मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला ! साइबर क्राइम के अपराधियों को नहीं मिलेगी जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी मामले में अभूतपूर्व कदम उठाते हुए 72 वर्षीय महिला वकील से 3.29 करोड़ ठगने वाले आरोपितों की जमानत पर रोक लगा दी और पूरे देश के लिए दिशानिर्देश जारी करने के संकेत दिए।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 18, 2025
in राष्ट्रीय
Digital Arrest Fraud Case
Share on FacebookShare on Twitter

Supreme Court:सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए 72 वर्षीय महिला वकील से 3.29 करोड़ रुपये ठगने वाले आरोपितों को किसी भी निचली अदालत से जमानत न देने का आदेश जारी किया है। अदालत ने कहा कि यह एक असमान्य मामला है और इससे निपटने के लिए असमान्य हस्तक्षेप की आवश्यकता है।

डिजिटल अरेस्ट मामले पर स्वत: संज्ञान

यह आदेश न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जोयमाल्या बाग्ची की पीठ ने डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामलों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई के दौरान पारित किया। कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) की याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें बुजुर्ग महिला वकील की जीवनभर की जमा पूंजी ठगे जाने का मुद्दा उठाया गया था।

RELATED NEWS

Supreme Court Government Job Qualification

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी में ज्यादा पढ़ाई भी बनेगी अयोग्यता, क्या है गरीब युवाओं के हक का मामला

अगस्त 25, 2026
Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

अगस्त 22, 2026

विधायी जमानत पर रोक और कठोर निर्देश

याचिका में कहा गया कि चार्जशीट समय पर दाखिल न होने की वजह से आरोपितों को विधायी जमानत मिलने की संभावना थी। इस पर कोर्ट ने साफ कहा कि विजय खन्ना सहित कोई भी सहअभियुक्त किसी भी अदालत से जमानत पर रिहा नहीं होगा। यदि आरोपितों को राहत चाहिए, तो वे केवल सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

धन वापस कराने में प्रक्रियागत बाधाएँ

सुनवाई के दौरान SCAORA के अध्यक्ष विपिन नायर ने बताया कि पुलिस आरोपितों से 42 लाख रुपये वसूलने की स्थिति में थी, लेकिन प्रक्रियागत खामियों के कारण यह राशि पीड़िता को नहीं दी जा सकी। बैंक ने मजिस्ट्रेट के स्पष्ट आदेश के बावजूद रकम लौटाने से इनकार कर दिया। इस पर कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द ही देशभर के लिए नए दिशानिर्देश जारी करने का संकेत दिया।

बुजुर्गों को निशाना बना रहे ठग

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट के रुख का समर्थन किया और बताया कि ठग तकनीकी रूप से कमज़ोर और बुजुर्ग लोगों को अधिक निशाना बना रहे हैं। वे कोर्ट, पुलिस या एजेंसियों का भय दिखाकर पीड़ितों को डिजिटल रूप से “बंधक” बना देते हैं। कई लोग अपनी एफडी तक तोड़कर अपराधियों को पैसे दे रहे हैं।

जागरूकता अभियान और आगे की कार्यवाही

कोर्ट ने न्यायमित्र एनएस नप्पिनाई को निर्देश दिया कि वे डिजिटल अरेस्ट पीड़ितों के लिए एक जागरूकता विज्ञापन तैयार करें, जिसमें पीड़ितों से संपर्क करने का आह्वान होगा। इससे देशभर में इस अपराध की व्यापकता का पता लगाया जा सकेगा।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, हरियाणा पुलिस और सीबीआई को भी नोटिस जारी किया है। अब मामले की अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी।

Tags: Cyber CrimeSupreme Court
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Supreme Court Government Job Qualification

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी में ज्यादा पढ़ाई भी बनेगी अयोग्यता, क्या है गरीब युवाओं के हक का मामला

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट का एक अहम फैसला...

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

by Kirtika Tyagi
अगस्त 22, 2026

Supreme Court Relief: निचली अदालतों में सिविल जज बनने की तैयारी कर रहे कानून छात्रों और युवा वकीलों के लिए...

Supreme Court का सख्त रुख, किस महिला अधिकारी को स्थायी कमीशन ना देने पर तटरक्षक बल को लगाई फटकार

Supreme Court का सख्त रुख, किस महिला अधिकारी को स्थायी कमीशन ना देने पर तटरक्षक बल को लगाई फटकार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

Court’s Stand: भारतीय तटरक्षक बल में लैंगिक समानता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। महिला अधिकारी प्रियंका...

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Committee Formation: छात्रों के हालिया विरोध-प्रदर्शन और उसके दौरान हुई हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है।...

Supreme Court Senior Citizen Property Rights

Property Rights: क्या अब वरिष्ठ नागरिक बच्चों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Supreme Court Senior Citizen Property Rights:सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। अदालत...

Next Post
कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

राम मंदिर पूर्णता के अंतिम चरण में, PM मोदी करेंगे शिखर पर धर्म ध्वज स्थापित

राम मंदिर पूर्णता के अंतिम चरण में, PM मोदी करेंगे शिखर पर धर्म ध्वज स्थापित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist