शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

कुशीनगर में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमला, भाजपा प्रत्याशी पर लगा आरोप

by abhishek tyagi
मार्च 1, 2022
in बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

कुशीनगर : कुशीनगर में स्वामी प्रसाद मौर्या के काफिले पर भाजपा समर्थकों ने हमला कर दिया। वहीं बीजेपी प्रत्याशी सुरेन्द्र कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि उनके काफिले पर सपा समर्थकों ने हमला कर दिया। विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कुछ गाड़ियों मे भी तोडफोड़ की गई है। कार की छत पर चढ़कर हमला किया गया है। काफिले पर पथराव भी हुआ है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

मौके पर पुलिस बल मौजूद

RELATED NEWS

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

सितम्बर 3, 2026
Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

सितम्बर 2, 2026

हमले में एक दर्जन गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य समर्थकों के साथ खलवा पट्टी गांव में प्रचार करने जा रहे थे। जहां ये घटना हुई है। घटना के बाद सपाइयों में गुस्सा है। हमले के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया। गोडरिया बाजार में सड़क जाम कर दी गई है।

भाजपा सांसद संघमित्रा बोलीं- जनता 3 मार्च को सबक सिखाएगी

संघमित्रा ने कहा, हमला हुआ यह पिता जी नहीं कह रहे हैं। यह सड़क पर दिखाई दे रहा है। गाड़ियां किस तरह तोड़ी गई हैं। लोगों के सिर से किस तरह खून बह रहा है। लोगों के पैर किस तरह से टूटे हैं। हमारे पिता जी को किस तरह चोट आई है। वो भारतीय जनता पार्टी जो दंगा और शांतिमुक्त प्रदेश की बात करती है। आज उसी के प्रत्याशी ने हमारे पिता पर हमला किया है।

आज मैं खुलेआम यहां पर कहती हूं कि फाजिलनगर की जनता 3 मार्च को ऐसे हुड़दंगियों को सबक सिखाएगी और स्वामी प्रसाद मौर्या जी को भारी मतों से विजयी बनाकर उनकी दबंगई को उनके घर में बंद करवाएगी। इतना ही नहीं जब मुझे कुशीनगर में पता चला कि पिता जी पर हमला हुआ तो मैं आ रही थी तो पीछे बाजार में हमें भी घेरा गया और जब वहां पर पुलिस पहुंची है तो 5 गाड़ियों की फोर्स हमें लेकर बचा के आई है। वहां पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने एक महिला को भी घेरा जो खुद बीजेपी की सांसद है। इसलिए मैं फाजिलनगर की जनता से कहती हूं कि इस बार स्वामी का साथ।

स्वामी प्रसाद बोले- कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया

वहीं, स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा, आज निर्वाचन अधिकारी के द्वारा निर्धारित रूट मार्ग पर सपा का चुनावी रोड शो हो रहा था। एक सुनियोजित साजिश के तहत भाजपा के लोग लाठी, डंडा, हथियार और पत्थरों से व्यवस्थित होकर के सामूहिक रूप से हमला बोले। जिसमें मेरी गाड़ी बुरी तरह से टूट गई है। मेरे ड्राइवर के एक कान का एक हिस्सा फटकर अलग होकर गिर गया है। सैकड़ों गाड़ियां तोड़ दी गई हैं। साथ ही साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बुरी तरह से दौड़ा-दौड़ाकर मारा है। मैं आज दूसरी गाड़ी में बैठा था। वो आगे निकल गई। मेरी जो परमानेंट गाड़ी है जिसमें मैं हमेशा चलता हूं जिसका नंबर सबको मालूम है। उस गाड़ी पर इन लोगों ने हमला किया।

Tags: kushinagar accident news todayKushinagar NewsSwami Prasad's convoy in KushinagarUP Election 2022Uttar Pradeshस्वामी प्रसाद के काफिले पर जानलेवा हमला
Share197Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

Uttar Pradesh में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी हुए संक्रमित,घर पर चल रहा इलाज

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से बुखार से परेशान थे। कुछ समय पहले वह फिरोजाबाद में...

Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Lucknow Police Sub Inspector:लखनऊ में शराब के नशे में एक दरोगा पर टिफिन संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और कार में...

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

Indian Coffee House: लखनऊ का ऐतिहासिक इंडियन कॉफी हाउस हुआ बंद, जहां कभी जुटते थे कई महान दिग्गज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Indian Coffee House: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज की पहचान सिर्फ बाजारों और नवाबी अंदाज से नहीं है।...

Next Post

Coronavirus case in india: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8 हजार के करीब नए मामले आए सामने, 223 लोगों की गई जान

Ukraine Russia War: युक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में मदद देने के लिए यूरोपीय देशों का मोदी ने जताया आभार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist