Saturday, May 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

जेल से तुरंत रिहाई और कोर्ट के आदेशों को जल्द एजेंसियों तक पहुंचाने के मकसद से सुप्रीम कोर्ट ने शुरू की FASTER व्यवस्था

Zeeshan Farooqui by Zeeshan Farooqui
March 31, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने ज़मानत, गिरफ्तारी पर रोक जैसे आदेश जेल अधिकारियों और जांच एजेंसियों तक जल्द पहुंचाने के लिए नई व्यवस्था FASTER शुरू की है। भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने फास्ट एंड सिक्योर ट्रांसमिशन आफ इलेक्ट्रानिक रिका‌र्ड्स (FASTER) को वर्चुअली कार्यक्रम के ज़रिय लांच किया। FASTER सिस्टम के ज़रिए अदालत के फैसलों की तेजी से जानकारी मिल सकेगी और उस पर तेजी से आगे की कार्यवाही संभव हो सकेगी। FASTER सिस्टम के आने के बाद कैदियों को जमानत के दस्तावेजों की हार्ड कॉपी के जेल प्रशासन तक पहुंचने का इंतजार नहीं करना होगा।

मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने FASTER सिस्टम को लांच करते हुए कहा कि जुलाई में एक खबर छपी थी जिसमें कोर्ट के आदेश के बाद भी कुछ कैदियों को जेल से रिहा करने में तीन दिन की देरी हुई थी। इस पर स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई शुरू हुई थी। अपने आदेशों को संबंधित पक्षों तक पहुंचाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन के सिस्टम को लागू करने के निर्देश दिया था। मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने कहा FASTER का मकसद कोर्ट के आदेश को तेज़ी से जेल अधिकारियों तक पहुंचना है। सुप्रीम कोर्ट और अन्य हाई कोर्ट द्वारा पारित आदेश को बिना किसी छेड़छाड़ के सुरक्षित पहुंचना इसका मकसद है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इसके लिए 73 नोडल अधिकारियों को हाई कोर्ट के स्तर पर नामित किया और सुरक्षित ईमेल आईडी की स्थापना की गई। इन नोडल अधिकारियों की कुल 1,887 ई-मेल आईडी हैं। जिसके जरिये तेजी से जमानत के आदेश अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और इस पर अधिकारियों के डिजिटल हस्ताक्षर होंगे। मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने कहा कि FASTER आदेश की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करती है, दूसरे फेज में आदेश की फिज़ीकल कॉपी को प्रसारित किया जाएगा।

RELATED NEWS

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

February 19, 2026
CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

February 3, 2026

फास्ट एंड सिक्योर ट्रांसमिशन आफ इलेक्ट्रानिक रिका‌र्ड्स (FASTER) को वर्चुअल कार्यक्रम के जरिये सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश एनवी रमना ने लांच किया। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों समेत देश के सभी हाई कोर्ट के जज और वरिष्ठ वकील मौजूद रहे। दरअसल पिछले साल 8 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने आगरा जेल में बंद 13 कैदियों की तुरंत रिहाई का आदेश दिया था। सभी कैदी आगरा जेल में 14 से 22 साल से बंद थे और सभी कैदी अपराध के समय नाबालिग थे। इस आधार पर कोर्ट ने सभी कैदियों की तुरंत रिहाई का आदेश दिया था लेकिन रिहाई में तीन दिन से भी ज़्यादा का समय लग गया था, इस पर मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की पीठ ने स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई शुरू की थी। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसी सुरक्षित व्यवस्था बनाने का आदेश दिया जिससे सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जारी हुआ आदेश तुरंत हाई कोर्ट, ज़िला कोर्ट और जेल प्रशासन तक पहुंचाया जा सके।

Tags: chief justice of indiaFASTERnodal officerSupreme Court
Share197Tweet123Share49
Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

by SYED BUSHRA
February 19, 2026

Supreme Court of India ने चुनाव से पहले बांटी जा रही मुफ्त सुविधाओं यानी फ्रीबीज पर कड़ी नाराजगी जताई है।...

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Supreme Court on WhatsApp Privacy: व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI)...

कौन है जस्टिस सूर्यकांत, जो बने भारत के 53वें CJI , धारा 370 और वन रैंक-वन पेंशन समेत सुना चुके हैं ये 11 अहम फैसले

कौन है जस्टिस सूर्यकांत, जो बने भारत के 53वें CJI , धारा 370 और वन रैंक-वन पेंशन समेत सुना चुके हैं ये 11 अहम फैसले

by Vinod
November 24, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के एक छोटे से शहर हिसार में जन्में जस्टिस सूर्यकांत को...

Digital Arrest Fraud Case

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला ! साइबर क्राइम के अपराधियों को नहीं मिलेगी जमानत

by SYED BUSHRA
November 18, 2025

Supreme Court:सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए 72 वर्षीय महिला वकील से 3.29 करोड़ रुपये...

Supreme Court on Karnataka multiplex ticket price 200 rupees limit

Supreme Court:अदालत ने किसको कहा “लोगों को सस्ता मनोरंजन मिलना चाहिए, नहीं तो थिएटर बंद हो जाएंगे”

by SYED BUSHRA
November 6, 2025

Supreme Court : हाल ही में कर्नाटक सरकार ने एक नया नियम बनाया था, जिसके तहत राज्य के सभी सिनेमाघरों...

Next Post

राजस्थान: कुरकुरे खाने के लिए इस युवक ने तोड़े 3 दुकानों के ताले, चुराए सिर्फ 20 रुपये, जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड में सीएम धामी के निर्देशों का कड़ाई से पालन कर रहे है मंत्री,100 दिन के एजेंडे पर काम हुआ शुरू

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist