शनिवार, जुलाई 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

दूसरे चरण के प्रत्याशियों में 147 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज, बीजेपी के सबसे अधिक उम्मीदवार करोड़पति, ADR की रिपोर्ट में खुलासा

by Zeeshan Farooqui
फ़रवरी 11, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, राज्य, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग 14 फरवरी को होगी। प्रदेश के 9 जिलों की 55 सीटों पर जनता अपने वोट का इस्तेमाल करेगी। सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर में वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर कुल 586 उम्मीदवार लड़ रहे हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक, 586 प्रत्याशियों में से 147 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 113 गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने चुनाव लड़ रहे 586 उम्मीदवारों में से 584 उम्मीदवारों के हलफनामों का अध्ययन किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 584 उम्मीदवारों में से 147 (25 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 113 (19 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav

‘भावनाओं’ पर चल रही योगी सरकार, अखिलेश का तीखा हमला: बेईमानी करने लगी BJP

नवम्बर 10, 2025
CM Yogi

ADR Report: CM योगी आदित्यनाथ की संपत्ति: जानिए देश के मुख्यमंत्रियों की आर्थिक स्थिति

दिसम्बर 31, 2024

समाजवादी पार्टी के 52 उम्मीदवारों में से 35 और कांग्रेस के 54 में से 23 उम्मीदवारों ने हलफनामों में अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इसी तरह बहुजन समाज पार्टी के 55 उम्मीदवारों में से 20, भारतीय जनता पार्टी के 53 में से 18, राष्ट्रीय लोक दल के तीन में से एक और आम आदमी पार्टी के 49 में से सात ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

इसके अलावा, सपा के 25, कांग्रेस के 16, बसपा के 15 और बीजेपी के 11 उम्मीदवार गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। रालोद के एक और आप के छह ने भी हलफनामे में अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कम से कम छह उम्मीदवारों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामले घोषित किए हैं और एक प्रत्याशी ने अपने खिलाफ हत्या (आईपीसी की धारा 302) से संबंधित मामले घोषित किए हैं। कुल 18 उम्मीदवारों ने ‘हत्या के प्रयास’ (आईपीसी की धारा 307) से संबंधित मामले बताए हैं।

50 प्रतिशत से अधिक सीटें, 55 में से 29, रेड-अलर्ट निर्वाचन क्षेत्र हैं, जहां तीन या अधिक चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। कुल उम्मीदवारों में से केवल 69, महिलाएं हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 586 उम्मीदवारों में से 260 करोड़पति हैं।

प्रमुख दलों में बीजेपी के 52, सपा के 48, बसपा के 46 और रालोद के दो उम्मीदवारों ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। इसके अलावा कांग्रेस के 31 और आप के 16 उम्मीदवारों ने हलफनामे में एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बताई है।

Tags: adr reportadr report khulasaBJP crorepati candidateUP ElectionUP Election 2022Up Election News in Hindiup election news update
Share198Tweet124Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Akhilesh Yadav

‘भावनाओं’ पर चल रही योगी सरकार, अखिलेश का तीखा हमला: बेईमानी करने लगी BJP

by Mayank Yadav
नवम्बर 10, 2025

UP Election 2027: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते...

CM Yogi

ADR Report: CM योगी आदित्यनाथ की संपत्ति: जानिए देश के मुख्यमंत्रियों की आर्थिक स्थिति

by Mayank Yadav
दिसम्बर 31, 2024

ADR Report on CM Assets: भारत के मुख्यमंत्री कितने अमीर हैं? इस सवाल का जवाब एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR...

UP उपचुनाव को लेकर आज दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक, शाह-योगी समेत ये नेता होंगे शामिल

UP उपचुनाव को लेकर आज दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक, शाह-योगी समेत ये नेता होंगे शामिल

by Kirtika Tyagi
अक्टूबर 13, 2024

UP Election : दिल्ली में आज उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक...

adr-report-everything-failed-in-front-of-sp-candidates-in-the-sixth-phase-75-candidates-were-tainted-know-who-is-the-richest

ADR Report: छठे चरण में सपा प्रत्याशियों के आगे सब फेल, 75% उम्मीदवार दागी, जानिए कौन है सबसे अमीर?

by Rajni Thakur
मई 17, 2024

UP Lok Sabha Election 2024: पांचवा चरण समाप्त होने के बाद लोकसभा चुनाव के छठे चरण की तैयारियां शुरू हो...

lok-sabha-election-a-candidate-with-assets-worth-₹-5705-crore-will-contest-in-the-fourth-phase-adr-report-shows-476-crorepati-candidates

चौथे चरण के रण में भिड़ेगा ₹5,705 करोड़ की संपत्ति वाला उम्मीदवार, ADR Report में 476 करोड़पति कैंडिडेट

by Rajni Thakur
मई 11, 2024

Lok Sabha Election 2024: तीन चरण पूरा होने के बाद 13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण (Lok Sabha...

Next Post

सीरीज का तीसरा मैच आज, टीम इंडिया के पास क्लीन स्वीप करने का मौका

उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी का 'वचन पत्र' जारी, सीएम केजरीवाल की 10 गारंटी और कोठियाल के 119 वचन शामिल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist