान दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक से जुड़ी छह NCRP शिकायतों की जानकारी भी मिली है। इनमें करीब चार लाख रुपये की ठगी का उल्लेख है। बरामद डिजिटल उपकरणों और बैंकिंग दस्तावेजों की जांच जारी है।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश

पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य संदिग्धों और बैंक खातों की पड़ताल कर रही है। डिजिटल चैट, मोबाइल नंबर और संदिग्ध लेनदेन के जरिए कथित साइबर ठगी के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की जांच जारी है और फरार सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

Tags: Cyber FraudInvestment ScamNoida Cyber Fraud
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Money Restoration Module: साइबर ठगी में फ्रीज पैसा वापस पाने का आसान तरीका, घर बैठे करें रिफंड क्लेम

Money Restoration Module: साइबर ठगी में फ्रीज पैसा वापस पाने का आसान तरीका, घर बैठे करें रिफंड क्लेम

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 8, 2026

Money Restoration Module: भारत में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामलों के बीच केंद्र सरकार ने पीड़ितों की...

Noida Cyber Fraud: किस ग्रुप से जोड़ बिछाया जाल, तीन लोगों को बनाया शिकार, जानिए कैसे करी 25 लाख की ठगी,

Noida Cyber Fraud: किस ग्रुप से जोड़ बिछाया जाल, तीन लोगों को बनाया शिकार, जानिए कैसे करी 25 लाख की ठगी,

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

नोएडा में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने WhatsApp और Telegram ग्रुप के जरिए...

Cyber Fraud: बात ठगी की नहीं ठग की, जिसने APK फाइल बनाकर 65 करोड़ रुपये पार कर दिए

Cyber Fraud: बात ठगी की नहीं ठग की, जिसने APK फाइल बनाकर 65 करोड़ रुपये पार कर दिए

by Kirtika Tyagi
जुलाई 22, 2026

APK Fraud: ठगी के मामलों में अक्सर शिकार बनने वाले लोगों की चर्चा होती है, लेकिन इस बार पुलिस ने...

Cyber Fraud: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किसान बने साइबर ठगी के शिकार, बिना ATM और इंटरनेट बैंकिंग के खाते से उड़ा गये 83 हजार रुपये

Cyber Fraud: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किसान बने साइबर ठगी के शिकार, बिना ATM और इंटरनेट बैंकिंग के खाते से उड़ा गये 83 हजार रुपये

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Farmer Loses ₹83,244 in Cyber Fraud: पश्चिम बंगाल के चर्चित किसान और पर्यावरण के अनुकूल खेती के लिए साल 2019...

Investment Scam: चिट फंड और रियल एस्टेट निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगीईडी की जांच तेज, जल्द खुलासों की उम्मीद

Investment Scam: चिट फंड और रियल एस्टेट निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगीईडी की जांच तेज, जल्द खुलासों की उम्मीद

by Kirtika Tyagi
मई 31, 2026

Investment Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को शक है कि चिट फंड कंपनी की आड़ में काले धन को सफेद किया...

Next Post
Liver Health Tips: लिवर को डिटॉक्स करने के लिए नहीं चाहिए कुछ खास, बस रोज की डाइट में शामिल करे ये चीज़े

Liver Health Tips: लिवर को डिटॉक्स करने के लिए नहीं चाहिए कुछ खास, बस रोज की डाइट में शामिल करे ये चीज़े

SIM Card Rules: आपके नाम पर किसी और ने तो नहीं लिया सिम? ऐसे करें तुरंत चेक

SIM Card Rules: आपके नाम पर किसी और ने तो नहीं लिया सिम? ऐसे करें तुरंत चेक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In