बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में मुकेश अंबानी को नहीं मिला VVIP ट्रीटमेंट, परिवार संग संगम में लगाई डुबकी

प्रयागराज। महाकुंभ 2025 में मुकेश अंबानी परिवार संग पहुंचे और त्रिवेणी संगम में स्नान किया। यूपी सरकार ने 50 गाड़ियों के काफिले की अनुमति नहीं दी। अंबानी ने भंडारा सेवा में हिस्सा लिया और साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

by Mayank Yadav
फ़रवरी 11, 2025
in Breaking, महाकुंभ 2025
Maha Kumbh 2025, Mukesh Ambani,
Share on FacebookShare on Twitter

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 में आस्था और श्रद्धा की लहर के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मंगलवार को त्रिवेणी संगम में स्नान किया। उनके साथ मां कोकिला बेन, पत्नी नीता अंबानी, बेटे और बहुएं भी शामिल थीं। इस दौरान अंबानी परिवार ने नौका विहार का आनंद लिया और साधु-संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। हालांकि, प्रशासन ने उनके 50 गाड़ियों के काफिले को मेला क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। यूपी सरकार के इस फैसले को सीएम योगी आदित्यनाथ की सादगी और प्रशासनिक सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। सुरक्षा और भीड़ को ध्यान में रखते हुए, अंबानी परिवार को सीमित आवाजाही की अनुमति दी गई। अंबानी परमार्थ निकेतन आश्रम भी पहुंचे, जहां त्रिवेणी घाट पर स्वामी कैलाशानंद ने उनकी विशेष पूजा कराई।

अंबानी परिवार का महाकुंभ में विशेष आयोजन

मुकेश अंबानी और उनके परिवार का स्वागत प्रयागराज एयरपोर्ट पर हुआ, जहां वे छह चार्टर प्लेन से पहुंचे थे। दोपहर तीन बजे पहुंचने के (Maha Kumbh) बाद सीधे संगम पहुंचे और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद अंबानी परिवार ने निरंजनी पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि के शिविर में भंडारा सेवा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने साधु-संतों और कल्पवासियों के लिए भोजन परोसा।

RELATED NEWS

Reliance Industries Delhi Property Deal

Reliance Deal: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने लुटियंस जोन में 350 करोड़ का बंगला खरीदा,अंबानी परिवार नहीं रहेगा तो किस काम आएगा यह

अगस्त 31, 2026
Reliance का नया मास्टरप्लान,  खेती से डिफेंस तक कौन कौन से बड़े कारोबारों में उतरेगी कंपनी

Reliance का नया मास्टरप्लान, खेती से डिफेंस तक कौन कौन से बड़े कारोबारों में उतरेगी कंपनी

अगस्त 22, 2026

https://twitter.com/News1IndiaTweet/status/1889280281971982404

स्वामी कैलाशानंद ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के सहयोग से उनके शिविर में भंडारा संचालित हो रहा है। मुकेश अंबानी ने नाविकों और सफाईकर्मियों को गिफ्ट भी दिए। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर चर्चा की और साधु-संतों का आशीर्वाद लिया।

योगी सरकार ने क्यों रोकी अंबानी की गाड़ियां?

महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यूपी सरकार ने अंबानी के 50 गाड़ियों के काफिले को मेला क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं दी। प्रशासन को आशंका थी कि इतने बड़े काफिले से भीड़ प्रबंधन में दिक्कत हो सकती है। हालांकि, अंबानी परिवार को त्रिवेणी संगम स्नान और (Maha Kumbh) धार्मिक अनुष्ठानों की अनुमति दी गई।

सूत्रों के अनुसार, अंबानी परिवार ने लेटे हनुमान मंदिर जाने की भी योजना बनाई थी, लेकिन प्रशासन से अभी तक इसकी अनुमति नहीं मिली है। प्रयागराज प्रशासन इस मामले में असमंजस में है।

श्रद्धालुओं की संख्या 45 करोड़ पार

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार तक 45.58 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। मंगलवार सुबह 8 बजे तक 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया, जबकि कुल संख्या 50-55 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। मौनी अमावस्या पर सबसे ज्यादा 8 करोड़ लोगों ने स्नान किया था।

ट्रंप के टैरिफ अटैक से सेंसेक्स में 1000 अंकों की बड़ी गिरावट..निवेशकों के डूबे लाखों करोड़

Tags: maha kumbh 2025mukesh ambani
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Reliance Industries Delhi Property Deal

Reliance Deal: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने लुटियंस जोन में 350 करोड़ का बंगला खरीदा,अंबानी परिवार नहीं रहेगा तो किस काम आएगा यह

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Reliance Industries : दिल्ली के बेहद पॉश और हाई-प्रोफाइल लुटियंस जोन में करीब 350 करोड़ रुपये की एक बड़ी प्रॉपर्टी...

Reliance का नया मास्टरप्लान,  खेती से डिफेंस तक कौन कौन से बड़े कारोबारों में उतरेगी कंपनी

Reliance का नया मास्टरप्लान, खेती से डिफेंस तक कौन कौन से बड़े कारोबारों में उतरेगी कंपनी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 22, 2026

Reliance new business plan: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अब अपने पारंपरिक कारोबार से आगे बढ़ते हुए कई नए...

RILSuccession Plan: मुकेश अंबानी ने AGM में दिया संकेत, कंपनी की कमान किसको सौंप रहे, जानिए किसको क्या मिलेगा

RILSuccession Plan: मुकेश अंबानी ने AGM में दिया संकेत, कंपनी की कमान किसको सौंप रहे, जानिए किसको क्या मिलेगा

by Kirtika Tyagi
जून 20, 2026

Reliance Industries Succession Plan: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने संकेत दिया है कि कंपनी में नेतृत्व परिवर्तन की...

महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा और किसे बताया प्रोपेगेंडा मिनिस्टर

महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा और किसे बताया प्रोपेगेंडा मिनिस्टर

by Vinod
अप्रैल 20, 2025

प्रयागराज। बीजेपी में एक समय प्रोपेगेंडा मिनिस्टर हुआ करते थे, लेकिन अब पूरी सरकार ही प्रोपेगेंडा सरकार बन चुकी है।...

Maha kumbh 2025

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ ही नहीं काशी विश्वनाथ में भी बने रिकॉर्ड, 30 करोड़ के लग गए चंदन के टीके

by Mayank Yadav
फ़रवरी 28, 2025

Maha Kumbh 2025/ मोहसिन खान/नोएडा डेस्क: महाकुंभ 2025 का दिव्यता और भव्यता के साथ अनगिनत रिकॉर्ड के साथ समापन हो...

Next Post
जम्मू-कश्मीर: अखनूर में IED ब्लास्ट, धमाके की चपेट में आने से सेना के 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर: अखनूर में IED ब्लास्ट, धमाके की चपेट में आने से सेना के 2 जवान शहीद

पेरिस में PM मोदी ने लोगो को समझाया AI का महत्व, बोले- सही इस्तेमाल से मिल सकता है तरक्की का रास्ता

पेरिस में PM मोदी ने लोगो को समझाया AI का महत्व, बोले- सही इस्तेमाल से मिल सकता है तरक्की का रास्ता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In