गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कौन है वो शख्स ? जिसको Mukesh Ambani ने तोहफे में दिया 22 मंज़िला इमारत

by abhishek tyagi
फ़रवरी 10, 2022
in बड़ी खबर, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Mukesh Ambani: देश के सबसे अमीर व्यापारी मुकेश अंबानी ने अपने दाहिने हाथ यानी की मनोज मोदी को उनके लंबे समय की वफ़ादारी और साथ रहने के लिए एक घर तोहफे में दिया है. यह घर एक नहीं दो नहीं बल्कि 22 मंज़िला का है जो कि मुंबई शहर के सबसे महंगे इलाके यानी कि नेपेंसी रोड पर है. इस इमारत की क़ीमत क़रीब 1500 करोड़ बताई जा रही है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमेन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मुकेश अंबानी ने मनोज मोदी को नेपियन सी रोड में 22 मंजिल का घर उपहार में दिया है. इस इमारत का नाम क्रिस्टेनेड वृंदावन है जिसे मोदी को आरआईएल के प्रति उनके समर्पण और कड़ी मेहनत की मान्यता के रूप में प्रस्तुत किया गया है. परिवार के करीबी सूत्र ने बताया की यह वृंदावन नाम के बंगले को बनाने के लिए करीब 1,500 करोड़ रुपये लगे हैं और इसी वजह से यह वृंदावन मुंबई के सबसे महंगे आवासों में से एक है. इस बंगले की हर मंज़िल 8,000 स्क्वायर फीट की है और अगर इस पूरे बंगले की बात करें की यह क़रीब 1.7 लाख स्क्वायर फीट से अधिक बड़ा है।

RELATED NEWS

Reliance Industries Delhi Property Deal

Reliance Deal: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने लुटियंस जोन में 350 करोड़ का बंगला खरीदा,अंबानी परिवार नहीं रहेगा तो किस काम आएगा यह

अगस्त 31, 2026
Reliance का नया मास्टरप्लान,  खेती से डिफेंस तक कौन कौन से बड़े कारोबारों में उतरेगी कंपनी

Reliance का नया मास्टरप्लान, खेती से डिफेंस तक कौन कौन से बड़े कारोबारों में उतरेगी कंपनी

अगस्त 22, 2026

इटली से मंगावाया गया है फर्नीचर

इसे बनाने का काम लीटन इंडिया कॉन्ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड कर रही है तो इसका इंटीरियर का काम तलती एंड पार्टनर्स एलएलपी द्वारा किया गया है. इस इमारत में जितने भी फर्नीचर लगाए गए हैं हर एक फर्नीचर को इटली से मंगवाया गया है. इतना ही नहीं इस तोहफे में अपनापन और जोड़ने के लिए मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने खुद कई चीजों को चुना है और इस लैंडमार्क रेज़िडेंस को सजाया है।

कितना आलीशान है घर?

वृंदावन की छत पर इनफ़ाइनाइट स्विमिंग पुल बनाया गया है जोकि अरब सागर से मिलता जुलता प्रतीत होता है. इस इमारत की 19वीं और 21वीं मंजिल पर पेंटहाउस है जिसने मोदी अपने परिवार के साथ रहेंगे. वहीं 16वीं, 17वीं और 18वीं मंजिल पर उनकी बड़ी बेटी खुशबू पोद्दार, उनके पति राजीव पोद्दार और उनके ससुराल वाले अरविंद और विजयलक्ष्मी पोद्दार का निवास होगा. पोद्दार परिवार बालकृष्ण इंडस्ट्रीज लिमिटेड (बीकेटी) को चलाती हैं।

इसके अलावा, 11वीं, 12वीं और 13वीं मंजिल मोदी की छोटी बेटी भक्ति मोदी के लिए ट्रिपल एक्स है. भक्ति रिलायंस रिटेल में ईशा अंबानी के साथ मिलकर काम करती हैं. इस इमारत की 14वीं मंजिल में मोदी का कार्यालय है. वहीं 15वीं मंजिल में एक इन-हाउस मेडिकल और आईसीयू सेट-अप और एक पूजा कक्ष है।

पहली सात मंजिलें पार्किंग के लिए आरक्षित

इस इमारत की 8वीं, 9वीं और 10वीं मंजिलों को मनोरंजन के लिए आरक्षित किया गया है जिसमें अत्याधुनिक खेल (state-of-the-art) सुविधाएं, पार्टी रूम, फॉर्मल मीटिंग एरिया, एक स्पा और 50 दर्शकों की क्षमता वाला एक थिएटर है. दूसरी ओर, पहली सात मंजिलें पार्किंग के लिए आरक्षित हैं।

इस इमारत में मोदी परिवार की सुरक्षा और ख्याल रखने के लिए करीब 175 लोगों का स्टाफ होगा जिसके वल्ड क्लास शेफ़, बटलर और मैनेजर का समावेश होगा. इस इतने बड़े लोग इस इमारत में रहेंगे तो उनकी सुरक्षा के लिए भी उस तरह का इंतज़ाम करना पड़ेगा. सूत्रों ने बताया कि इस इमारत को सुरक्षित रखने के लिए हाई टेक सिक्योरिटी सिस्टम को लगाया गया है और यह सिस्टम इज़राइल स्थित एक कंपनी ने डिज़ाइन किया है ताकि किसी भी स्थिति में मोदी परिवार सुरक्षित रहे।

Tags: hindi news mukeshjyotiguptalivemukesh ambaniMukesh Ambani latest newsmukesh ambani की ताज़ा खबरे हिन्दी मेंmukesh case newsmukesh latest news of the day
Share196Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Reliance Industries Delhi Property Deal

Reliance Deal: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने लुटियंस जोन में 350 करोड़ का बंगला खरीदा,अंबानी परिवार नहीं रहेगा तो किस काम आएगा यह

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Reliance Industries : दिल्ली के बेहद पॉश और हाई-प्रोफाइल लुटियंस जोन में करीब 350 करोड़ रुपये की एक बड़ी प्रॉपर्टी...

Reliance का नया मास्टरप्लान,  खेती से डिफेंस तक कौन कौन से बड़े कारोबारों में उतरेगी कंपनी

Reliance का नया मास्टरप्लान, खेती से डिफेंस तक कौन कौन से बड़े कारोबारों में उतरेगी कंपनी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 22, 2026

Reliance new business plan: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अब अपने पारंपरिक कारोबार से आगे बढ़ते हुए कई नए...

RILSuccession Plan: मुकेश अंबानी ने AGM में दिया संकेत, कंपनी की कमान किसको सौंप रहे, जानिए किसको क्या मिलेगा

RILSuccession Plan: मुकेश अंबानी ने AGM में दिया संकेत, कंपनी की कमान किसको सौंप रहे, जानिए किसको क्या मिलेगा

by Kirtika Tyagi
जून 20, 2026

Reliance Industries Succession Plan: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने संकेत दिया है कि कंपनी में नेतृत्व परिवर्तन की...

Maha Kumbh 2025, Mukesh Ambani,

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में मुकेश अंबानी को नहीं मिला VVIP ट्रीटमेंट, परिवार संग संगम में लगाई डुबकी

by Mayank Yadav
फ़रवरी 11, 2025

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 में आस्था और श्रद्धा की लहर के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने...

Mukesh Ambani

अखाड़ा जिससे मुकेश अंबानी का है गहरा जुड़ाव, त्रिवेणी स्नान के बाद आचार्य से लेंगे आशीर्वाद

by Gulshan
फ़रवरी 11, 2025

Mukesh Ambani in Mahakumbh : आज, मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचेंगे,...

Next Post

पीएम मोदी के 'दो लड़के' वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा-"झूठ भी शरमाकर…"

हिजाब का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सिब्बल बोले- लड़कियों पर फेंके जा रहे पत्थर, तुरंत हो सुनवाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In