शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Silver Prices Fall: तीन दिनों से लगातार चांदी और सोने के दामों में क्यों हो रही तेज गिरावट, निवेशकों की चिंता बढ़ी

सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट से बाजार में हलचल है। मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती मुख्य कारण हैं। निवेशकों को जल्दबाजी से बचने और स्थिरता का इंतजार करने की सलाह दी जा रही है।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 3, 2026
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Gold and Silver Prices Fall: 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज जैसे ही बाजार खुला, यह 2,67,501 रुपये पर पहुंच गई, लेकिन यह तेजी ज्यादा देर टिक नहीं पाई। थोड़ी ही देर में चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान चांदी करीब 39,847 रुपये टूटकर 2,25,805 रुपये प्रति किलो तक आ गई।

दोपहर करीब 2 बजे चांदी 30,652 रुपये यानी करीब 11.54 फीसदी की गिरावट के साथ 2,35,000 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। बीते तीन दिनों में चांदी की कीमतों में कुल मिलाकर 1.75 लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले भी पिछले सत्र में चांदी 26,273 रुपये यानी लगभग 9 फीसदी टूटकर बंद हुई थी।

RELATED NEWS

Gold Silver चांदी और सोने के दाम गिरे, खरीदार को मिली राहत, जानिए 10 ग्राम सोना और एक किलो चांदी का नया भाव

Gold Silver चांदी और सोने के दाम गिरे, खरीदार को मिली राहत, जानिए 10 ग्राम सोना और एक किलो चांदी का नया भाव

सितम्बर 21, 2026
Gold Rates: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, सस्ता हुआ पीली धातु, खरीदारी से पहले जानें आज के नए रेट

Gold Rates: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, सस्ता हुआ पीली धातु, खरीदारी से पहले जानें आज के नए रेट

सितम्बर 16, 2026

सोने के दाम भी नहीं बचे असर से

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,47,753 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज इसकी शुरुआत 1,46,000 रुपये पर हुई। कारोबार के दौरान सोना 10,688 रुपये तक टूट गया और यह 1,37,065 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया।

दोपहर 2 बजे के आसपास सोना 4,455 रुपये यानी करीब 3.02 फीसदी की गिरावट के साथ 1,43,298 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले के सत्र में भी सोना करीब 3 फीसदी यानी 4,592 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

गिरावट की बड़ी वजह क्या है

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में दबाव देखा गया। स्पॉट गोल्ड में 3.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जबकि पिछले सत्र में यह 5 फीसदी से ज्यादा टूट चुका था। वहीं चांदी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से फिसलकर करीब 5 फीसदी गिर गई।

जानकारों के मुताबिक मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती इसकी मुख्य वजह है। जब निवेशक ऊंचे दामों पर मुनाफा निकालते हैं और डॉलर मजबूत होता है, तो सोने और चांदी जैसी धातुओं पर दबाव बनता है।

निवेशकों के लिए क्या है सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी में तेज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। अंतरराष्ट्रीय तनाव और डॉलर इंडेक्स की चाल से कीमतें प्रभावित होंगी।

एमसीएक्स पर सोने को 1,44,400 से 1,37,700 रुपये के बीच सपोर्ट मिल सकता है, जबकि ऊपर की तरफ 1,48,800 से 1,54,000 रुपये पर रुकावट आ सकती है। चांदी के लिए 2,55,500 से 2,44,000 रुपये सपोर्ट और 2,78,000 से 2,92,000 रुपये रेजिस्टेंस मानी जा रही है। निवेशकों को फिलहाल नई पोजीशन लेने से पहले बाजार में स्थिरता का इंतजार करना चाहिए।

Tags: Gold Pricesilver price
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Gold Silver चांदी और सोने के दाम गिरे, खरीदार को मिली राहत, जानिए 10 ग्राम सोना और एक किलो चांदी का नया भाव

Gold Silver चांदी और सोने के दाम गिरे, खरीदार को मिली राहत, जानिए 10 ग्राम सोना और एक किलो चांदी का नया भाव

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 21, 2026

सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक,...

Gold Rates: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, सस्ता हुआ पीली धातु, खरीदारी से पहले जानें आज के नए रेट

Gold Rates: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, सस्ता हुआ पीली धातु, खरीदारी से पहले जानें आज के नए रेट

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 16, 2026

सोने के बाजार में हाल के दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच सोने के...

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 1, 2026

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों से सोना खरीदने से बचने की अपील की...

Gold Price: सोने कीमत में आया फिर आया उछाल, जाने क्या है तेज़ी से कीमत बढ़ने की बड़ी वजह

Gold Price: सोने कीमत में आया फिर आया उछाल, जाने क्या है तेज़ी से कीमत बढ़ने की बड़ी वजह

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

 Gold Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार...

Gold Price: सोना ₹1.54 लाख के पार, अगस्त में ₹11 हजार महंगा; चांदी भी ₹2.36 लाख प्रति किलो पहुंची

Gold Price: सोना ₹1.54 लाख के पार, अगस्त में ₹11 हजार महंगा; चांदी भी ₹2.36 लाख प्रति किलो पहुंची

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार, 17 अगस्त को एक बार फिर तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड...

Next Post
Greater Noida: एसटीपी बंद, बेसमेंट में भरा गंदा पानी, अजनारा होम्स सोसायटी पर क्यों लगा करोड़ों का जुर्माना

Greater Noida: एसटीपी बंद, बेसमेंट में भरा गंदा पानी, अजनारा होम्स सोसायटी पर क्यों लगा करोड़ों का जुर्माना

Crimes in Delhi: पटपड़गंज में युवक की चाकू मारकर नाबालिगों द्वारा हत्या और पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप

Crimes in Delhi: पटपड़गंज में युवक की चाकू मारकर नाबालिगों द्वारा हत्या और पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In