शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Noida Cyber Fraud: किस ग्रुप से जोड़ बिछाया जाल, तीन लोगों को बनाया शिकार, जानिए कैसे करी 25 लाख की ठगी,

नोएडा में साइबर ठगों ने निवेश में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर तीन लोगों से करीब 24.94 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों को WhatsApp और Telegram ग्रुप से जोड़कर फर्जी निवेश का जाल बिछाया गया।

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026
in नोएडा
Share on FacebookShare on Twitter

नोएडा में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने WhatsApp और Telegram ग्रुप के जरिए तीन लोगों को निवेश के नाम पर अपने जाल में फंसाया और करीब 24.94 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने शेयर बाजार, ट्रेडिंग और निवेश में कम समय में ज्यादा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया। शुरुआत में पीड़ितों को छोटी रकम लगाने के लिए कहा गया, ताकि उन्हें इस योजना पर विश्वास हो सके। इसके बाद धीरे-धीरे बड़ी रकम ट्रांसफर कराई गई। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला

सेक्टर-26 निवासी नीतीश श्रीवास्तव को अगस्त 2025 में Telegram पर एक मैसेज मिला था। इसके बाद उन्हें निवेश से जुड़े एक ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप में कम समय में अच्छा रिटर्न देने का दावा किया गया। झांसे में आने के बाद नीतीश ने आरोपियों के बताए बैंक खातों में करीब 20 बार पैसे भेजे। उन्होंने दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल 8 लाख 64 हजार 410 रुपये ट्रांसफर किए। बाद में न तो उनकी निवेश की रकम वापस मिली और न ही मुनाफे के नाम पर दिखाई गई राशि निकाल पाए।

RELATED NEWS

Raj Kalpana Travels Bus Fire

Bus Fire : बदबू के बाद भी नहीं रोकी बस, चालक-परिचालक के रवैये पर गंभीर सवाल, 9 मौतों से खुली लापरवाही की परतें

सितम्बर 25, 2026
Cyber Crime: सोशल मीडिया पर निवेश का लालच देकर की लाखों ठगी, नोएडा से तीन आरोपी गिरफ्तार

Cyber Crime: सोशल मीडिया पर निवेश का लालच देकर की लाखों ठगी, नोएडा से तीन आरोपी गिरफ्तार

सितम्बर 22, 2026

दूसरी ठगी

सेक्टर-12 निवासी 30 वर्षीय आशीष कुमार को जनवरी 2026 में WhatsApp पर एक व्यक्ति ने संपर्क किया। बातचीत के बाद आरोपी ने उन्हें शेयर बाजार से जुड़े एक WhatsApp ग्रुप में शामिल कर लिया। इसके बाद आईबीआईएन मैक्स नाम का ऐप डाउनलोड कराया गया। ऐप पर निवेश की रकम और मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाई दिया। इसे देखकर आशीष को भरोसा हो गया और उन्होंने 21 जनवरी से 2 फरवरी के बीच अलग-अलग खातों में कुल 8 लाख 85 हजार रुपये जमा कर दिए। रकम निकालने की कोशिश की तो ठगी का पता चला।

तीसरा शिकार

गौड़ सिटी-2 के महागुन मायवुड्स निवासी 35 वर्षीय हर्षित को सितंबर 2025 में एक अनजान नंबर से WhatsApp ग्रुप में जोड़ा गया। वहां से उन्हें Telegram ग्रुप में भेजा गया। ग्रुप में ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा कमाने का दावा किया गया और एक वेबसाइट का लिंक भेजा गया। शुरुआत में 5 हजार रुपये जमा कराए गए। वेबसाइट पर मुनाफा दिखने के बाद और रकम लगाने को कहा गया। इस तरह हर्षित ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 7 लाख 44 हजार 920 रुपये जमा कर दिए। पैसे निकालने पर आरोपियों ने बैंक डिटेल गलत होने का बहाना बनाया। इसके बाद उन्हें ठगी का शक हुआ और उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत की।

पुलिस की जांच

पुलिस अब उन बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है, जिनमें तीनों पीड़ितों से रकम ट्रांसफर कराई गई। इसके साथ ही आरोपियों के मोबाइल नंबर, WhatsApp और Telegram ग्रुप, वेबसाइट तथा इस्तेमाल किए गए ऐप की भी जांच की जा रही है। साइबर ठगी में आमतौर पर पहले भरोसा जीतने और फिर बड़ी रकम निवेश कराने का तरीका अपनाया जाता है। ऐसे मामलों में अनजान लोगों के निवेश संदेशों पर भरोसा करने और उनके भेजे लिंक से ऐप डाउनलोड करने से बचना जरूरी है।

Tags: Cyber FraudInvestment ScamNOida News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Raj Kalpana Travels Bus Fire

Bus Fire : बदबू के बाद भी नहीं रोकी बस, चालक-परिचालक के रवैये पर गंभीर सवाल, 9 मौतों से खुली लापरवाही की परतें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

Raj Kalpana Travels Bus Fire:यमुना एक्सप्रेसवे पर राज कल्पना ट्रैवल्स की बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत...

Cyber Crime: सोशल मीडिया पर निवेश का लालच देकर की लाखों ठगी, नोएडा से तीन आरोपी गिरफ्तार

Cyber Crime: सोशल मीडिया पर निवेश का लालच देकर की लाखों ठगी, नोएडा से तीन आरोपी गिरफ्तार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

Cyber Crime: सोशल मीडिया पर निवेश के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों से साइबर ठगी करने वाले...

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

GBU Student को नोटिस जारी करना पड़ा भारी, मजिस्ट्रेट सस्पेंड,सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन में शामिल होने के...

Money Restoration Module: साइबर ठगी में फ्रीज पैसा वापस पाने का आसान तरीका, घर बैठे करें रिफंड क्लेम

Money Restoration Module: साइबर ठगी में फ्रीज पैसा वापस पाने का आसान तरीका, घर बैठे करें रिफंड क्लेम

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 8, 2026

Money Restoration Module: भारत में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामलों के बीच केंद्र सरकार ने पीड़ितों की...

Janmashtami: नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, सुबह से भक्तों की कतार; 500 से ज्यादा व्यंजनों का लगेगा भोग

Janmashtami: नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, सुबह से भक्तों की कतार; 500 से ज्यादा व्यंजनों का लगेगा भोग

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: नोएडा के सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया...

Next Post
Trump Approval गिरकर 33% पर पहुंची, Iran War से बढ़ी नाराजगी; 80% अमेरिकी क्यों बोले- जंग लंबी चलेगी

Trump Approval गिरकर 33% पर पहुंची, Iran War से बढ़ी नाराजगी; 80% अमेरिकी क्यों बोले- जंग लंबी चलेगी

BJP National Team: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का किया ऐलान, जाने किस किस पद के लिए हुआ किस का चयन

BJP National Team: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का किया ऐलान, जाने किस किस पद के लिए हुआ किस का चयन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In