शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

पीएम नरेंद्र मोदी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार की हुई मुलाकात, महाराष्ट्र में बदल सकते है सियासी समीकरण

by Zeeshan Farooqui
अप्रैल 6, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीम शरद पवार ने बुधवार को संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। ख़बर के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात क़रीब 20 से 25 मिनट तक चली। सूत्रों के मुताबिक, बातचीत के दौरान दोनों के बीच महाराष्ट्र के मुद्दों पर चर्चा हुई है। इसके पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अपने गृह राज्य की सियासत में सक्रिय होने की खबरों के बीच बीती रात राकांपा प्रमुख शरद पवार के दिल्ली स्थित निवास पर रात्रिभोज हुआ। इसमें गडकरी के अलावा कांग्रेस विधायक व शिवसेना नेता संजय राउत भी मौजूद थे।

महाराष्ट्र को लेकर भाजपा लगातार सक्रिय है। अपनी पुरानी साथी शिवसेना द्वारा दो साल पहले साथ छोड़ने व उसके धुर विरोधी दलों कांग्रेस तथा राकांपा के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी एमवीए सरकार बनाने के बाद से उसकी गठबंधन सरकार से तकरार जारी है। उधर, भाजपा की नजर कांग्रेस के असंतुष्टों पर है। बीते दिनों 25 कांग्रेस विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर गठबंधन सरकार में शामिल पार्टी के मंत्रियों द्वारा उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया है। यदि उनकी नाराजगी और बढ़ती है और वे बगावत पर उतरते हैं तो भाजपा उन्हें अपने पाले में लेने में देर नहीं करेगी।

RELATED NEWS

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

जुलाई 8, 2026
Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

जून 27, 2026

जहां तक सवाल शिवसेना का है तो उसका व भाजपा का मेल अभी मुश्किल नजर आता है। उधर राकांपा भी अपने कई नेताओं के जांच एजेंसियों के घेरे में होने को लेकर केंद्र से खफा है। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, मंत्री नवाब मलिक पर शिकंजा कसा जा चुका है तो शिवसेना सांसद संजय राउत की भी संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। जहां भाजपा की ओर से नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र में सक्रियता बढ़ाई है। वहीं, शिवसेना प्रमुख व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई तथा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ‘मनसे’ के प्रमुख राज ठाकरे भी ताल ठोंकते नजर आ रहे हैं। लंबे अरसे बाद उन्होंने मस्जिदों में तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजाए जाने पर आपत्ति जताते हुए इन पर कार्रवाई की मांग की है। इन हालातों से लग रहा है कि महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण बन सकते हैं।

Tags: NCP chief Sharad PawarPM Narendra Modipolitical equations can change in Maharashtrasharad pawar meeting with pm modi
Share197Tweet123Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

PM Narendra Modi 27 से 29 जून तक सेशेल्स के तीन दिवसीय अत्यंत महत्वपूर्ण राजकीय दौरे पर रवाना हो चुके...

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

PM Modi on Emergency Anniversary: आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा...

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

by Sadaf Farooqui
जून 22, 2026

Vijay Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।...

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , पीएम मोदी करेंगे अनावरण

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , PM मोदी करेंगे अनावरण

by Kanan Verma
नवम्बर 28, 2025

PM नरेन्द्र मोदी जी 28 नवंबर 2025 यानी आज शुक्रवार को दक्षिण Goa जिले के श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ...

Next Post

बसपा के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी पर चला प्रशासन का चाबुक, स्वास्थ्य विभाग ने माई सिटी हॉस्पिटल को किया सील

गर्म हवाओं ने जीना किया मुहाल, कई राज्यों में लू से बिगड़े हालात आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम, जानें यहां

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist