Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » बिजनेस » Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

दिल्ली में सोना 3,200 रुपये गिरकर 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 4,200 रुपये टूटकर 1.86 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई। महंगाई, अमेरिकी ब्याज दरों और बिकवाली से कीमतों पर दबाव है।

by Kirtika Tyagi
31/10/2026

Gold Silver Price Crash: त्योहारों के मौसम में सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली के सराफा बाजार में शनिवार, 31 अक्टूबर को सोने का भाव 3,200 रुपये टूटकर 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। यह पिछले 10 महीनों का सबसे निचला स्तर है। वहीं, चांदी की कीमत में भी 4,200 रुपये की बड़ी गिरावट आई और इसका भाव 1.86 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है।

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली में सोने का भाव 1,45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था। शनिवार को इसमें 3,200 रुपये की गिरावट आई और कीमत घटकर 1,42,000 रुपये रह गई।

इससे पहले 26 दिसंबर 2025 को सोना 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस लिहाज से मौजूदा कीमत पिछले करीब 10 महीनों का सबसे निचला स्तर है।

RELATED NEWS

Gold Silver चांदी और सोने के दाम गिरे, खरीदार को मिली राहत, जानिए 10 ग्राम सोना और एक किलो चांदी का नया भाव

Gold Silver चांदी और सोने के दाम गिरे, खरीदार को मिली राहत, जानिए 10 ग्राम सोना और एक किलो चांदी का नया भाव

September 21, 2026
Gold Price: सोना ₹1.54 लाख के पार, अगस्त में ₹11 हजार महंगा; चांदी भी ₹2.36 लाख प्रति किलो पहुंची

Gold Price: सोना ₹1.54 लाख के पार, अगस्त में ₹11 हजार महंगा; चांदी भी ₹2.36 लाख प्रति किलो पहुंची

August 17, 2026

चांदी की कीमतों में भी कमजोरी जारी रही। शुक्रवार को 1,90,200 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही चांदी शनिवार को 4,200 रुपये सस्ती होकर 1,86,000 रुपये पर आ गई। इससे पहले 8 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया था।

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव?

निवेश फर्म 360 वन एसेट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोष प्रबंधक राहुल खेतावत के मुताबिक, ऊर्जा की बढ़ती कीमतों ने महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। इसके साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त मौद्रिक नीति से जुड़े संकेतों ने भी सोने और चांदी पर दबाव बनाया है।

दरअसल, जब महंगाई बढ़ने की आशंका होती है तो केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कटौती करने से बच सकते हैं। ऊंची ब्याज दरों के लंबे समय तक बने रहने की संभावना से सोने जैसी बिना ब्याज वाली संपत्तियों की मांग प्रभावित होती है। इसी वजह से निवेशकों ने कीमती धातुओं में बिकवाली की।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को हाजिर सोना 145.84 डॉलर यानी करीब 4 फीसदी गिरकर 3,875.55 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। यह एक साल से अधिक समय का निचला स्तर है।

वहीं, हाजिर चांदी की कीमत 3.04 डॉलर यानी करीब 6 फीसदी टूटकर 49.12 डॉलर प्रति औंस रह गई। इससे पहले 6 नवंबर 2025 को इसका भाव 48.02 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया था।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस विश्लेषक मानव मोदी के मुताबिक, सोना 3,800 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है, जबकि चांदी 50 डॉलर के स्तर से नीचे फिसल गई है।

एआई कंपनियों के शेयरों का असर

मानव मोदी ने बताया कि एआई से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट ने भी सोने और चांदी पर दबाव बढ़ाया है। शेयर बाजार में नुकसान उठाने वाले कुछ निवेशकों को नकदी जुटाने के लिए अपने दूसरे निवेश बेचने पड़े। इसमें कीमती धातुओं की बिकवाली भी शामिल रही।

इसके अलावा चीन में निवेशकों की ओर से नकदी जुटाने के लिए सोना बेचने की खबरें भी सामने आई हैं। औद्योगिक क्षेत्र में चांदी का इस्तेमाल अधिक होने के कारण इसकी कीमतों में गिरावट का असर भी अलग तरीके से दिखाई दिया।

आगे किस दिशा में जाएंगे भाव?

कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और महंगाई की चिंताओं के चलते अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है। दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ने की आशंकाओं ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई है।

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव से पहले बाजार में सट्टेबाजी के कारण भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में सोने और चांदी की आगे की कीमतें अमेरिकी आर्थिक नीतियों, ब्याज दरों, डॉलर की चाल और वैश्विक निवेशकों की खरीद-बिक्री पर निर्भर करेंगी।

Related Posts

Gold Silver चांदी और सोने के दाम गिरे, खरीदार को मिली राहत, जानिए 10 ग्राम सोना और एक किलो चांदी का नया भाव

Gold Silver चांदी और सोने के दाम गिरे, खरीदार को मिली राहत, जानिए 10 ग्राम सोना और एक किलो चांदी का नया भाव

September 21, 2026
Gold Price: सोना ₹1.54 लाख के पार, अगस्त में ₹11 हजार महंगा; चांदी भी ₹2.36 लाख प्रति किलो पहुंची

Gold Price: सोना ₹1.54 लाख के पार, अगस्त में ₹11 हजार महंगा; चांदी भी ₹2.36 लाख प्रति किलो पहुंची

August 17, 2026
Gold Rate : कई शहरों में बदले सोने-चांदी के भाव, निवेशकों की नजर बाजार पर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

Gold Rate : कई शहरों में बदले सोने-चांदी के भाव, निवेशकों की नजर बाजार पर, खरीदारी से पहले जान लें ताजा रेट

June 22, 2026
Gold And Silver Price Crash : सोना और चांदी हुए धड़ाम एक ही दिन में आई बड़ी गिरावट निवेशकों की बढ़ी चिंता

Gold And Silver Price Crash : सोना और चांदी हुए धड़ाम एक ही दिन में आई बड़ी गिरावट निवेशकों की बढ़ी चिंता

June 11, 2026
Silver Prices Fall: तीन दिनों से लगातार चांदी और सोने के दामों में क्यों हो रही तेज गिरावट, निवेशकों की चिंता बढ़ी

Silver Prices Fall: तीन दिनों से लगातार चांदी और सोने के दामों में क्यों हो रही तेज गिरावट, निवेशकों की चिंता बढ़ी

February 3, 2026
Gold Silver ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, साल के अंत में दिखी तेज़ रफ्तार, क्यों बढ़ी निवेशकों की  दिलचस्पी

Gold Silver ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, साल के अंत में दिखी तेज़ रफ्तार, क्यों बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी

December 24, 2025
Gold Rate Today

Gold Rate Today : 2000 के पार पहुंचा सोना और चांदी की भी बढ़ती जा रही कीमत, जानें क्या कहते हैं आपके शहर के ताज़ा रेट…

November 13, 2025
Gold Rate Today

Gold Rate Today : शादी के सीजन में सोने-चांदी के दामों में आया भारी उतार चढ़ाव, जानें क्या कहते हैं आज के ताजा भाव ?

November 10, 2025
Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोने के दामों में दिखा उछाल, लगातार 4 दिन बाद बढ़ी रफ्तार, आज यहां तक पहुंचा सोने का भाव…

November 7, 2025
Gold Rate Today

Gold Rate Today : गुरु पर्व के मौके पर सोने के दामों मे आएगी गिरावट ? जानें क्या कहते हैं आज सोने के ताजा रेट…

November 5, 2025
Next Post
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर... कौन टॉप पर बरकरार

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल... क्या ATM में करना होगा बदलाव

POPULAR POST

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

Dry Fruits : क्या बादाम सुबह, अखरोट शाम और पिस्ता दोपहर में खाना चाहिए ? जानिए मेवे खाने का सही तरीका

October 31, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026

LATEST

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी,  ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

IND vs NZ : क्या पांचवें टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे वापसी, ग्लेन फिलिप्स पर भी रहेगी नजर

October 31, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

Delhi Vehicle Ban: दिल्ली में आज से इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या आपकी कार भी है लिस्ट में

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India