Saturday, November 22, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home चुनाव

फिर से हेलिकॉप्टर रोके जाने से भड़के चन्नी, कहा मैं प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं, कोई आतंकवादी नहीं ‘

abhishek tyagi by abhishek tyagi
February 15, 2022
in चुनाव, पंजाब, बड़ी खबर, राज्य
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़ । पंजाब में PM मोदी के दौरे को लेकर नया राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। इस बार मामला CM चरणजीत चन्नी के हेलिकॉप्टर को लेकर है। चन्नी के हेलिकॉप्टर को पहले चंडीगढ़ और फिर सुजानपुर में उड़ान भरने से रोक दिया गया। CM चन्नी जालंधर जाना चाहते थे, जहां PM नरेंद्र मोदी की रैली थी। दो बार हेलिकॉप्टर रोके जाने के बाद CM चन्नी भड़क गए। उन्होंने कहा, ‘राजनीतिक वजहों से मुझे प्रचार नहीं करने दिया जा रहा। मैं प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं, कोई आतंकवादी नहीं।’

इधर, PM मोदी ने भी जालंधर की रैली में इस विवाद का जिक्र किया। मोदी ने कहा कि जब वे गुजरात के CM थे और उन्हें भाजपा ने PM उम्मीदवार बनाया था, तब पठानकोट से हिमाचल में प्रचार के लिए जाते वक्त उनका हेलिकॉप्टर रोक दिया गया था। मोदी ने कहा, ‘तब कांग्रेस के युवराज (राहुल गांधी) अमृतसर में कहीं आ रहे थे। तब उनकी वजह से मेरा हेलिकॉप्टर नहीं उड़ने दिया गया। जबकि वह सिर्फ एक सांसद थे। इस वजह से मुझे हिमाचल प्रदेश में दो रैलियां रद्द करनी पड़ी थीं। उन्हें सत्ता का इतना घमंड था।

RELATED POSTS

Punjab Election: पंजाब सरकार पर सीएम केजरीवाल का प्रहार, कहा- पंजाब पुलिस में भ्रष्टाचार

February 15, 2022

चंडीगढ़ : CM चन्नी के हेलिकॉप्टर को नहीं मिली उड़ान की इजाजत, जानिए क्या है पूरी खबर

February 14, 2022

भाजपा नेता बोले- PM की सुरक्षा पर सियासत न हो
इस मामले में भाजपा नेताओं का कहना है कि यह PM की सुरक्षा का मामला है। CM को इस पर सियासत नहीं करनी चाहिए। इधर, CM चन्नी के हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई, तो उन्हें सड़क मार्ग से ही जाना पड़ा। 

सुबह चंडीगढ़ में रोका गया था हेलिकॉप्टर
सोमवार सुबह चन्नी को हेलिकॉप्टर से होशियारपुर जाना था, जहां उन्हें राहुल गांधी की रैली में शामिल होना था। इसके लिए उन्हें चंडीगढ़ से उड़ान भरनी थी। हालांकि, PM के दौरे को लेकर पंजाब में नो फ्लाई जोन बनाया गया था, जिसके चलते चन्नी के हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने की इजाजत नहीं मिली। करीब एक घंटे तक हेलिकॉप्टर में बैठे रहने के बाद उन्हें घर लौटना पड़ा। CM चन्नी ने कहा कि उन्हें 11 बजे की इजाजत मिली थी, लेकिन ऐन मौके पर मना कर दिया गया। हालांकि अफसरों से बातचीत के बाद उन्हें हेलिकॉप्टर से जाने की इजाजत दे दी गई थी।

पहले दौरे में सुरक्षा चूक का मुद्दा उठा
इससे पहले 5 जनवरी को PM नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा चूक का मुद्दा बना था। फिरोजपुर में उनका काफिला करीब 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर खड़ा रहा। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट इसकी जांच करवा रहा है। अब PM के पंजाब के दौरे को लेकर नई कॉन्ट्रोवर्सी पैदा हो गई है।

Tags: 2022 Punjab Legislative Assembly electionPunjab Assembly Election 2022Punjab Legislative Assembly election
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

Punjab Election: पंजाब सरकार पर सीएम केजरीवाल का प्रहार, कहा- पंजाब पुलिस में भ्रष्टाचार

by abhishek tyagi
February 15, 2022

Punjab Assembly Elections 2022: आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज पंजाब दौरे पर हैं. लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते...

चंडीगढ़ : CM चन्नी के हेलिकॉप्टर को नहीं मिली उड़ान की इजाजत, जानिए क्या है पूरी खबर

by abhishek tyagi
February 14, 2022

चंडीगढ़ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब में पहुंचने से पहले ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. पंजाब में...

Charanjit Singh Channi का एलान- सरकार बनी तो हर साल देंगे 8 मुफ्त गैस सिलेंडर

by abhishek tyagi
February 13, 2022

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार अभियान तेजी से जारी है. सत्ता पक्ष कांग्रेस और...

दिल्ली सीएम ने पंजाब मुख्यमंत्री उम्मीदवार का नाम किया घोषित

by abhishek tyagi
January 18, 2022

Punjab Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नाम पर मुहर लगा दी है. पंजाब में आम आदमी (Aam Aadmi Party) का चेहरा अब भगवंत मान ही होंगे. पंजाब में आम आदमी पार्टी की...

Next Post

चारा घोटाले के पांचवे मामले में लालू को एक बार फिर दोषी करार, जानिए पहले के चार मामले में कितनी हुई सजा

औरैया : Akhilesh पर अमित शाह का वार, कहा-Yadav के राज में कट्टे-छर्रे बनते थे, बीजेपी के राज में गोली के जगह गोले

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version