Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

ओडिशा में चक्रवात के बाद भारी बारिश और भूस्खलन से चार लोगों की मौत हुई है, जबकि 12 लापता हैं। गंजाम, गजपति और कंधमाल में बचाव अभियान, राहत शिविर और बिजली बहाली का काम जारी है।

by SYED BUSHRA
31/10/2026
Odisha Landslide Deaths

 Odisha Landslide Deaths:ओडिशा में चक्रवात ‘अर्णव’ के बाद लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचा दी है। भारी बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन हुआ है। अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 12 लोग लापता हैं। गंजाम, गजपति और कंधमाल जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) राजेश प्रभाकर पाटिल ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि कंधमाल जिले के राइकिया में भूस्खलन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। वहीं, गजपति जिले में पहले लापता बताए गए एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।

गिड़ीपाबली में बड़ी त्रासदी

सबसे गंभीर स्थिति गंजाम जिले के भंजनगर ब्लॉक के पहाड़ी इलाके में स्थित गिड़ीपाबली गांव में है। यहां बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ। घटना के समय गांव में करीब 25 लोग मौजूद थे। शुरुआत में 13 लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी। इनमें से बुजुर्ग महिला तारावती प्रधान का पता लगा लिया गया है, लेकिन 12 लोग अब भी लापता हैं।

RELATED NEWS

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026

इनकी तलाश के लिए अग्निशमन सेवा की तीन टीमें, विशेष अभियान समूह (एसओजी) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 160 से 170 जवान तैनात किए गए हैं। लगातार बारिश और पहाड़ी इलाके की दुर्गम परिस्थितियों के कारण बचाव दलों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

गांवों तक पहुंच रही राहत

एसआरसी के मुताबिक, फिलहाल बाढ़ की स्थिति केवल गंजाम जिले में बनी हुई है। रुषिकुल्या नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। जिले के लगभग सभी गांवों का सड़क संपर्क बहाल कर दिया गया है। हालांकि, एक गांव अभी भी बाहरी दुनिया से कटा हुआ है। वहां हवाई मार्ग से राहत सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

सभी बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री के साथ पका हुआ भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि प्रभावित परिवारों तक जरूरी सामान समय पर पहुंचाया जाए।

बिजली और राहत शिविरों की व्यवस्था

गंजाम जिले के आस्का में शनिवार तक बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। एसआरसी ने बताया कि जिले के 80 से 85 प्रतिशत बिजली ढांचे को ठीक किया जा चुका है।

प्रभावित लोगों को सुरक्षित रखने के लिए गंजाम जिले में 367 राहत शिविर खोले गए हैं। इनमें बाढ़ प्रभावित 1,05,622 लोगों को आश्रय दिया गया है। वहीं, गजपति जिले में 21,782 लोग प्रभावित हुए हैं। उनके लिए भोजन और रहने की व्यवस्था के तहत 340 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं। फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती गिड़ीपाबली में लापता 12 लोगों को तलाशना और दुर्गम इलाकों में फंसे परिवारों तक मदद पहुंचाना है।

Related Posts

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Next Post
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

POPULAR POST

Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026

LATEST

Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India