सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP Election: PM Modi ने अमेठी में कांग्रेस और सपा को आड़े हाथों लिया , कहा- परिवारवादी लोग जमीनी हकीकत से कोसों दूर

by abhishek tyagi
फ़रवरी 24, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, बड़ी खबर, राज्य

PM Modi in Amethi: यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए चार चरणों का मतदान खत्म हो गया है. अब सभी दल पांचवें चरण के चुनाव के लिए मैदान में हैं और एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेठी के गौरीगंज में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने जमकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश रंगों वाली होली 10 मार्च को ही मनाना शुरु कर देगा. अमेठी और सुल्तानपुर के लोग तो जानते ही हैं कि परिवारवादी लोग जमीनी हकीकत से इतनी दूर हैं कि जमीन पर क्या चल रहा है, इन्हें दिखाई ही नहीं पड़ता.।

गरीब के हित में किए कार्यों के आधार पर वोट मांग रही है हमारी सरकार- पीएम मोदी

RELATED NEWS

कुशीनगर में Akhilesh Yadav पर अमित शाह का बड़ा तंज, कहा- अरे अखिलेश किसको डराते हो भाई.. हम डरने वालों में से नहीं है

फ़रवरी 28, 2022

भगवान बुद्ध की प्रतिमा न लेने पर प्रधानमंत्री मोदी का अखिलेश पर वार, कहा ये दलितों का अपमान

फ़रवरी 24, 2022

पीएम मोदी ने कहा, ”आज दशकों बाद यूपी में ऐसा चुनाव हो रहा है, जब कोई सरकार अपने किए विकास कार्यों के आधार पर, गरीब के हित में किए कार्यों के आधार पर वोट मांग रही है. सालों बाद ऐसा हुआ है जब यूपी की सरकार, सुधरी हुई कानून व्यवस्था पर वोट मांग रही है.” उन्होंने कहा, ”सालों बाद ऐसा हुआ है जब यूपी में दंगे रुके हैं, अपराधियों की हिम्मत पस्त हुई है. सालों बाद ऐसा हुआ है जब मुख्यमंत्री पर अपने परिवार को आगे बढ़ाने, भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है।

आज ही पीएम किसान सम्मान निधि को 3 साल पूरे हुए हैं– पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’ये जो परिवारवादी लोग होते हैं, वो सत्ता में इसलिए आना चाहते हैं, ताकि अपनी और अपने परिवार की ताकत बढ़ा सकें. हमें किसी ताकत के लिए सत्ता नहीं चाहिए. हमारी ताकत उत्तर प्रदेश की जनता है, यहां के गरीब हैं, यहां की माताएं-बहनें हैं. आज का दिन 24 फरवरी मेरे जीवन का विशेष दिन है. आज ही पीएम किसान सम्मान निधि को 3 साल पूरे हुए हैं. जब 2019 में हमने ये योजना शुरु की थी, तो कई लोग अफवाहें, भ्रम फैला रहे थे, लेकिन हम जो काम करते हैं, ईमानदारी से करते हैं।

तीन साल से पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में जा रहा है – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’तीन साल से पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में जा रहा है. अमेठी के किसानों को भी 450 करोड़ रुपये से ज्यादा इस योजना से सीधे बैंक खाते में मिला है. सुल्तानपुर के किसानों को 430 करोड़ रुपये से ज्यादा मिले हैं. आज से 20 साल पहले, 24 फरवरी की ही वो तारीख थी, जब मैं पहली बार विधायक बना था. पहली बार चुनाव के मैदान में आना पड़ा था, राजकोट के लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिए और सेवा का ये सिलसिला शुरू हुआ.’’

आपका स्नेह-आशीर्वाद मेरी जीवन की बहुत बड़ी पूंजी- पीएम मोदी

पीएम ने कहा, ”मैंने जीवन में कभी सोचा नहीं था कि मैं कभी चुनावी दंगल में जाऊंगा. जिस रास्ते में जाने का मैंने कभी सोचा नहीं था. जनता का सेवक बनकर उनके लिए काम करने का संकल्प हर दिन के साथ और सशक्त हुआ है. यही सेवा भावना भाजपा की पहचान है. चुनावी दुनिया में आने के बाद जिस तरह यूपी ने मुझे अपना बना लिया, मां गंगा ने मुझ पर जिस तरह स्नेह-वर्षा की, आप लोगों ने मुझे गले लगाया, इससे बड़ा जीवन में कोई सौभाग्य नहीं. आपका ये स्नेह, ये आशीर्वाद, मेरी जीवन की बहुत बड़ी पूंजी है।

Tags: Election 2021: Live Updates Latest Election NewsElections 2022: Read latest Elections newsLatest Assembly Elections NewsLatest Assembly Elections News and Updates

abhishek tyagi

Related Posts

कुशीनगर में Akhilesh Yadav पर अमित शाह का बड़ा तंज, कहा- अरे अखिलेश किसको डराते हो भाई.. हम डरने वालों में से नहीं है

by abhishek tyagi
फ़रवरी 28, 2022

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के छठें और सातवें चरण के मतदान से पहले राजनीतिक दलों ने प्रचार...

भगवान बुद्ध की प्रतिमा न लेने पर प्रधानमंत्री मोदी का अखिलेश पर वार, कहा ये दलितों का अपमान

by abhishek tyagi
फ़रवरी 24, 2022

कौशांबी । उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के चुनाव के बाद अब पांचवें चरण के लिए राजनीतिक दल जोर शोर...

UP Election live update: 27 फरवरी को पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर होगा मतदान

by abhishek tyagi
फ़रवरी 24, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चार चरणों का मतदान पूरा हो चुका है और अब पांचवें चरण की तैयारी...

Next Post

यूक्रेन में कई हज़ार भारतीय छात्र फंसे, एम्बेसी की तरफ से मदद न मिलने पर हुए निराश

पुरुष और महिला की खून से लथपथ लाशें बरामद, एक-दूसरे से लिपटे मिले शरीर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India