बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

अब तक पेट्रोल-डीजल में हुआ 10 रुपए तक का इजाफा, श्रीगंगानगर जिले में मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल

by Zeeshan Farooqui
अप्रैल 6, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय तेल कंपनियों ने हर रोज की तरह आज 6 अप्रैल 2022 की सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दामों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ लेटेस्ट रेट अपडेट कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच राष्ट्रीय बाजार में वाहन ईंधन पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में उछाल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पेट्रोल देश में सबसे महंगा बिक रहा है, जहां पेट्रोल की कीमत 123.16 रुपये प्रति लीटर तो डीजल का भाव 105.55 रुपये प्रति लीटर है। जबकि मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पेट्रोल 120.38 रुपये और डीजल 103.23 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा पोर्ट ब्लेयर में वाहन ईंधन सबसे सस्ता है, जहां पेट्रोल का भाव 91.45 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का रेट 85.83 रुपये प्रति लीटर है।

RELATED NEWS

Fuel Price Hike : लगातार चौथी बार बढ़े ईंधन के दाम  लगातार बढ़ रहे दामों से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

Fuel Price Hike : लगातार चौथी बार बढ़े ईंधन के दाम लगातार बढ़ रहे दामों से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

मई 25, 2026
Fuel Crisis: यूपी में बढ़ीं आम आदमी की मुश्किलें,फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Fuel Crisis: यूपी में बढ़ीं आम आदमी की मुश्किलें,फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

मई 23, 2026

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल अब 120.51 रुपये लीटर और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। मुंबई के अलावा राजस्थान के श्रीगंगानगर और मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पेट्रोल का भाव 120 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है। बता दें कि राज्य स्तर पर वाहन ईंधन पर लगने वाले वैट की अलग-अलग दरों की वजह से शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव अलग होता है।

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में 6 अप्रैल 2022 को पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। तेल कंपनियों ने 16 दिन के भीतर 14 बार पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ा दिए हैं। जिसके बाद दिल्ली में 22 मार्च से 6 अप्रैल तक पेट्रोल क्रमश: 80, 80, 80, 80, 50, 30, 80, 80, 80, 80, 80, 40, 80 और 80 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। नई वृद्धि के साथ अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया जा चुका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

Tags: Crude OilFuel PriceIOCLpetrol diesel price hikePetrol Diesel Price Todaypetrol price today in delhipetrol price today in noidaVAT
Share197Tweet123Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Fuel Price Hike : लगातार चौथी बार बढ़े ईंधन के दाम  लगातार बढ़ रहे दामों से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

Fuel Price Hike : लगातार चौथी बार बढ़े ईंधन के दाम लगातार बढ़ रहे दामों से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

by Kirtika Tyagi
मई 25, 2026

Petrol Diesel Price Hike 2026: मई 2026 में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम...

Fuel Crisis: यूपी में बढ़ीं आम आदमी की मुश्किलें,फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Fuel Crisis: यूपी में बढ़ीं आम आदमी की मुश्किलें,फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

by Sadaf Farooqui
मई 23, 2026

Fuel Crisis: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे...

Badaun

Badaun crude oil: बदायूं में कच्चे तेल का विशाल भंडार! सरकार के खजाने में होगी भरमार

by Mayank Yadav
फ़रवरी 6, 2025

Badaun crude oil: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बड़ी और रोमांचक खबर आ रही है। यहां के उघैती...

Delhi: केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को दी राहत, इतना घटाया गया विंडफॉल टैक्स

by Muskaan Rajput
जनवरी 17, 2023

केंद्र सरकार ने विंडफॉल टैक्स में एक बार फिर से बदलाव किया है. वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों...

Petrol-Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में घटे तेल के दाम, देश में अब इतने में मिल सकता है पेट्रोल और डीजल

by Juhi Tomer
नवम्बर 30, 2022

कच्चे तेल के दाम गिरने के चलते देश में पेट्रोल- डीजल की कीमतों में 14 रुपए तक की कमी आ...

Next Post

BJP के 42वां स्थापना दिवस के दिन जानिए ‘बुनियाद’ से सत्ता की ‘बुलंदी’ तक का भाजपा का सफर

India On Bucha Massacre: रूस-यूक्रेन के युद्ध के बीच भारत ने ‘बूचा नरसंहार’ पर स्वतंत्र जांच की मांग की

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist